Potato Stuffed Naan Recipe – Aloo Naan Recipe

सादा नान तो खाने में अच्छे लगते ही हैं लेकिन भरवां नान और भी स्वादिष्ट लगते हैं, भरवां नान हम आलू के, पनीर के, दाल के और गोभी इत्यादि विभिन्न चीजों के बनाये जा सकते हैं, सारे भरवां नान बनाने का तरीका तो यही होगा.
आज हम आलू के भरवा नान (Potato Stuffed Naan) बनायेंगे. तो आइये बनाना शुरू करें आलू के भरवां नान (Aloo Naan Recipe).
आवशयक सामग्री - Ingredients for Potato Stuffed Naan
- मैदा - 400 ग्राम ( 2 कप)
- खाना सोडा - छोटी एक चौथाई चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- दही - 2 टेबल स्पून
- दूध - 2 टेबल स्पून
- तेल - 2 टेबल स्पून
- तेल या घी - नान को सेकने के लिये
आलू तैयार करने के लिये
- आलू - 200 ग्राम (3-4 मध्यम आकार के)
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चमम्च
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Potato Stuffed Naan
मैदा को खाना सोडा और नमक मिला कर छान लीजिये, मैदा के बीच में हाथ से थोड़ी जगह बनाइये, दही, दूध और तेल इस जगह में डालिये और हाथ से धीरे धीरे मिलाइये, सारी मैदा में ये चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये और थोड़ा सा पानी जितना कि आटा लगाने के लिये पर्याप्त हो डाल कर नरम आटा लगाइये. आटे को अच्छी तरह हाथ से मल मल कर चिकना कीजिये, यह आटा बहुत ही हल्का हो जाता है. गुथे हुये आटे को 4 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. आटा फूल कर नान बनाने के लिये तैयार हो जाता है.
आलू को धोकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और बारीक काट लीजिये. अदरक को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.
आलू में हरी मिर्च, अदरक, नमक, लालमिर्च, अमचूर पाउडर, धनियां पाउडर और हरा धनियां डालकर मिलाइये. नान में आलू की पिठ्ठी भरने के लिये तैयार है.

तैयार आटे को आप 8 बराबर भागों में बांट कर गोले बना लीजिये और पिठ्ठी को भी 8 बराबर भागों में बांट लीजिये.
आटे का एक गोला उठाइये, मैदा के सूखे परोथन में लपेटिये और गोलाकार 5-6 इंच के व्यास में वेलिये, वेले गये नान के ऊपर आलू रखिये, चारों तरफ से उठाकर बन्द कीजिये. इस आलू भरे बन्द लोई को थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर हाथ और उंगलियों की सहायता से थोड़ा सा बड़ा लीजिये और अब इसे बेलन की सहायता से हल्के दबाब देते हुये गोल 6-7 इंच व्यास में बेल लीजिये.

तंदूर के ट्रे में तेल लगाइये और गरम कीजिये. बेला हुआ नान गरम ट्रे में डालिये और नान के ऊपर भी थोड़ा तेल या घी चुपड़ दीजिये. नान को पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. नान सेकते समय बीच बीच में तंदूर को स्विच आफ करके ठंडा भी कर सकते हैं ताकि नान जले नहीं. इसी तरह सारे नान बनाइये.
गरमा गरम आलू भरे नान,(Aloo Naan) आलू टमाटर की सब्जी, दाल मखनी, रायता, चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 31:
very very good
Keep it Up
निशा: जी हाँ, नानस्टिक पर भी बनाया जा सकता है
निशा: जी हाँ, आप इसे तवे पर भी बना सकते हैं
nisha ji kya hum naan tawa pe bana sakte he, hamare pass tandoor nhi he,to plz nisha ji agar bana sakte he to jarur batye aur nishaji apse ye puchna tha ye Ajinomoto kya hai kya ye arrarot he ya kuch aur to plz nisha ji mujhe repply kare jaldi|.
निशा: सिमरन आप तवे पर भी ये नान बना सकती हैं, अजीनोमोटो एक मसाला है.
Can we use aata in place of maida ? or else can we use aata and maida 50-50. If yes, then with using aata the taste of naan will be same ??
निशा: सुनीता, आप एसे भी नान बना सकती हैं, नान स्वादिष्ट ही बनेंगे.
I live in US and have two young kids. My mom who is in India told me about your blog. I must say it is really impressive and although I have yet to try anything have become a fan. everything is very well defined and sounds easy to make. I am glad to see so many vegeterian easy reicpes in one place. Thank you so much for sharing these with us!
निशा: अनु, नान पर सूखा आटा लगाकर पतला बेल लीजिये.
निशा: जमरुथ, नान तवे पर बनाये जा सकते हैं, कमेन्ट न. 2 से आप देख सकते हैं. इससे अधिक आसान तरीका कोई भी नहीं हैं.
i will try this recipes at my home, most of my question's answer i got in comments, its really nice for women to share knowledge.
can i send my own recipes and food to u , so u can publish in your website .
if yes then reply me on my id .
निशा: विद्या, इस पर काम करना है और बहुत जल्द कम्युनिटी द्वारा प्रस्तुत रेसीपी शामिल की जासकेंगी.
mere pass gas tandoor hai jis par batti banti hai. kya naan uss par bhi banayi ja sakti hai. plz reply.my husband is fond of this.
निशा: नेहा, गैस तंदूर में नान बनाए जा सकते हैं. आप उसमें नान बनाइये और अपने अनुभव अवश्य लिखिये.
tandoor kitni der pehle start kare. tray per refined oil use karna hai? paani bhi lagana hai kya naan jal to nahi jayega maine ek baar banaye the thik nahi banne please help me
thank u
निशा: अंजली, तवे पर हल्का सा तेल चुपड़ लीजिये, पानी लगाने से नान का टैक्सचर अलग तरह का आता है, अगर आप पानी नहीं भी लगायेंगी तो चलेगा, थोड़ी थोड़ी देर में नान को देखते रहिये और तंदूर के ज्यादा गरम होने पर स्विच बन्द कर दीजिये, थोड़ी से साबधानी रखने पर नान अच्छे बनेंगे.
निशा: शालिनी, नान में घी या मक्खन की परत लगाते हैं लेकिन कुलचे में नहीं.
निशा: उपासना, जी आप इसे तवे पर भी बना सकते हैं.
निशा: गीत, दोनों में टेक्चर का फरक है, नान, ट्राइएंगल या ओवल बनाये जाते हैं, जब कि कुलचा गोल गोल बनाये जाते हैं.