मक्के के परांठे (Makki ka Paratha)

Makki ka Paratha

छुट्टियों की शाम में जब कभी आपका मन घर पर ही पार्टी मनाने का हो तो इस कुनकुनी सर्दी में मक्के के आटे के परांठे (Makki ka Paratha) बनाईये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki ka Paratha

  • मक्के का आटा - 200 ग्राम (1 1/2 कप)
  • गेहूं का आटा -  65 ग्राम (1/2 कप)
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून परांठे सेकने के लिये
  • नमक- स्वादानुसार ( 1/2 छोटी चम्मच)

एक बर्तन में मक्के और गेहूं का आटा छान कर निकाल लीजिये. आटे में 2 छोटी चम्मच तेल, जीरा और नमक डाल दीजिये. गरम पानी की सहायता से आटे को नरम गूथिये. आधा घंटे के लिये आटे को ढककर रख दीजिये. आधे घंटे के बाद आटे को मसल मसल कर और नरम कीजिये.

तवे को गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल कीजिये. हथेलियों से दबा कर बड़ाइये, और सूखे गेहूं के आटे का परोथन लगाकर चकले पर रखकर बेलन की सहायता से 4 इंच के व्यास में बेलिये.

बेले गये परांठे पर तेल लगाइये. परांठे को अर्धचन्द्राकार आकार देते हुये मोड़ दीजिये. मुड़े हुये परांठे पर फिर से तेल लगाइये और त्रिभुज आकार में मोड़िये. अब इस त्रिभुज को हथेली से दबाइये और परोथन लगाकर पतला बेल कर तवे पर डालिये. परांठे को तेल लगाकर, पलट पलट कर, दोनों ओर ब्राउन होने तक सेकिये.

सारे पराठे इसी तरह बना लीजिये. गरमा गरम परांठे दही, रायता, आलू टमाटर की सब्जी, चटनी और अपनी मन पसन्द सब्जी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:   

मक्के के परांठे आकार में गोल भी बनाये जा सकते हैं.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 7:

  • sharlin kaur on 16 June, 2008 09:56:20 AM
    best from Punjab, Isn't it.
    Reply
  • sharlin kaur on 16 June, 2008 09:56:20 AM
    best from Punjab, Isn't it.
    Reply
  • vedprakash on 10 July, 2008 09:22:32 AM
    your webcite is very good anybody want to see it marks 8/10
    Reply
  • shoaib on 23 September, 2008 16:27:32 PM
    nisha ji u ve all kinds of recipe but there is no recipe for rice why
    Reply
  • MADHULIKA on 27 June, 2010 12:45:53 PM
    निशा जी आपने "मधुलिका" नाम को सार्थक कर दिया........ एक बात बताइये आपकी कोई नई रेसिपी आएगी तो हमको कैसे पता चलेगा?

    निशा: आप फीड बर्नर से सब्सक्रिप्शन ले सकतीं हैं, इसका लिंक निम्न है.
    http://feedburner.google.com/fb/a/mailverify?uri=nishamadhulika/hindi
    Reply
  • madhulika on 29 June, 2010 13:04:30 PM
    khooooooooooooooob sara shukriya with god bless u
    Reply
  • rupali on 28 December, 2011 13:14:09 PM
    Nishaji, maine ye parathe banaye sabko bahut pasand aaye . maine isme sukhi kasoori methi bhi milayi thi. recipe ke liye thanks
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad