कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe

Lotus Stem Pickle Recipe

कमल ककड़ी को तल कर हम चिप्स और सब्जी तो बनाते हैं ही लेकिन इसका अचार भी बहुत अच्छा होता है. आईये आज कमल ककड़ी का अचार बनायें.

Read this post in English - Lotus Stem Pickle Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lotus Stem Pickle Recipe

  • कमल ककडी -500 ग्राम
  • अजवायन - एक छोटी चम्मच
  • हींग -दो चुटकी
  • सौंफ -एक छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
  • हल्दी - एक छोटी चम्मच
  • धनिया - एक छोटीचम्मच
  • तेल -200 ग्राम (एक कप)
  • दो नींबू का रस
  • नमक - दो छोटी चम्मच

विधि - How to make Lotus Stem Pickle

कमल ककड़ी को अच्छी तरह से धो लीजिये, छीलिये और फिर से धो लीजिये, पानी हटाकर इनके पतले पतले टुकड़े काट लीजिये.

एक भगोनी में पानी भरकर उबालिये.  जब पानी खोलने लगे तो इसमें कमल ककड़ी के टुकड़े डाल दीजिये और लगभग 3 - 4 मिनट उबलने दें.  ध्यान रखें कि टुकड़े हल्के नरम भर हों एकदम गलें नहीं. जब ये हल्के नरम हो जायें तो इन्हें उतार कर कमल ककड़ी के टुकड़ों से पानी छान कर निकाल लीजिये और टुकड़ों को कपड़े पर डाल कर 2-3 घंटे सुखा लीजिये.  ध्यान रखिये कि कमल ककडी के स्लाइस एकदम सूखे हो और इनमें पानी की नमी न हो. यदि इसमें पानी की नमी बच जायेगी तो कमल ककड़ी का अचार अधिक दिनों तक नहीं चलेगा.

अजवायन, सौंफ, काली मिर्च और धनिया को कूट लीजिये.  ये एकदम बारीक न हों, बस दरदरे हों.  कमल ककड़ी के अचार (Kamal Kakdi pickle) में खड़े मसाले बहुत अच्छे लगते है.

एक कढ़ाही में तेल गरम करे और इसमें अजवायन, सौंफ, हींग डालकर फ्राइ करें जब मसाला अच्छी तरह भुन जाये तो गैस बन्द कर दें और इसमें कमल ककड़ी के टुकड़े और नमक डाल कर अच्छी तरह चला दीजिये.  ठंडे होने के बाद अचार में नींबू का रस डाल  कर मिला दीजिये.
कमल ककड़ी के अचार को कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये.  चार पांच दिन में कमल ककड़ी का अचार (Kamal Kakadi pickle) का स्वादिष्ट अचार  तैयार हो जाता है.

कमल ककड़ी का अचार खाने के लिये तैयार है, अधिक दिन अचार को चलानेके लिये अचार को तेल में डुबा कर रखिये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 7:

  • Advocate Rashmi saurana on 26 June, 2008 03:06:23 AM
    are vha.nai chij ko sikhane ke liye aabhar.
    Reply
  • meenakshi on 01 September, 2009 09:27:47 AM
    hello mam i have tried ur no. of recpies and they have really come out very well. mam i will appreciate if u could also teach us wheat flour(atta) momos and atta pizza dough recpie .
    thanks
    god bless u as u are imparting ur culinary skill with us.
    Reply
  • geetu on 15 December, 2009 04:30:08 AM
    HI! NISHA JI KYA AAP HAME KAMAL KAKDHI KI SABJI BNANA BTA SAKTI HA.
    Reply
  • Balvinder Kaur on 21 February, 2010 06:02:31 AM
    apki site par kar khushi hui, isme har recepie asani se mil jati hai jo banane mein asan hai or time vi kam leti hai.

    Thanks
    Reply
  • Darshan Kumar Gupta on 12 March, 2010 20:45:32 PM
    Dear Sir
    Kamal Kakadi is very tasty
    Reply
  • vijay on 03 September, 2010 19:14:36 PM
    NISHA JE KOI BHI ACHAR DALNE PAR CHAE WO GOBHI HO YA KAMAL KAKRI, PANI BAHUT CHOR DETA HAI ,JAB KE ACHAR DALNE SE PAHLE INKO SUKHAYA GAYA. IS KO DOOR KARNE KA KYA TARIKA HI. KYA IS SE ACHAR JALDI KHARAB NAHI HO JAEGA, THANKS.
    Reply
  • Renu on 25 November, 2011 12:34:39 PM
    Madam let me know ki kamal kakdi ke achar main methi dana bhi dalta hai ya nahi, kayonki sabhi achar main methi dana {methre} dale jate hain, aapne kamal kakdi ke achar main methi dana nahi batya, please clarify.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad