पनीर के परांठे - Paneer Paratha Recipe

आज शाम खाने में भरवां पनीर के पराठे (Paneer Parhatha) बनाकर देखियेगा, खाने का आनन्द दुगुना हो जायेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Paratha Recipe
- गेहू का आटा - 300 ग्राम
- पनीर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)
- हरा धनियां - एक बड़ा चम्मच( बारीक कतरा हुआ)
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी

विधि - How to make Paneer Paratha
आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. आटे में आधा छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला दीजिये. यह पनीर की पिठ्ठी परांठे में भरने के लिये तैयार है.
तवा गैस पर रख कर गरम करिये. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, (एक नीबू के बराबर) गोल करके लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे (परोथन) में लगाकर 3 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये. 2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखिये. परांठे को चारों ओर से उठा कर, पनीर की पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये. इस पनीर भरे हुये गोले को हथेली और उगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये, इसे चकलोई बनाना कहते है. चकलोई को परोथन की सहायता से 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये. दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. परांठे को तवे से उठा कर प्लेट में किचन नैपकिन पेपर विछा कर रखिये. सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये.
पनीर के गरमा गरम परांठे, आलू मटर की सब्जी, रायता, चटनी और अपने मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 15:
निशा: पनीर के परांठे में ओनियन डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
maine banay or khaya.
Mem aapne jo vi recipe ka instruction diya hai maine aadhe se adhik 3 dino me banaya or sab ko test kiya really bahut hi achchha bana.
Thanks :)
i tried it but paneer bahar nikal jata hai kya wo pani chod deta hai?
निशा: नीतू, पनीर बाहर भी नहीं निकलता और पानी भी नहीं छोड़ता, मैं पनीर परांठा रेसीपी का वीडियो भी बनाने की कोशिश करूंगीं