आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe)

कच्चे आम से हम विभिन्न तरीके के अचार बनाते हैं, आम का सूखा अचार भी बड़ा स्वादिष्ट बनता है, यह आम का सूखा अचार उत्तर प्रदेश में बनाकर खूब खाया जाता है. इस अचार की विशेषता है कि यह कम तेल में भी साल भर तक रख कर खाया जा सकता है. आइये आज हम आम का सूखा अचार बनाना (Dried Mango Pickle) शुरू करें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dried Mango Pickle
- कच्चे आम - 7-8 (1 किग्रा.)
- नमक - 3 टेबल स्पून या 100 ग्राम
- हल्दी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- मैथी - 2 टेबल स्पून
- सोंफ - 2 टेबल स्पून
- पीली सरसों - 2 टेबल स्पून
- अजवायन - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- हींग - आधा छोटी चम्मच
- सरसो का तेल - 1 कप (200 मि.ली.)
विधि - How to make Dried Mango Pickle
कच्चे आम को पहले 10 - 12 घंटे के लिये पानी में डाल कर रख दीजिये. आम को पानी से निकालिये और अच्छी तरह धो लीजिये, आम का पानी सूखने पर आम का डंठल काट कर हटा दीजिये, आम के गूदे को लम्बी फाकों में काट लीजिये.
आम की फाकों में 2 टेबल स्पून नमक, 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर किसी कांच या प्लास्टिक के साफ सूखे कन्टेनर में भर कर गलाने रख दीजिये. दिन में रोजाना 1 बार साफ सूखे चमचे से चलाकर आम की फाकों को ऊपर नीचे कर दीजिये. सात दिन में ये आम की फाकें नरम हो जाती हैं और आम की फाकों से खट्टा पानी भी निकल कर अलग हो जाता है. अब ये आम की फाकें निकाल लीजिये और खट्टा पानी उसी कन्टेनर में रहने दीजिये.

आम की ये फाकें किसी थाली में रख कर एक दिन की धूप में सुखा लीजिये. ये फाकें सूख कर थोड़ी सांवली और सिकुड़ी सी हो जाती हैं. अब हम इनके लिये मसाला तैयार करते हैं.
मैथी, सौंफ,पीली सरसों और अजवायन सभी मसाले अच्छी तरह साफ करके दरदरा पीस लीजिये.

किसी स्टील के बर्तन में तेल डाल कर गरम कर लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. तेल थोड़ा सा ठंडा रहने सबसे पहले हींग इसके बाद हल्दी पाउडर और सारे मसाले डाल कर मिलाइये बचा हुआ नमक भी डाल कर मिला दीजिये. इस तेल मसाले में फाकों से निकला खट्टा पानी और सूखाई गई फाकें भी मिला दीजिये.
लीजिये आम का सूखा अचार (Sun Dried Mango Pickle) तैयार है. आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe) को साफ सूखे कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. आप जब भी अचार निकालें हमेशा ही सूखे और साफ चमचे से निकालिये.
इस अचार की विशेषता है कि यह कम तेल में भी साल भर तक रख कर खाया जा सकता है.

अचार के कन्टेनर को कभी कभी आप धूप में रख देना चाहिये, जिससे ये अधिक दिनों तक खाने लायक बने रहते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 22:
इस मसालेदार पोस्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
one day is not sufficient ??
lovely recipe.is it possible for you to send khus sharbat recipe
निशा; संगीता, आम को सात दिन पानी में नहीं रखना है, कृ्पया रैसिपी को फिर से पढ़ लीजिये.
निशा: मानसी, आप एसीटिक एसिड डाल सकती हैं.
that means halki brwon.
thanking you,
निशा: प्रीति, जी हां आम को कम तापमान पर ओवन में सुखा सकती हैं, लेकिन ध्यान रखते हुये कि वे अधिक ड्राई न हो जायं.
निशा: तिवारी जी, एक दिन छोड़ कर, यदि आम को सूखे चमचे से चला कर ऊपर नीचे करते रहें, ये आम बिलकुल खराब नहीं होते.