गाजर का अचार (Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar)

सर्दियों के मोंसम में गाजर बाजार में खूब मिलती है. गाजर के सलाद और हलवे के साथ साथ इसका का अचार और गाजर की कांजी का हम बहुतायत में प्रयोग करते हैं. आइये आज हम गाजर का अचार (Gajar Ka Achar) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Pickle Recipe
- गाजर - 500 ग्राम
- हरीमिर्च - 50 ग्राम
- अदरक - 50-100 ग्राम
- सरसों का तेल - 150 ग्राम
- हींग - 2 पिंच (पिसी हुई)
- नमक - 4 छोटी चम्मच
- पीली सरसों - 4 छोटी चम्मच (मोटी मोटी पिसी हुई)
- हल्दी पाउडर -2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Carrot Pickle Recipe
गाजर धोइये, छीलिये और लम्बी लम्बी काट लीजिये. हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और लम्बाई में काट लीजिये. अदरक धोइये, छीलिये और पतला पतला काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल गरम कीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम तेल में सबसे पहले हींग डालिये हींग के बाद हल्दी पाउडर डाल दीजिये. मसाले को चमचे चला दीजिये. अब गाजर, हरीमिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पीली सरसों डाल कर, सभी को अच्छी तरह मिला दीजिये.
आपका गाजर का अचार का अचार तैयार है. अचार को किसी कांच के कन्टेनर में भर दीजिये. अगर आपके यहां धूप आती है तब अचार के कन्टेनर को धूप में ही रख लीजिये, रात के समय कमरे के अन्दर रखिये, 3-4 दिन तक रोजाना अचार को सूखे चमचे से चला कर ऊपर नीचे करिये. अब आपका गाजर का खट्टा अचार तैयार है. गाजर के अचार को आप कभी भी निकालिये और खाने के साथ खाइये.
आप इस अचार को सर्दियों के मौसम में महिने भर तक और गर्मियों में 15 दिन तक रख कर खा सकते हैं.
यदि आपको अचार ज्यादा दिनों तक रख कर खाना है, तब अचार में इतना तेल और डाल दीजिये कि गाजर तेल में डुबी रहें.
अचार को निकालने के लिये हमेशा साफ और सूखे चमचे का प्रयोग करें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 43:
Tks
Renu
mere yahan indian gajar nahi milti .. yahan chines gajar milti hai orange colour wali kya uska achaar thik banega??
i simply love your way of cooking.please give recipe for nimbu ka meethe wala achar.thanks in advance
your carrot pickle receipe is very good,I will try it,
thanks
mene achar banaya last week magar ab tak khatta nahi hua.. humare yaha abhi sardiyan hein aur dhoop bhi koi khas nahi nikalti kya yahi karan hai...plzz koi koi upay batayen
Kya Gajar ke achar ko dhoop mei nahi rakhna. Please reply urgently i will made this 2morrow.
निशा: ज्योती जी, अगर धूप आपके यहां आती तो आप अचार को धूप में ही रख कर बनायें, अगर धूप नहीं तो भी अचार बनाये जाते हैं, धूप न मिलने से अचार के बनने में थोड़ा अधिक समय लगता है.
निशा: संगीता, अदरक का अचार बनता है.` अचार मुरब्बा `कालम में अदरक का अचार देख सकती है.
please muje pizza ki recipe mail kare
निशा: मीनाक्षी, अगर अचार को अधिक दिन तक रखना है तो आप इसे डाल सकती है.
Plz batiye ki isko bhi pani main ublana hai ya doop main sukhana hai.
i like ur all receipe just bcoz ur not using garlic nd onion.so i want some more receipe of snack.
निशा: शशि, आप गाजर को उबलते पानी में भी हल्का नरम कर सकती हैं तब आपको ये गाजर का अचार धूप में रखने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: सोमा, ये आपको किराना स्टोर पर मिल जायेगी.
निशा: सपना, आप अचार में राई या जो मसाला आपको पसन्द हो डाल सकती हैं, अचार पीली सरसों, काली सरसों या राई किसी से भी खट्टा हो जाता है.
निशा: एकता, लाल मिर्च अचार में सबसे बाद में डाली जाती है, मुझे लग रहा है अचार खराब तो नहीं होना चाहिये.
निशा: कार्न फ्लोर, कार्न से बना स्टार्च है. अरारोट भी अलग तरह का स्टार्च है, दोनों को ही बाइन्डर के लिये और किसी भी रैसिपी को गाढ़ा करने के लिये काम में लिया जाता है.
निशा: उमा, ये अचार तो खट्टा ही है.
Kya mai ye achaar bima adrak dale bana sakti hui?..I appreciate your help..Thanks,
निशा: केडीसिंह, आप बिना अदरक के अचार बना लीजिये.
निशा: अभिलेश, आप इसमें पानी डालकर गाजर की कांजी बना लीजिये, कांजी खतम होने पर गाजर में फिर से तेल मसाला डाल कर तैयार कर लीजिये, या अचार में थोड़ी और गाजर उबाल कर मिलाया जा सकता है.
निशा: अभिलाषा, अचार की गाजर तो पहले से उबली हुई हैं.
निशा: अभिलाशा, गाजर मुलायम हो गई हैं तब एसे ही नमक को एडजस्ट करने के लिये कांजी बना लीजिये.
iss gajar ke achar ki recipe mein gajar ko ubaal kar dalna hai? Pls bataye.
निशा: शिल्पा, गाजर को उबाल कर ही डालते हैं.
निशा: सविता, जी कर लीजिये, अचार अचार अच्छा बनेगा.
निशा: शिखा, आप सही कह रही हैं, ये अचार हमने गाजर को बिना उबाले गरम तेल में डालकर ही बनाया है, आपका गाजर का अचार अच्छा बन जायेगा, अगर धूप हो तो अचार को 2 दिन धूप में रख दीजिये, इससे अचार ज्यादा स्वादिष्ट और अधिक दिन तक चलते हैं.
gajar hari mirch adrak eske achar me nibu ka ras bhi dal sakte hai kya?khatte ke liye plz reply