पपीता के परांठे – Papaya Paratha Recipe

Papaya-parantha recipe

कच्चे पपीते की चटनी इत्यादि तो हम सब खाते ही हैं. कच्चे पपीते के परांठे (Raw Papaya Paratha) भी बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं. आइये आज शाम के खाने में कच्चे पपीते से परांठे (Papite ka Paratha) बनायें.

Read this recipe in English - Papaya Paratha Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Papaya Paratha

  • कच्चा पपीता - 1 (500 ग्राम वजन का)
  • गेहूं का आटा - 2 कप ( 400 ग्राम )
  • तेल - 2 छोटी चम्मच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस कर लीजिये)
  • हरा धनियां- एक टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार

विधि - How to make Papita Paratha

पपीता को धोइये, चार टुकड़ों में काटिये, बीज निकाल दीजिये, छीलिये, और एक बार फिर से धो लीजिये.   इन पपीते के टुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, जीरा डालकर कड़का लीजिये, हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये, थोड़ा सा भूनिये. कद्दूकस किया हुआ पपीता डालिये, नमक डालकर पपीता को मसाले में चमचे की सहायता से अच्छी तरह मिलाइये. 3-4 मिनिट पका लीजिये और बीच बीच में चमचे से चलाते भी रहिये ताकि पपीता कढ़ाई में ना लगे. परांठे बनाने के लिये पपीता तैयार है.

ये परांठे 2 प्रकार से बनाये जाते हैं. कद्दूकर किये हुय पपीते को परांठे के अन्दर भरकर एवं पपीते को आटे में गूंथकर.

पपीता के भरवां परांठे - Papaya Stuffed Paratha Recipe

पपीता के भरवां परांठे (Papaya Stuffed Paratha) के लिये आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये.  आटा सादा तरीके से (किसी बर्तन में आटा छानिये, आधा छोटी चम्मच नमक डालिये और 2 छोटे चम्मच तेल डालिये, आटे की मात्रा का आधा पानी आटे लगाने के लिये पर्याप्त रहता है, इस तरह पानी डाल कर मुलायम आटा लगाकर तैयार कर लीजिये) गूथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. परांठे बनाने के लिये आटा तैयार है.

तैयार आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, गोल कीजिये, परोथन(सूखा आटा) लगाकर 3-4 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. पपीते के मिश्रण से एक टेबल स्पून मिश्रण लीजिये और बेले गये परांठे के ऊपर रखिये.  परांठे को चारों ओर से उठाइये, मिश्रण को बन्द करके अपने हाथ से दबाकर गोल लोई तैयार कर लीजिये.  इस लोई को परोथन लगाइये और थोड़ा सा हाथ से बड़ा लीजिये. अब हल्का दबाब देते हुये परांठे को 6 -7 इंच के व्यास में बेल लिजिये.

तवा गरम कीजिये तवे पर थोड़ा सा तेल चुपड़िये.  बेले गये परांठे को गरम तवा पर डालिये और तेल लगाकर परांठे को दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेक लीजिये.  इसी तरीके से दूसरा परांठा बनाइये और सारे परांठे इसी तरीके से तैयार करने हैं.
Papaya Parantha

पपीता के मिश्रण को आटे में गूथ कर - Papaya Paratha Recipe

इस तरह से परांठे बनाने के लिये, आटा किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.  आटे में स्वादानुसार नमक और पपीता का मिश्रण मिलाइये.  पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.  गुथे आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

तैयार आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, गोल कीजिये, परोथन(सूखा आटा) लगाकर 3-4 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाइये और परांठे को चारों ओर से उठाइये, बन्द करके अपने हाथ से दबाकर गोल लोई तैयार कर लीजिये. इस लोई को परोथन लगाइये और थोड़ा सा हाथ से बड़ा लीजिये अब फिर से परोथन लगाइये और हल्का दबाब देते हुये परांठे को 6 -7 इंच के व्यास में बेल लिजिये.

तवा गरम कीजिये, बेले गये परांठे को गरम तवा पर डालिये और तेल या घी लगाकर परांठे को दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेक लीजिये.  इसी तरीके से दूसरा परांठा बनाइये और सारे परांठे इसी तरीके से तैयार करने हैं.

गरमा गरमा पपीता के परांठे (Papaya Paratha) सीधे तवा से उतार कर खाने वाले की थाली में रखिये तब ये पपीता परांठे और अधिक स्वादिष्ट लगते हैं.

गरमा गरम पपीते के परांठे, दही, चटनी, अचार और मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
Papaya Parantha

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 10:

  • abc on 07 October, 2010 19:28:41 PM
    god unbelievable
    Reply
  • piya on 08 October, 2010 12:56:15 PM
    hi, nisha ji,mujhe veg momos ki receipe kaha se milegi pls rply me.
    निशा: पिया, वेज मोमोज की रैसिपी "कमतेल रैसिपी"कालम में देख सकते हैं.
    Reply
  • indra on 10 October, 2010 04:17:21 AM
    hishaji nice rec .If we use meethi neem ka patta& rai insted of jeera it goes wonderful.
    Reply
  • alka on 26 October, 2010 12:27:44 PM
    kacche papite ka halwa banana bhi bataiye
    Reply
    • prabha singh on 09 June, 2011 17:12:40 PM
      alka raw papite ka halwa bilkul lauki k halwy ki tarah se hi banta hai.papeete ko kas kar fir thode se ghee me bhun kar mawa aur dry fruits ,chini mix kar lete hain try kariye aur kaisa laga bataye
      Reply
  • Imrana Hussain on 11 November, 2010 14:12:43 PM
    Aapki recipe dekh kar palak paneer banaya.pahli bar hotel se bhi achha taste aya.thank you madhulika ji
    Reply
  • sandhya on 03 January, 2011 07:01:40 AM
    this recipe is very testey.my all family members liked it.
    Reply
  • Manish Jangid on 09 February, 2011 14:35:52 PM
    1.39.68.155
    MUMBAI - WINGWARE - ISP VODAFONE ESSAR LIMITED - DSL -19350683
    Reply
  • harunika on 28 June, 2011 12:02:40 PM
    hii madhuliika g . i like thi resipi e lot . butt the second tim i make it i was shoced to know it wass es hardd es e pattar. peez give tiip. tanku.

    निशा: हरुनिका, आटा में 2-3 छोटी चम्मच तेल डालिए और आटे को मुक्किया लगाकर नरम आटा होने तक गुथिये, गुथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये और अब हाथ पर थोड़ा तेल चुपड़ कर ठीक करके परांठे बनाइये परांठे एकदम खस्ता और नरम बनेंगे.
    Reply
  • garima on 18 July, 2011 11:16:30 AM
    hello mam nice recipe,n healthy too
    Reply
  • madhusmita on 15 August, 2011 14:31:44 PM
    bahut hi achha recipe he....
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad