साबुत लसोड़े का अचार – Gunda Pickle – Glutinous Fruit Pickle

Gunda Pickle

साबुत लसोड़े का अचार (Gunda Pickle) दो तरीके से बनाया जाता हैं, एक तो बिना मसाले का और दूसरा मसाले के साथ, बिना मसाले के लसोड़े बच्चों को बहुत पसन्द आते हैं लेकिन मसाले वाले लसोड़े भी बड़े स्वादिष्ट होते हैं. लसोड़े का अचार (Lasodaa Achar) तो मेरे घर में सबको बहुत ज्यादा पसन्द है.

आइये साबुत लसोड़े का अचार (Sabut Lasoore Pickle) बनाना शुरू करते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lasoore Pickle

  • लसोड़े -(Gunda) 1 किग्रा.
  • हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • नमक - 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Lasoore Pickle

लसोड़े को डंठल से तोड़ लीजिये, अच्छी तरह धोइये. किसी बर्तन में इतना पानी लेकर उबालने के लिये रखिये कि लसोड़े पानी में अच्छी तरह डूब सके. पानी में उबाल आने के बाद लसोड़े पानी में डाल दीजिये और फिर से पानी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक लसोड़े उबलने दीजिये.  आग बन्द कर दीजिये और लसोड़े ढक कर रख दीजिये. ठंडा होने पर लसोड़े से सारा पानी निकाल दीजिये.

अब इन लसोड़े को पहले हम पानी में डाल कर लसोड़े की कांजी बनायेंगे. कांजी बनाने के लिये 1 1/2 या 2 लीटर पानी उबाल कर ठंडा कर लीजिये.  उबले हुये लसोड़े कांच या प्लास्टिक के सूखे साफ कन्टेनर में डाल दीजिये,  एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटी चम्मच नमक और 1/4 लाल मिर्च पाउडर तथा एक टेबल स्पून सरसों का तेल मिला दीजिये. इस मसाले मिले लसोड़े में ठंडा किया हुआ पानी भी मिला दीजिये.  चमचे से चलाइये और ढक्कन लगाकर रख दीजिये.  3-4 दिन में ये लसोड़े की खट्टी कांजी बन कर तैयार हो जाती है. लसोड़े की कांजी को रोजाना एक बार साफ सूखे चमचे से चला दीजिये( अचार बनाते समय सफाई का ध्यान रखा जाय तो अचार अधिक दिन तक खाये जा सकते है).

लसोड़े की कांजी (Lasoore Kanji)  हम पी सकते हैं या फिर चपाती, परांठे के साथ खा सकते हैं.  लसोड़े जो कांजी में 15 दिन के अन्दर खट्टे और पीले हो गये होते हैं और उनके अन्दर की गुठली का चिपचिपापन खतम हो गया होता है, इन लसोड़े को आप एक बर्तन में अलग निकाल लीजिये और कांजी अलग रख लीजिये.

ये साबुत लसोड़ों को आप खा तो सकते ही हैं, इन्हैं तेल में डुबा कर रखें तो ये साबुत लसोड़े का अचार (Lasoda Pickle) साल से भी ज्यादा रख कर खाया जा सकता है.

ये लसोड़े साफ सूखे कन्टेनर में डालिये, सरसों का तेल गरम कीजिये ठंडा कीजिये और लसोड़े में डाल कर, लसोड़े तेल में डूबे रख दीजिये. जब भी आपका मन करे ये साबुत लसोड़े का अचार (Lasoora Achar - Glutinous Fruit Pickle) कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

लसोड़े मसाले वाले - How to Make Spicy Lasoore Pickle

मसाले वाले लसोड़े (Spicy Lasore Pickle) बनाने के लिये लसोड़ों में मसाला बना कर मिला दिया जाता है.
आधा किलो हरे कच्चे आम लीजिये, आम को छीलिये और गूदे को निकाल कर पीस लीजिये.
2 टेबल स्पून नमक, एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 टेबल स्पून मैथी दाना, 1 टेबल स्पून पीली सरसों, 2 छोटी चम्मच अजवायन, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च  और एक चौथाई छोटी चम्मच हींग. साबुत मसाले अच्छी तरह साफ करके दरदरे पीस लीजिये. आप चाहें तो 8-10 लाल मिर्च साबुत भी ले सकते हैं जो मसाले के साथ खट्टी होजाती हैं और बड़ी स्वादिष्ट लगती हैं.

