मक्की की रोटी (Makki Ki Roti Recipe)

सर्दी का मौसम है, शाम के खाने में यदि मक्के की रोटी (Makke Ki Roti) और सरसों का साग हो, तो खाने की बात ही कुछ और है. मक्की की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज हम मक्की की रोटी बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki Ki Roti Recipe
- मक्की का आटा -- 400 ग्राम
- नमक -- स्वादानुसार(यदि आप चाहें)
- गरम पानी
- मक्खन
विधि - How to make Makki Ki Roti Recipe
मक्की का आटा एक बर्तन में निकाल लें. बिलकुल रोटी बनाने से पहले, आटे में नमक डालें और गरम पानी की सहायता से आटे को गूथ लें, आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
गैस पर तवा रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल मसल मसल कर मुलायम कीजिये, जब आटा मुलायम हो जाय तब उसमें से थोड़ा सा आटा उठा कर लोई बनाइये. लोई को हथेली से दबा कर बड़ा करक लीजिये.
अब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा कर लोई को दोनों हाथों की उंगलियों की सहायता से चक लोई बना लीजिये, अब इस चक लोई को दोनों हाथो की हथेलियों से दबा दबा कर 5-6 इंच के व्यास में रोटी बड़ा लीजिये.
इस रोटी को गरम तबे पर डालिये, और निचली तरफ से सिकने पर पलटे की सहायता से पलट दीजिये. जब रोटी दूसरी ओर अच्छी तरह सिक जाय, तब पलटे की सहायता से उठा कर गैस पर धीमी आग पर घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती होने तक सेकिये.
गरमा गरम रोटी पर मक्खन या घी लगायें. मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग का अलग ही स्वाद है. मक्की की रोटी को आप सरसों का साग या अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी से भी खा सकते हैं. मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ाने के लिये गुड़ और मक्खन भी रोटी के साथ खायें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 13:
I want to narrate an incident....last evening I happened to fetch some brocilli from a departmental store which has recently come in our town. My wife just asked me ....but how to cook it ??. I lightly replied that we will put a question about it on the net and my smiled and just went away. Nisha ji, trust me, I was stunned after hearing these words from my ten-year old son........Papa, Nisha-Madhulika se pooch lenge !!....By the way when I am visiting the blogs, he is usually seated my the side.
God bless,madam......lekin woh brocilli ko banane wali baat to beech mein hi reh gaye. Hope you will live up to the expectations of my little one.
निशा: गुनगुने पानी की सहायता से आप आटे को अच्छी तरह बार ईच ईंच कर गुथिये, लोई बनाइये, हाथों पर थोड़ा पानी लगाइये, पहले अंगुलियों और हथेली के सहारे चक लोई बनाइये और फिर दोनों हथेलियों से दबाब देते हुये रोटी को बड़ाइये और थोड़ी साबधानी बरतिये.
निशा: मक्के की रोटी पोलीथिन पर रख कर और दूसरी पोलीथिन Šৠपर रख कर बहुत लोग बेलते हैं.
निशा: कविता, आप अब बना सकती हैं, कोशिश और कोशिश करती रहिये.
निशा: रुति, आप ये परांठा बनाइये और खाइये, और तब बताइये, इसमें कई सारी लेयर हैं.
Aur main UK mein hu, yahan corn meal jo fine aur coarse varieties mein milta hai. kaun sa use karna hota hai?
निशा: श्रुति, जो एकदम फाइन व्हाइट कार्न फ्लोर है, वह मक्के का स्टार्च है, उससे रोटी नहीं बनाई जाती है. यलोइस कलर में आटा थोड़ा कोर्स ही होता है उसी से रोटी बनाई जाती है.