मठा की हरी मिर्च का अचार- Green Chilli Buttermilk Pickle Recipe

खाने की टेबिल पर सब्जियां कितनी भी हों लेकिन अचार की अपनी अहमियत होती है. मिर्च का अचार (Mirchi ka Achar) सभी पसन्द करते है, लेकिन आप मिर्च के अचार के तीखेपन से घबराते हैं तो आपके लिये है मठे की हरी मिर्च का अचार (Matthaa Hari Mirchi ka Achar).
इस अचार में मिर्चें मठा में भिगो कर रखी जाती है जिसके ये मुलायम, खट्टी तो हो ही जातीं है लेकिन इनका तीखापन भी गायब हो जाता है. मठा (Buttermilk) मिर्च के तीखेपन को खत्म कर देता है. यहां तक कि मठे की हरी मिर्च का अचार (Green Chilli Buttermilk Pickle) को बच्चे भी खा सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Buttermilk Green Chilli Pickle
- हरी मिर्च मोटी अचार वाली - 500 ग्राम
- मठा - 1 -1.5 लीटर (जिसमें मिर्च डुब सकें)
- नमक - 50 ग्राम ( 2 टेबल स्पून)
- पीली सरसों - 4 टेबल स्पून (पाउडर)
- सोंफ पाउडर- 2 टेबल स्पून
- मैथी - 1 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1/6 छोटी चम्मच
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Buttermilk Green Chilli Pickle
बाजार से अचार के लिये हरी मोटी मिर्च ले आइये. साफ पानी से 2 बार धो लीजिये. पानी सुखा दीजिये.
मठा आप दही का बना सकते हैं और डेरी से मठा मिल जाता है वो ला सकते हैं. दही से मठा बनाने के लिये दही को मथ लीजिये और दही में चार गुना पानी मिलाइये, मठा तैयार है.
हरी मिर्च को कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर मठे में डुबा कर धूप में रख दीजिये, 4-5 दिन में ये मठे में पीली पड़्ने लगती है, मिर्च को 2 दिन में एक बार चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
देखिये कि मिर्च पर हल्का पीला पन आ गया है और पहले से नरम हो गई है. हरी मिर्च को मठे से निकालिये और साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये, मिर्च के ऊपर मठा नहीं रहना चाहिये.
धुले हुये कपड़े पर बिछा कर मिर्चों को धूप में सुखा लीजिये. सुबह से लेकर शाम तक 1 दिन की धूप पर्याप्त होती है. मिर्च को लम्बाई में इस तरह चाकू से काटिये कि मिर्च दूसरी तरफ जुड़ी रहें.
मिर्च के लिये मसाला तैयार कर लीजिये.
हींग, जीरा, सोंफ, मैथी को पीस लीजिये, मसालों को एकदम बारीक मत कीजिये, थोड़े दरदरे रहने दीजिये. पीली सरसो अलग से पीस लीजिये यह बहुत जल्दी पिस जाती है. पिसे हुये ये मसाले, नमक और हल्दी पाउडर मिला लीजिये, नीबू का रस और तेल डाल कर मिलाइये.
कटी हुई मिर्च में मसाला इतना भरिये कि वह बाहर न निकले और एकदम कम भी न हों, सारी मिर्च मसाले से भर लीजिये. अधिक दिन चलाने के लिये, एक प्याले में तेल 4 टेबल स्पून सरसों का तेल ले लीजिये. एक एक मिर्च को तेल में डुबा कर, मसाले भरी हुई मिर्च कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. 4-5 दिन में अचार स्वादिष्ट हो जाता है.
अपका मट्ठे वाली हरी मिर्च का अचार (Green Chilli Buttermilk Pickle) तैयार है. यह अचार 6 महिने तक खराब नहीं होता.
टिप
मिर्च के अचार या अन्य रेसीपी बनाते समय यदि कभी मिर्च से हाथों में जलन होती है तो अपने जलन वाली जगह पर दही लगा लेते हैं. दही मिर्च के तीखेपन को ही खत्म नहीं करता शरीर पर मिर्च की जलन को भी खत्म कर देता है
मिर्च की अन्य रेसीपीज
मिर्च मसाला करी (Mirch Masala Curry)
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
निशा: अंजली, आप इस तरह भी ये मिर्च तैयार कर सकती हैं,मिर्च को अच्छी तरह पोंछ कर पंखे की हवा में 3-4 घंटे के लिये धुले हुये कपड़े पर डाल कर रख दीजिये ताकि इनकी नमी खतम हो सके., आप इनके डंठल भी हटा दीजिये वहां मिर्च में काफी नमी रहती है.
aur jo kafi time kharab na ho .
kya isme dry fruits bhi use kar sakte hain.
निशा: रश्मिजी, मिर्च को काट कर अच्छी तरह धूप में सुखा लिया जाय और मसाले में तेल या सिरका मिला कर मसाला भरें, तब ये मिर्च बिना तेल के भी काफी दिन अच्छी रहती हैं.
i want to ask one thing that we need to roast masala or not. and oil should be hot and then cooled down or raw oil
निशा: नलिनी, मिर्च के लिये मसाले बिना भूने ही ले लीजिये, तेल भी वेसे ही ले सकती हैं.
निशा:नीति, मिर्च को तेल में डुबा कर रख दीजिये 2 महिने तक अचार खाया जा सकता है, अचार को और लम्बे समय तक रखने के लिये अचार को तेल में डुबा कर ही रखिये या सोडियम बेन्जोएट प्रिजरवेटिब मिला कर रखिये.
निशा: निति, ये अचार तो मठे से ही बनता है, सादा मिर्च का अचार भी वेवसाइट में दिया हुआ है.
निशा: निति, मठे की मिर्च का अचार है, मिर्च के सादे अचार की रैसिपी भी वेवसाइट में दी गई है.
mujhe mirch khane se jalan ho jati hai... par muje hari mirch kachi/achar khane ki icha bahut hoti jalan ki vajah se main tarasti rahi hun. kya ye achar khane se mujhe koi jalan to nanhi hogi.
thankful for yr early rply.
Ram ram... mere ghar me ye achaar bahut jyada banta hai par sirf meri saasumaa he banati hai.... ab mai bhe ye bana sakti hu... Even salone ka achaar bhe maine pahli baar apni sasural me hi khaya... thanks very much for sharing these recipe