स्टील की कढ़ाई में एक कप सरसों का तेल डाल कर अच्छी तरह गरम कीजिये. आग बन्द कर दीजिये. तेल को ठंडा होने दीजिये, तेल जब हल्का गरम रह जाय तब पहले हींग, हल्दी पाउडर फिर सारे मसाले डाल कर अच्छी तरह मिलाइये अब इस मसाले में पिसा हुआ आम का गूदा भी मिला दीजिये.  लसोड़े में मिलाने के लिये मसाला तैयार है.

इसी मसाले में लसोड़े डाल कर मिला दीजिये. मसाले वाले साबुत लसोड़े का अचार बन कर तैयार है.

अच्छी तरह ठंडे होने पर ये लसोड़े किसी साफ सूखे कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भर कर रखिये.  ये साबुत लसोड़े के अचार (Spicy Lasoore Pickle - Spicy Gunda Pickle) को साल भर अच्छा रखने के लिये तेल में डुबा कर रखिये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 13:

  • anuradha on 26 May, 2010 03:12:24 AM
    lisode ka achcar mere chacha ji banate the,that was 2 good par ab me banaugi becoz of u nishji
    Reply
  • ruchi on 26 May, 2010 06:44:21 AM
    bahut hi dino baad suna yeh naam ...but my badluck theseare not available here
    Reply
  • कविता on 29 May, 2010 02:53:45 AM
    निशा जी क्या आप युपी से हे क्योकि सब लोग लसूओरे और फालसे के बारे मे नही जनाते
    Reply
  • beena on 27 June, 2010 05:31:36 AM
    yes i love this pickle.mai bhut dino se dundh rahi thi ye recipe...ab mai jaroo banougi. thanks..
    Reply
  • shakuntla on 22 July, 2010 21:55:24 PM
    Nisha ji Spicy Lasoore Pickle me lasoore kachhe lete hai ya pani me boil karte hai.
    निशा: शकुन्तला, मसाले वाले लिसोड़े बनाने के लिये लिसोड़े की कांजी से निकालने तक की पूरी विधि अपनानी हैं, बिना मसाले वाले लिसोड़े के लिये कांजी से निकाल कर लिसोड़े तेल में डुबा देने हैं और मसाले वाले लिसोड़े के लिये सारा मसाला तैयार करके डालना है और ये भी तेल में डुबाकर रखना है.
    Reply
  • raman on 31 July, 2010 12:57:24 PM
    kaffi samaya se ye recipi ke talash kar rahe the aaj aakar mill gaye
    thanks
    Reply
  • aruna on 06 February, 2011 18:07:28 PM
    lisode ka gunda ke alava aur kya naam hai?
    Reply
  • mimi on 13 May, 2011 13:39:55 PM
    I need a translation if you please sir, thank you.
    Reply
  • shalini on 29 May, 2011 12:46:30 PM
    An additional option: after removing lasore from kanji youcan wash them & make them farera.Put these in boiled & cooled water with salt ,haldi & hing .Dip the lasore in it & put heated & cooled oil over it SO that oil makes the top 1 cm layer.These remain preserved & you can enjay pani wale lasore.
    Reply
  • sia on 01 June, 2011 10:24:34 AM
    nisha ji , lasode ka achaar banane ke liye , lasora kachha kenge ki pakka ?

    निशा: सिया, अचार के लिये लिसोड़े कच्चे ही होने चाहिये.
    Reply
  • sulakshna on 24 September, 2011 18:19:08 PM
    mam achar ke bache hue tel ka kya use ho sakata he? please bataye.
    Reply
  • sunita on 30 September, 2011 16:24:11 PM
    Nisha g,
    Your receipe has brought me in my childhood (i was just appx.8-10 yrs old exactly not remember) I tasted this pickle. I never forget its taste. In front of my house there was a tree of lasoora. But now a days it is very difficult to get it.
    After 30 yrs I have seen the receipe of this achar.

    yeh to wahi baat ho gai ki apne purani virsat ko sahej kar nai generation ko pesh kiya hai.......
    hamare bacho ko to pata hi nanhi ki lasoore hote kya hain.......agar mujhe lasoore mil jate hain to main apne bacho ko iska taste jarur karonigi....
    God may bless u with g8 happiness & success....
    निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
    Reply
  • manju on 04 December, 2011 14:18:57 PM
    achar to pehle bhi bana leti thi par apki receipe se confidence barh jata hai.thanks
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad