मूली के परांठे Mooli Paratha Recipe, Muli Paratha, Mooli Ka Paratha

सर्दियां की शाम और गर्मा गर्म परांठे सीधे तवे से आपकी थाली तक पहूंचे तो क्या कहने. अगर इन पराठों में आप सब्जी भरकर बनायें, या सब्जी को आटे में मिलाकर गूंथें, तो पराठे अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक हो जाते हैं. आइये आज हम पराठों में मूली भरकर (Mulli Ka Parathe) बनाते हैं.
Read this recipe in English - Mooli Paratha Recipe, Muli Paratha
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mooli ke Paranthe
- गेहूं का आटा - 400 ग्राम
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- तेल-2 छोटे चम्मच
- मूली - 3-4 मीडियम साइज
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून ( कतरा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुआ )
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कतरा हुआ या कद्दू कस करलें )
- भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
- तेल - परांठे सेकने के लिये
विधि - How to make Mooli ke Paranthe
एक कटोरी आटा सूखा परोथन के लिये बचा लें. बाकी बचे आटे को एक बर्तन में निकाल लें , नमक और तेल डाल दें, आटे की मात्रा का आधा पानी लेकर, आटे को नरम गूथ लें. ढककर आधा घंटे के लिये रख दें.
मूली को छीलें,साफ पानी से अच्छी तरह धोलें,और मूली को कद्दूकस कर लें. हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, जीरा और नमक, मिला दें.
तवा गैस पर रख कर गरम करें. अब गूंथे हुये आटे से 2 छोटी छोटी ( नीबू के बराबर) लोइयां तोड़े. एक लोई को परोथन लगाकर 7-8 इंच के व्यास में पतला परांठा बेल कर एक प्लेट में रख दें. दूसरी लोई को भी इसी तरह, पहले पराठे के आकार के बराबर का परांठा बेल लें. इस दूसरे परांठे के ऊपर, एक टेबिल स्पून मूली कस, भर कर चारों तरफ फैला दें, और पहला बेला हुआ पराठं इसके ऊपर रखें. परांठे को थोड़ा सा हाथ से दबायें, बेलन से बेलकर थोड़ा सा और ( 1 इंच ) बढ़ा दें.गरम तबे पर चमचे से थोड़ा सा तेल लगायें, मूली भरे परांठे को तबे पर डालें और मीडियम आग पर, परांठे को पलट पलट कर, ब्राउन होने तक सेकें. प्लेट के ऊपर एक कटोरी रखें, परांठा तबे से उतार कर इस कटोरी के ऊपर रखें. परांठ निचली सतह से पसीजेगा नहीं. इसी तरीके से सारे परांठे बना लें. आपके मूली के परांठे तैयार हैं.
गरमा गरम मूली के परांठे (Muli ke Paranthe ), आलू टमाटर की सब्जी, चटनी और अचार के साथ परोसे और खायें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 22:
निशा: मन्जू आप पराठे बनाकर अवश्य खाइये.
Thanking you.
n.k.Shrivastava
Engineer in Pune
Central Railway
निशा: धन्यवाद, श्रीवास्तवजी.
निशा: दिव्या, आप स्लाइड देखिये, पहले पतले पतले 2 गोल परांठे बेले गये हैं, एक परांठे के Šৠपर मूली की परत बिछा ली है, Šৠपर से दूसरा परांठा ढक कर हाथ से थोड़ा दबाया किनारे किनारे हल्के हाथ से बेलन से दबाया, परांठा बिलकुल सही बनता है, और आसानी के लिये मूली कस से पहले पानी निचोड़ लीजिये.
Dhanyavad.
per maine jab muli ka paratha banaya to side se bus ata rah gaya muli sabhi taraf nahi gaye.plz help me.
निशा: मीना, मूली के परांठे 2 लोई बनाकर दोंनो को बेल कर बीच में मूली बिछाकर बनाइये और अच्छी जानकारी के लिये, लेख को अच्छी तरह पढ़िये और फोटो स्लाइड भी देख लीजिये.
निशा: प्रियंका, जी हां.
I really like the taste of ur recipes ,especially the way u explain is simple n very very clear.
Thnx
REPLY SOON THANX.
निशा: सीमा, हम मूली का परांठा, 2 पतले परांठे बेलकर बीच में मूली बिछाकर बनाते हैं, यह आसानी से बन जाता है, यदि आपको कठिनाई हो रही है तब आप मूली को हाथ से निचोड़ लीजिये और मूली के रस को आटा गूथते समय यूज कर लीजिये.