पालक थेपला Palak Theplas – Palak Theplas Recipes

गुजराती पालक थेपला बनाने के लिये कोई भी हरे पत्ती की सब्जी चाहिये, मैथी (MethI Thepla), पालक या बथुआ (Bathua Thepla) कोई भी सब्जी ली जा सकती है. थेपला आप अपने लन्च या डिनर में बनाकर कभी भी खा सकते हैं या कही जा रहे हैं तो रास्ते के लिये आप थेपला बनाकर ले जा सकते हैं, आइये आज के डिनर में हम पालक थेपला (Palak Theplas) बनायें.
थेपला परांठे की तरह ही बनाया जाता है. लेकिन इसका आटा मसाले (Indian Spices) डालकर गूंथा जाता हैं और इसे बहुत पतला बेला जाता है. परांठे के मुकाबले इनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है. इन्हें 2 - 3 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Palak Theplas
- गेहूं का आटा - 400 ग्राम ( 2 कप)
- पालक - बारीक कटा हुआ एक कप
- नमक - छोटी एक चम्मच
- जीरा - एक छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई (यदि आप चाहें)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- दही - 3 टेबल स्पून
- तेल
विधि - How to make Palak Theplas
गेहूं के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे के बीच में जगह बनाइये, इस जगह में पालक, नमक , जीरा, अजवायन, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, दही और एक टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. थेपला बनाने के लिये आटा तैयार है.
तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये गोल कीजिये या सारे आटे से छोटे छोटे गोले बनाकर रख लीजिये. सूखा आटा (परोथन) लगाकर एकदम पतला 6-7 इंच के व्यास में गोल थेपला बेलिये. बेला हुआ थेपला गरम तवे पर डालिये और दोनों ओर थोड़ा थोड़ा (एक छोटी चम्मच )तेल लगाकर, कलछी से दबा दबाकर दोनों ओर ब्राउन होने तक थेपला सेकिये. सेका हुआ थेपला तवे से उतार कर किसी प्लेट या कैसरोल में रखिये और दूसरा थेपला इसी तरह बनाकर फिर से सेकिये(सारे थेपला बनाकर रखने के लिये पहले थेपला डलिया किसी बड़ी प्याले के ऊपर खुले खुले रखिये, ताकि वह ठंडे हो जायं और सारे थेपला को एक के ऊपर एक करके कैसरोल में बन्द कर दीजिये).

सारे आटे के थेपला इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये. स्वादिष्ट पालक के थेपला (Gujarati Pakal Thepla) दही, रायता या टमाटर आलू, चटनी, अचार के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये खेपला सुबह नाश्ता के काम में लीजिये ये बड़े स्वादिष्ट लगते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 16:
निशा: नीलम, मेरी बुक नहीं है.
निशा: ज्योत्सना, बहुत अधिक अन्तर तो नहीं है लेकिन थोड़ा तो है, आटे में दही डाला जाता है और तेल थोड़ा अधिक डाला जाता है, परांठे की अपेक्षा थोड़ा पतला बेला जाता है. स्वाद में आप काफी फरक महसूस करेंगी.
निशा: अंजू, पूरी फूलाने के लिये, आटा अच्छी तरह गूथ कर आधा घंटा रखिये, अब आटे को मसल कर ठीक करिये, पूरी को अच्छी तरह बेलिये भी, कढ़ाई में तेल पर्याप्त गरम कीजिये. पूरी को कलछी से दबा कर फुलाइये.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
निशा: गुन्जन, आटा में दही डाल रही हैं, नीबू हटा दीजिये, आप थेपला बना कर देखिये और बताइये कि थेपला कैसे बने.
निशा: थेपला को दही, चटनी, अचार या आलू टमाटर या मटर आलू की पतली सब्जी के साथ परोसिये.