चने की दाल के परांठे - Chana Dal Paratha recipe

Chane ki dal ke paranthe

परांठे तो हमारे रोज के खाने में बनते रहते हैं. कभी कभी हम इनका स्वाद बदलने के लिये के इनको अलग अलग दालों या सब्जियों का प्रयोग करके अलग अलग तरीके से बनायें तो बहूत अच्छे लगते हैं. आइये आज हम चने की दाल के परांठे (Chana Dal Paratha recipe ) बनाते हैं.

Read this recipe in Hindi - Chana Dal Paratha Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Paratha

  • आटा  - 250 ग्राम ( 2 कप )
  • चने की दाल -100 ग्राम ( आधा कप )
  • तेल - परांठे बनाने के लिये
  • हींग - 1 - 2 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 1-2 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दूकस कर लीजिये या आधा छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  • हरा धनियां- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नमक - स्वादानुसार

विधि - How to make Chana Dal Paratha

चने की दाल को धोकर 5- 6 घंटे पहले से पानी में भिगो दीजिये.

आटे में स्वादानुसार नमक और 1 बड़ी चम्मच तेल की डाल कर, आटे से आधा पानी की सहायता से गूद लें, और आधा घंटे के लिये रख दें.

दाल को कुकर में डालिये और 1/4 कप पानी मिलाकर उबलने रख दीजिये, कुकर में 1 सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर दीजिये और दाल को धीमी गैस पर 4-5 मिनिट उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद दाल को कुकर से निकालिये और बिना पानी डाले मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल हींग और जीरा डाल दीजिये, हींग और जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक और धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये, पिसी हुई दाल दीजिये, अमचूर पाउडर, नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च डाल कर दाल को हल्का सा भून लीजिये. हरा धनियां भी मिला दीजिये. दाल की पिठ्ठी परांठों में भरने के लिये तैयार हो गयी है.

तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. गुंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे (परोथन ) में लपेट कर 3-4 इंच के व्यास में गोल परांठा बेल लीजिये, बेले हुये परांठे पर दाल की पिठ्ठी से 2 छोटी चम्मच पिठ्ठी रख लीजिये, और हाथ से परांठे को चारों ओर से उठाकर म पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये. पिठ्ठी भरी लोई को उंगलियों से दबा कर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये ताकि दाल परांठे के अन्दर बराबर चारों ओर हो जाय. ( अगर आप एसा नहीं करेंगे तो परांठा बेलने पर फट सकता है ).  दाल भरी लोई को परोथन से लपेटे, और 7 - 8 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर तेल लगाकर पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेके. परांठे को प्लेट में निकाल कर रखें. दूसरा, तीसरा सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये.

चना दाल के परांठे (Chana Dal Paratha) तैयार हैं. गरमा गरम परांठे, आलू टमाटर की सब्जी, रायते और चटनी के साथ परोसें और खायें.

  • चार सदस्यों के लिये.
    समय 40 मिनिट.
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 9:

  • kirti on 14 March, 2009 05:35:56 AM
    hi nisha
    recipee is really good....but i m worried like hw dry this chana dal pithi should be...as more oily won,t b easy to roll..am i right....plz reply
    निशा: कीर्ति जी, खाने का अपना अपना स्वाद है, आप जो चाहे पसंद कर सकती हैं.
    Reply
  • kirti on 15 March, 2009 04:59:26 AM
    i tried it...it was really yummy
    it was so easy to make dat my hubby made it 4 me....thanx
    Reply
  • shipra on 04 October, 2009 07:44:27 AM
    hi nisha ji
    i like ur recipes vry vry much...
    bt
    recipee is really good....but i m worried like hw dry this chana dal pithi should be...as more oily won,t b easy to roll..am i right....plz reply
    निशा: शिप्रा, बनाकर देखिये.
    Reply
  • preeti.prasad on 20 March, 2010 09:44:34 AM
    Hi Nishaji, is parathe ki stuffing jo hain, woh steam karke bhi banaayi ja sakti hain, cooker main 3 whistles aane tak is mixture ko steam kar ke stuff kar sakte hain, uska swaad bhi badhiya hota hain.
    Reply
  • alka on 24 May, 2010 11:51:21 AM
    nisha ji,, chana dal ko boil kar grind karke bhi banaya ja sakta hai,, hum DALPURI kahte hai
    Reply
  • Pradeep.Nidhi on 25 May, 2010 05:04:36 AM
    Thanks Nisha ji, Meri family ne bahut bahut pasand kiya.
    Reply
  • tanu on 17 January, 2011 12:31:33 PM
    Nisha ji i like your recipes. you are a g ne s.
    Reply
  • Pratibha Srivastava on 15 March, 2011 14:09:42 PM
    kindly send this receipy in me e mail.
    Reply
  • sucharita on 30 January, 2012 12:49:12 PM
    Only today I found your site and observed some very simple recipe. The last one I saw was your video of 'chana dal ke parathe'. And I felt like appreciating your efforts. I could almost get the flavour of the parathas you were frying. Incredible. Keep giving us new more recepies. Good Luck.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad