दाल भरी पूरियां – Dal stuffed Poori

सादा पूरियां तो खाते ही रहते हैं. आज दाल भरी पूरियां खाते हैं. दाल की पूरी बहूत ही स्वादिष्ट होती हैं, तो आइये आज के नाश्ते में दाल की पूरी बनाते हैं.
- Read this recipe in English - Dal Stuffed Puri
आवशयक सामग्री - Ingredients for Dal Stuffed Poori
पूरी के आटे के लिये
- गेहूं का आटा - 400 ग्राम
- तेल - 1 टेबिल स्पून
- नमक - स्वादानुसार
दाल की पिठ्टी के लिये
- धूली मूंग की दाल - 100 ग्राम
- तेल - 1 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- पूरियां तलने के लिये तेल
विधि - How to make Dal Stuffed Poori
दाल को धोकर 2 घंटे के लिये पानी में मिगो दें.
आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लें. आटे में नमक और तेल डाल कर मिला दें. अब आटे को पानी की सहायता से नरम पूरी का आटा गूंथ लें. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दें.
दाल को पानी से निकाल कर, बिना पानी डाले पीस लें.
छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने पर धनियां पाउडर डालें. अब दाल, नमक और लाल मिर्च डालदें. दाल को चमचे से चलाकर 5-6 मिनिट तक भूनें. दाल की पिठ्टी पूरी में भरने के लिये तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. आटे से छोटी छोटी लोइया तोड़कर बनालें. एक लोई को हाथ से बढ़ायें, उसमें आधा छोटी चम्मच दाल रखें और बन्द करदें. अब इस दाल भरी लोई को 3 -4 इंच के व्यास में बेले और गरम तेल में डाल दें. पूरी के फूलने पार पलटें और ब्राउन होने तक तलें. पूरी को प्लेट में निकाल कर रखें, और दूसरी पूरी तेल में डाल कर तलें, एक एक करके सारी पूरियां तल लें. दाल की पूरियां तैयार हैं.
गरमा गरम दाल की पूरियां मटर पनीर की सब्जी, चटनी, रायता और अपने मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 23:
meri puin aur meri di hi hard bani thi..
aur meri dal ki pithi bhi bahut dry ho gayi thi... kyun??
plzz reply me
thanx
नीलम जी दाल को थोड़ा कम भूनिये, अगर आप चाहें तो, दाल भूनते समय एक टेबिल स्पून तेल और बड़ा लीजिये.
nisha ji kya aapko amritsari kulcha banana aata hai .. ye kulcha maine bas parties me hi khaya hai.. if u know kindly give me the recipe
kyunki main pehle jo moong dal ki kachuri banai huun, wo dal yellow thi, aur yahan picture mein dal green hai....
main yeh recipe jarur try karungi....aaj main aap ki moong dal ki halwa recipe try karungi....
Dekhne mein hi nihayti swadisht maloom hoti hai
Main bahut dinon se yeh recipe dhoondh rahi thi. Aapka bahut shukriya. Main bahut jald yeh pooriya try karoongi aur bataoongi aapko ki yeh kaisi bani. Aaapki website bahut acchi hai.
aap achchi dishes batati hain. its very good.
निशा: कृ्ष्णा, आप उरद दाल से भी पूरियां बनाइये, अलग अलग लोग अलग अलग दाल प्रयोग में लाते हैं.
निशा: अदिति, हमने दाल को भून कर पूरी में भरा है.
निशा: मनसा जी, धन्यवाद.
निशा: अमृता, ये पूरियां बेक नहीं की जा सकती.