Methi Puri – Methi Poori मैथी की पूरी

छुट्टी के दिन सुबह का नाश्ता कुछ अलग तो होना चाहिये. आईये आज मैथी पूरी (Methi Puri - Methi Poori) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Puri
- आटा ----------- 300 ग्राम ( 2 कटोरी )
- बेसन ---------- 150 ग्राम ( 1 कटोरी )
- मैथी ---------- 200 ग्राम
- तेल ---------- 1 टेबिल स्पून
- जीरा ---------- 1 छोटी चम्मच
- नमक ---------- स्वादानुसार
- तेल --------- तलने के लिये
विधि - How to make Methi Poori
मैथी की पत्तियां को तोड़ कर साफ कर लें. पत्तियों को साफ पानी से दो बार धो कर पानी चलनी में रखकर निकाल दें.पत्तियों को मिक्सी से मोटा पीस लें या चाकू या फूड प्रोसेसर से बारीक काट लें.
आटे और बेसन को छान कर एक बर्तन में निकाल लें. आटे में नमक, जीरा, 1 टेबिल स्पून तेल और मैथी डाल कर मिला लें. अब आटे को गूथने के लिये जितनी पानी की आवश्यकता हो, डालकर पूरी का नरम आटा गूथ लें. (पूरी का आटा रोटी के आटे से थोड़ा कढ़ा होता है ). गूथे हुये आटे को ढ्ककर आधे घंटे के लिये रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाकर, 3-4 इंच के व्यास के आकार की पूरी बेल कर, गरम तेल में डाल दें. पूरी फूलने पर पलटें और ब्राउन होने तक तलें. ब्राउन होने पर पूरी को प्लेट में निकाल कर रखें. एक एक करके सारी पूरियां तल लें. मैथी की पूरी (Methi Puri) तैयार हैं.
ये गरमा गरम मैथी की (Methi ki Puri - Methi Poori) पूरी आलू मसाला, चटनी या अपनी मनपसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
निशा : आटे को गूथने के बाद आधा घंटे के लिये रख दीजिये, गैस फ्लेम को कन्ट्रोल कीजिये, तेल अच्छी तरह गरम हो तभी पूरी डाल कर तलिये.
निशा: प्रमिला जी आप सच कह रही हैं.
aap ko chakhana hain..
निशा: मैथी की पूरी तीन दिन तक खा सकते हैं.
mai appki site par kal first time aaye. mainay Yam vegaetable banayee aapki receipe say. First Time bnayee time. really bahut acchi banee. sab nay bahut tarif kee. mainaye bataye aapki site say lee. wel thanks a lot.
Sonia
aap apani site per apana ek photo lagaiye kyonki hame apako dekhana hai(please)
main jab bhi puriya banati hun to usame bahot oil rehata hain usaka kya karan hain ????or puri main 1 tb oil matalab kitana or kya ye oil hamako garam karake dalana hain????
aap kaddu ki bahot dish batati hain to hame aap kaddu ka halwa banana bhi sikha dijiye(please)
ok thank
निशा: शिवांगी, टेबल स्पून वह जो टेबल पर सब्जियां परोसने के लिये रखा जाता है. छोटी चम्मच जिससे आप दाल चावल खाती हैं. एक टेबल स्पून या फिर चार छोटी चम्मच तेल ले लीजिये. आटा थोड़ा सख्त गुथिये, पूरियां तलते समय आग का सन्तुलन बनाये रखेगी, पूरियां अच्छी बनेंगी.
nisha ji.
please muzhe kasuri methi ke bare me kuch batao. apni dishes me iska kis tarah use kar sakte hai.
निशा: कुमुदिनी, कसूरी मैथी को सब्जियों में मेथी का फ्लेवर के लिये प्रयोग किया जाता है, कसूरी मेथ मिस्सी रोटी या परांठे बनाइये, कसूरी मेथी की पूरी या मठरी भी बनाइये.
good work nisha ji..........why dont u try
italian and thai recepies........very useful site for
aap soyabean [nutrela} ki recipe bhi bataiye