आमरा का अचार

Amra achar

भारतीय खाने में अचार और चटनी का विशेष स्थान है, अगर अचार खाने के साथ परोसे गये हैं, तो खाने वालों की भूख बढ़ जाती है. इसलिये हम तरह तरह के अचार बना कर रख लेते हैं.

आमरा एक खट्टा फल है, जिसकी चटनी और अचार बनाया जाता है, यह फल गर्मियों में बाजार में मिलता है, तो आइये आमरा का अचार बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amra achar

  • आमरा फल - 250 ग्राम
  • हींग - 2 पिंच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • पीली सरसों - 2 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल - 2 टेबिल स्पून

विधि - How to make Amra achar

amra_achar_2_274960882.jpgआमरा  को अच्छी तरह धोइये. दोनों तरफ से डंठल हटाते हुये, गोल गोल पतले टुकड़े में काट लीजिये.

कढ़ाई में सरसों का तेल डाल कर गरम कीजिये.  गैस बन्द कर दीजिये, गरम तेल में हींग डालिये, अब आमरा के टुकड़े और नमक  डाल कर चमचे से चलाकर अच्छी तरह मिला दीजिये, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पीली सरसों भी डाल कर मिला दीजिये.

अचार को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर दीजिये, 4-5 दिन तक अचार को दिन में एक बार, साफ और सूखे चमचे से अवश्य चलाइये.

आपका आमरा का अचार बन कर तैयार हो गया है.  आमरा का खट्टा और स्वादिष्ट अचार अपने मन पसन्द खाने के साथ निकालिये और खाइये.

अचार को अधिक दिनों तक अच्छा रखने के लिये, अचार को तेल में डुबा कर रखिये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 2:

  • preeti.prasad on 29 December, 2009 03:05:54 AM
    Nishaji, aamra ka koi aur naam bata sakte hain? ye kis mausam main milte hain aur inse aur kya kya banta hain?
    Reply
  • sunita on 30 September, 2011 14:47:29 PM
    Nish g,

    I live in PUNJAB. Kdly tell me another name of AAMRA.

    Kdly rply.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad