लच्छा परांठा (Lachcha Paratha Recipe)

उत्तर भारत में परांठे नाश्ते में, परांठे शाम के खाने में खूब खाये जाते हैं. परांठे, वो भी लच्छे परांठे (Lachcha Parathas) बहुत ही लाजबाव होते हैं. तो आज शाम को खाने में बनाते हैं, मसालेदार लच्छा परांठे (layered paratha).
Read this recipe in English - Lachha Paratha Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lachcha Paratha Recipe
- गेहूं का आटा — 400 ग्राम आटा (4 कप)
- धनियां पाउडर — 2 छोटी चम्मच
- जीरा — 1 छोटी चम्मच
- नमक — 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- घी या तेल — परांठे सेकने के लिये
विधि - How to make Lachcha Paratha Recipe
आटे में स्वादानुसार नमक और 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर, 200 ग्राम पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.
एक प्लेट में धनियाँ पाउडर, जीरा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर सारे मसाले निकाल कर चम्मच से मिला लीजिये.
गूथे हुये आटे को हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर मलते हुये चिकना कर के रख लीजिये. अब आटे से उंगलियो के सहायता से थोड़ा सा, एक मध्यम आकार के अमरूद के बराबर आटा तोड़ लीजिये. आटे को गोल करके लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे ( परोथन ) में लपेट कर, 8-10 इंच व्यास में बेले. बेले हुये परांठे पर चमचे से एक छोटी चम्मच घी या तेल लगायें. आधा छोटी चम्मच मसाला छिड़क कर फैला दीजिये. बेले हुये परांठे को रोल कर लीजिये. इस रोल को को 1-2 बार बेलन से बेल कर चपटा करें. एक चौथाई छोटा चम्मच घी लगायें और बिलकुल थोड़ा सा मसाला लगायें. अब इस बेले हुये परांठे को फिर से रोल करें. हाथ से दबाकर लोई की तरह ही कर लीजिय.
लोई को परोथन में लपेट कर, चकले पर रखिये और गोल 8-10 इंच व्यास का परांठा बेलिये. तबे पर, इस बेले हुये परांठे, को धीमी आग पर दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेके. इसी तरह सारे परांठे तैयार कर लें.
गरमा गरम लच्छा परांठे, (Lachcha Parathas) मटर आलू की सब्जी, दही एवं चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: परांठे के ऊपर लगाने के लिये अलग अलग मसाले को मिलाकर मसाला बनाने अलावा हम परांठे के ऊपर घर का बना चाट मसाला लगाकर बना सकते हैं, परांठा बहुत स्वादिष्ट बनता है.
चार - पांच सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 50:
Kya aap mutton biryani, chinese food (like chowmein, manchurian etc.)and non-veg recipes mujhe mail kar sakti hai or ya apni website main yeh recipes post har dijeye. thanks
lot
kbi us k bre m bi bata do ji
thanks
aap channa masala jo kulche ke sath khaya jata hai use banane ki vidihi batliye, please
निशा: रश्मि आप मैदा से भी लच्छा परांठा बना सकती हैं.
i love u....itne achche se koi kuch sikhata hai kya.... i m very thankful to u...once again luv u///
निशा: प्रिया, धन्यवाद.
निशा: जसपाल जी यहां तो सारी रैसिपी बिना ओनियन के है.
निशा: चम्पा, धन्यवाद.
dis s bst site 2 search ny indian recipe :D
निशा: रित्स, धन्यवाद.
these r vry easy in making and delecious too in taste
best of luck
thsnks for a tasty receipe. plz tell me one thing how to give lairs on lachaa parantha. if you have any video link for this plz send me
thank you
निशा: नेहा, मैं बहुत ही जल्दी वीडियो भी प्रस्तुत करने की कोशिश करूंगी
निशा: श्रद्धा, आटा को अच्छी तरह चिकना होने तक गूथें, परांठे सेकते समय आग को तेज और धीमी आवश्यकतानुसार करती रहें, परांठे अच्छे बनेंगे.
thanx