पालक के परांठे – Palak ke Parathe Recipe – Spinach Paratha

नाश्ते में पराठे खाना सभी पसन्द करते हैं, और अगर ये पराठे पालक (Palak ke Parathe) के हों तो और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेंगे. आईये हम आज पालक के परांठे बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री (चार लोगों के लिये) - Ingredients for Palak ka Parathe
- गेहूँ का आटा ——- 350 ग्राम या चार छोटी कटोरी
- पालक ——- 300 ग्राम
- जीरा —— आधी छोटी चम्मच
- नमक —— आधी छोटी चम्मच (स्वादानुसर)
- रिफाइन्ड तेल ——- (एक टेबिल स्पून आटे में डालने के लिये) और पराठे सेकने के लिये
बनाने की विधि
पालक की डंडियाँ तोड़कर साफ करलें. पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू से बारीक काट लीजिये. आटे और में नमक, जीरा, पालक और तेल डाल दीजिये. पानी की सहायता से आटा गूथ लीजिये. आटा गूथने के लिये आटे की मात्रा का आधा पानी लगता है लेकिन इसमें पानी की मात्रा कम लगेगी क्यों कि पालक में पानी होता है.
गुंथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
गैस पर तवा रखिये और आटे से थोड़ा सा आटा निकाल कर लोई बना लीजिये और उसे करीब 5 या 6 इंच व्यास में बेलिये, बेले हुये पराठे पर चम्मच से तेल लगाइये और पराठे को मोड़ दीजिये. यह आपको आधा गोला जैसा दिखाई देगा, अब इस आधे जैसे गोल पराठे पर फिर से थोड़ा सा तेल लगाइये और मोड़ दीजिये.
ये एक तिकोन जैसा आकार बन जाता है, इसे सूखा आटा लगाकर तिकोने ही आकार में पतला बेल लीजिये और अब तवे पर सेकिये. पराठे के दोनों तरफ चमचे से तेल लगाना है और कलछी की सहायता से दबाकर खस्ता सेकना है. इतने आटे में करीब 12 पराठे बन जायेंगे. सभी पराठे इसी तरह बना लीजिये.
आलू मटर की तरी वाली सब्जी के साथ या दही और चटनी के साथ खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
निशा: संजय, कम तेल रैसिपी कालम में सभी रैसिपी बिना फैट के हैं.
thanks & regards,
Teena
निशा: टीना, आप पालक दाल के साथ बनाइये, पालक की भुजिया, आलू पालक सूखे , आलू पालक करी, पालक पनीर इत्यादि बना सकती हैं, पालक का जूस और सूप भी बनाकर पी सकती हैं.
Aap non-vg=eg recipies bhi bataye......mere ghar mai non-veg bhi zayda pasand karte hai......
tahnks
निशा:काकुल, धन्यवाद.
Mene Bohat Koshih ke bad bhi meri bibi jo bhi sabji banati hai usme test hi nahi rahta hai aap mujhe kuch sujhav desakte hai taki me usko samjha saku
(Please palak juice ke bare me jarur likhe).
निशा: ओमप्रकाशजी, आप अपनी पसन्द का खाना बनबाने में अपनी बीबी की मदद कीजिये, वह आपके स्वाद के अनुसार खाना बनाने लगेंगी. पालक जूस के बारे में लिखने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
full cream milk ko fat free milk me badalne ka tareeka batayen or
cholesterol free recipies for breakfirst & lunnch in winters