अदरक का अचार – Adrak Achar – Ginger Pickle – Recipe

सर्दियों के मौसम में नया अदरक बाजार में आने लगता है और मार्च तक अच्छा अदरक बिना रेशे का बाजार में मिलता रहता है और यही है अदरक का अचार बनाने का सही मौसम.
खाने की मेज पर अचार और चटनी हों तो खाने के स्वाद के क्या कहने! और यदि अचार अदरक का है तो खाने के स्वाद के साथ ही आपका हाजमा भी दुरुस्त रहता है. अदरक का अचार बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये अदरक का अचार बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Adrak Achar
- अदरक - 200 ग्राम
- नीबू - 200 ग्राम
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच (पिसी हुई)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Adrak Achar
बिना रेशे का अदरक बाजार से आइये, अदरक को छीलिये और साफ पानी से धोकर सुखाइये.
अदरक को छोटे पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये.
नींबू को धोकर, सुखाइये, काटिये और उनका रस निकाल लीजिये.
अदरक के टुकड़ों में नीबू का रस , नमक, काला नमक, हींग और काली मिर्च पाउडर मिला दीजिये.
सभी को अच्छी तरह मिलाकर कांच के कन्टेनर में भरकर, अच्छी तरह ढक्कन बन्द कर दीजिये, और अगर धूप आपके घर में आती है तब इस कन्टेनर को 3 दिन के लिये धूप में रखिये, हर दूसरे दिन अचार को हिला कर नीबू के रस को ऊपर नीचे कीजिये, अगर आपके घर धूप नहीं आती है तब कमरे के अन्दर ही आप अचार के कन्टेनर को रखिये और रोजाना अचार को हिलाते रहिये, अचार को अभी से ही खाना शुरू कर सकते हैं लेकिन 3 दिन बाद अचार का असली स्वाद मिलता है, जो बहुत ही लाजबाव है.
अदरक अचार तैयार है, अदरक के अचार को आप 15-20 दिन तक खाइये और अधिक समय तक रखने के लिये, अचार में इतना नीबू का रस और डाल दीजिये कि अदरक नीबू के रस में डूबा रहे, अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकाले तथा कन्टेनर नमी की जगह पर नहीं रखें. अपने डिनर तथा लन्च में अचार खायें यह खाने का स्वाद बड़ाने के साथ साथ आपके खाने को पचाने में सहयोग करता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
Thank You for Adrak Achar - Ginger Pickle - Recipe
निशा: शोभना,आप चाहें तो हल्दी डाल सकती है, भुना हुआ जीरा पीस कर ही अचार में डालिये.
please jaroor likh kar bhejna is sight mein mene dekh liya hai mujhe nahi mile agar aap bhej denge to aapka bahut shukriya hoga thanks
निशा: शोबना, हरी मिर्च का अचार में लिखूगी, थोड़ा सा इन्तजार
निशा: रुनुरू, अदरक का अचार हमने नीबू के रस में बनाया है, इसमें तेल डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
is adrak ke aachar mein jo hm nimbu dalte h vo jyaada khatta to hoga hi , kya hm isko km kr skte h.
निशा: सुमित, आप नीबू का रस कम कर सकते हैं.
aap mujhe adrak ka meetha achar banana he vo kese bante he plz uski receipes batyen.
निशा: गुन्जन मैं लिखने की कोशिश करूंगी.