Mughlai Paratha recipe, Mugalai paratha, Mughlai Parantha मुगलाई परांठे

दुनियां के सबसे बेहतर परांठे आगरा में बनाये जाते हैं. जब आगरा मुगलों की राजधानी बना तो परांठे उनके भोजन का अभिन्न अंग बन गये और उनके मनपसंद तरीके को मुगलाई परांठा (Mughlai Paratha ) पुकारे जाना लगा.
यदि कभी आप आगरा जाये तो बेलनगंज में रामबाबू के परांठे के नाम से कुछ दुकानें हैं. इन दुकानों में इतने बेहतर परांठे खाने मिलेंगे कि इनका स्वाद भूल नहीं पायेंगे.
मुगलाई परांठे (Mughlai Paratha) की खासियत कि 4-5 लोग टेबिल पर खाना खा रहे हो, तो भी गरमा गरम परांठे तबे से उठा कर उनकी प्लेट तक पहुचाये जा सकते हैं. तो आइये आज शाम खाने में मुगलाई परांठे (Mugalai paratha) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mughlai Paratha Recipe
- गेहूं का आटा - 200 ग्राम(एक कप)
- मैदा - 200 ग्राम (एक कप)
- सूजी - 50 ग्राम(1/4 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)
- तेल - एक टेबल स्पून
- दही - आधा कटोरी
- घी - परांठे बनाने के लिये
- जीरा - 1 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
विधि - How to make Mughlai Paratha Recipe
आटा, सूजी और मैदा छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. बेकिंग पाउडर और नमक आटे में डाल कर मिला लीजिये. आटे के बीच हाथ से थोड़ी जगह बनाइये, यहां दही और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये और अब सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूथिये. (आटा गूथने के लिये पानी की मात्रा आटे की मात्रा की आधी मात्रा के बराबर प्रयोग होती है). आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर तब तक गूथिये जब तक वह नरम और चिकना न हो जाय. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा आटा तोड़िये, गोल करके हथेली से दबाकर लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे की सहायता से 7-8 इंच के व्यास में गोल बेल कर, ऊपरी सतह पर चम्मच से घी लगाइये और थोड़ा सा जीरा छिड़क लीजिये. अब इस परांठे को बीच से चाकू रखते हुये, किनारे तक काटिये, और उस कटे हुये किनारे को उठाते हुये गोले में मोड़्ते जाइये.(फोटो में दिखाया गया है) अब इसे दबा कर लोई बना लीजिये. इस लोई को फिर से 7-8 इंच के व्यास में बेलिये. परांठे को गरम तवे पर डालिये और दोनों ओर बिना घी लगाये हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर रख लीजिये.

अब तवे पर एक टेबिल स्पून घी डालिये. एक परांठा उठाइये तवे पर डालिये, परांठे को दोनों ओर पलट कर सैलो फ्राई कीजिये तथा खाने वालों की प्लेट में गरमा गरम परांठा दीजिये, जब भी तवे पर घी आपको कम लगे एक टेबल स्पून घी डाल दीजिये और सारे परांठे इसी तरह सैलो फ्राई कर लीजिये.
आपके मुगलाई परांठे तैयार है. अब गरमा गरम मुगलाई परांठे अपनी मन पसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 42:
u guys really doing delicious job.
http://nishamadhulika.com/snacks/dahi_vada_recipe.html
वैसे मुझे आपका यह प्रयास बड़ा ही सार्थक और उपयोगी लगा अब आप मुझे भोज न बनाने की प्राथमिक आवश्यकताओं के बारे में जो मै ने आपसे पुछा वो जरूर बताइयेगा!!!
Your effort will be highly appreciated.
regards
varsha
mujhye yeh puchna hai ki kya hum ye parathe lunch box mai de sakte hai?
निशा: रिया, जी हां जरूर ले जाइये ये तो बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे.
waah yaar mast hai.... maine pahli baar aisa paratha banana dekha..mast hai yaar...
निशा: चेतन, धन्यवाद.
निशा: समता, आपने मेहनत करके उनको इतनी अलग अलग अच्छी रैसिपी चुन कर बनाई, आपको इतने अच्छे कमेन्ट मिले, मुझे यह सुन कर बहुत ज्यादा खुशी हो रही है, धन्यवाद.