कच्चे आम की लौजी – Raw Mango Launji recipe- Kairi ki Launji recipe

गरमी के मौसम में आम और कैरी की बहार आ जाती है. कच्चे आम का से बनी खट्टी मीठी रेसीपीज सारे भारत में पसंद की जाती हैं .
गुजरात में कच्चे आम को कद्दूकस कर के आम का छुन्दा (Mango Chhunda) बनाते हैं जबकि राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कच्चे आम की लोंजी (Raw Mango Launji) बनायी जाती है. आम की लौंजी (Kairi ki Launji) का खट्टा मीठा स्वाद आपको बहुत भायेगा. बच्चों के टिफिन में परांठों के साथ अम की लौंजी (Aam ki Launji) को भी रखा जा सकता है. आईये आज आम की लौंजी बनाते हैं
Read this recipe in English - Raw Mango Launji recipe- Kairi ki Launji recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Launji
- कच्चे आम - 2-3 (500 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- सौंफ - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- चीनी या गुड़ - 4 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Raw Mango Launji
आम को धोइये, छीलिये और 2 इंच मोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा और सौंफ डालिये, हल्का ब्राउन भूनिये, हल्दी पाउडर डालिये, कटे हुये आम, चीनी, नमक और 100 ग्राम पानी( एक छोटी कटोरी पानी) डालिये, धीमी गैस पर, उबाल आने के बाद आम के थोड़े नरम होने तक पका लीजिये.
गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, गरम मसाला डाल कर मिलाइये.
आम की लौंजी (Raw Mango Launji) तैयार है, प्याले में निकालिये, अपने खाने में पूरी परांठो, नान के साथ परोसिये और खाइये.
कच्चे आम से बनी अन्य रेसिपीज
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 7:
we make launji with jaggery and also put a bit of kalonji in the baghaar.
this is usually prepared in rajasthani households during sheetalaashtmi.
i must admit though that i am a regular on your site.i have learned so much more reciepies to cook since i cook without onion and garlic too.
निशा: धन्यवाद Nids
निशा: संध्या, वो आम की लजी ही थी, हमने गुठली निकाल दी है. तेल आप सरसों या रिफाइन्ड कोई भी प्रयोग में लाइये.