पुदीना परांठा (Podina Parantha Recipe – Pudina Parhantha Recipe)

Podina Parantha Recipe

शाम को खाने में परांठा खाना बहुत पसन्द आता है. Podina Parantha बच्चों को बेहद पसंद आता है. छोटे बच्चों को तो इन परांठे (Podina Parantha) के साथ सब्जी की भी आवश्यकता नहीं होती बस परांठा लिया रोल बनाया बच्चे के हाथ में पकड़ा दिया, वे बड़े प्यार से इस परांठे को खाते हैं. आइये आज शाम के खाने में पोदीना के परांठे (Pudina Parhantha) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Podina Parantha Recipe

  • आटा - 400 ग्राम (2 कप)
  • पोदीना - 1 गुच्छी
  • नमक - स्वादानुसार
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • घी या तेल - आवश्यकतानुसार

विधि - How to make Podina Parantha Recipe

Podina Leaves Pudina Leavesपोदीना से पत्तियां तोड़िये, पानी से 2 बार धोकर पानी सुखा लीजिये. पत्तियों को बारीक कतर लीजिये.

आटे में नमक, जीरा, 1 टेबल स्पून घी या तेल और कतरे हुये पुदीना डाल कर मिलाइये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.  आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और 3-4 इंच के व्यास में बेलिये.  बेले गये परांठे पर घी लगाइये, परांठे को अर्धचंद्राकार में मोड़िये, मोड़ी गई ऊपर की सतह पर घी लगाइये, फिर से एक बार मोड़ दीजिये, अब ये तिकोन का आकार बन जायेगा.  इस तिकोन को उठाइये, परोथन (सूखा आटा) लगाकर तिकोने आकार में पतला बेल दीजिये(अधिक पतला मत कीजिये).

बेला हुआ परांठा गरम तवे पर घी लगाकर डालिये, परांठे को दोनों ओर घी लगाकर सुनहरा होने तक सेकिये.  इसी तरह सारे परांठे बनाने हैं.

गरमा गरम पुदीना परांठा तैयार है, अपनी मनपसन्द सब्जी, दही, अचार और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

परांठे यदि तवे से उतर कर खाने वालों की थाली में आयें तो बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.

  • चार सदस्यों के लिये, >
  • समय 40 मिनिट

इसी तरीके से हरे धनिये के पंराठे भी बनाये जा सकते हैं.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 10:

  • kalyani on 26 May, 2009 15:26:14 PM
    bahut acha maine pahle bhi banaya hai.
    Reply
  • aashra on 04 July, 2009 15:03:09 PM
    i cant wait for evieng main to aabhi banaungi
    Reply
  • nancy on 06 August, 2009 08:36:51 AM
    Recipe came out very good. I made my dough very hard but if it was soft than parotha would have been the best.
    Reply
  • NEELAM on 28 August, 2009 04:47:55 AM
    very well & simply explained
    Reply
  • vijay varma on 21 April, 2011 14:37:09 PM
    wow Garmi ke liye achcha item hai.
    Reply
  • Shishir Kumar Singh on 15 May, 2011 20:42:58 PM
    This is a very good recipe for summer season. Its also very cool and simple one!!!!!!!!!!!!
    Reply
  • nisha on 18 May, 2011 15:31:47 PM
    bahut hi achchhi aur simple recipe hai thanks
    Reply
  • neel gagan on 15 July, 2011 21:33:42 PM
    i m very thankful to you to make this site for recipe lover.thank u very much...
    Reply
  • Sanjana on 10 October, 2011 12:19:51 PM
    thanks for making this useful site for housewives.
    Reply
  • priyanka on 13 December, 2011 17:24:49 PM
    nisha ji kya pudine ko mixer mei pees k uska paste aate mei goondh k bhi paranthe bna skte hain.

    निशा:
    प्रियंका पोदीना को काटकर डालें तो ज्यादा अच्छा स्वाद आता है.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad