बटर नान (Butter Naan Recipe)
Latest Video at YouTube Channel

रोजाना के परांठे, चपाती से कुछ अलग यदि नान खाने में बने हो तो सभी बहुत खुश होगे. इसी लिये आइये शाम के खाने आज हम नान बनाते हैं.
- Read this recipe in English - Butter Naan Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Butter Naan Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 2 कप ) + 100 ग्राम मैदा परोथन के लिये
- ताजा दही - (1/2 कप)
- खाने का सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- नान बनाने के लिये बटर या घी
विधि - How to make Butter Naan Recipe
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये. मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लीजिये. इस बनी हुई जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और तेल डाल कर हाथ से मल कर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, अब मिश्रण को मैदा में मिला लीजिये.
गुनगुना पानी की सहायता से मैदा को अच्छी तरह मल मल कर, चपाती के आटे जैसा नरम गूंथिये. आप स्वयं ही महसूस करेंगे कि मैदा का गूंथा हुआ आटा कितना हल्का और चिकना हो गया है. आटे को 2 -4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर तैयार हो जाता है.


तंदूर चालू कीजिये.
मैदा से करीब 8- 10 बराबर के गोले बनाइये. एक आटे का गोला लेकर परोथन लगाकर 8-10 ईच के व्यास में गोल बेलिये और उसके ऊपर बटर या घी चारों तरफ लगाइये. बेले हुये नान को डबल अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लीजिये. इस मोड़े हुये नान के ऊपर फिर से घी लगाइये, और फिर से डबल मोड़ लीजिये यह त्रिभुज के आकार को परोथन से लपेटिये और परांठे की तरह से तीनों तरफ पतला बेल कर तैयार कीजिये.
इस बेले गये नान को गरम तंदूर में सेकने के लिये रखिये, ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिये. बटर नान तैयार है. बटर नान को प्लेट में निकाल कर घी लगायें, और नान कटर से 2 भागों में काट कर परोसें. ( इसी तरह सारे नान बना लें.) बटर नान तैयार हैं.
तवा पर नान बनाने के लिये: नान को बेलिये, बेले हुये नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा 2 छोटी चम्मच पानी डाल कर, चारों ओर फैला दीजिये, नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को गरम तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, नान को तवे से उठाकर चिमटे से पकड़ कर गैस पर सीधे घुमाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये या तवे के हैंडल को पकड़ कर, उलटा कीजिये, गैस की फ्लेम के एकदम ऊपर करके, तवे पर चिपके ही चिपके नान को ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर, तवे से निकाल लीजिये. आप तवे पर नान बनाइये और बताइये कि नान कैसे बने.
गरमा गरम बटर नान दाल मखानी, अरहर की दाल और शाही पनीर के साथ परोसिये और खाइये.
- समय : 35 मिनिट
- 3-4 सदस्यों के लिये
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- butter naan (Answer : 1)
- kya ham ghar per bati bale tandur me bana skte h kya (Answer : 1)
- nan without tandoor (Answer : 1)
- how can i make a nan.... (Answer : 1)
- butter naan recipe (Answer : 0)
- about tndoor (Answer : 1)
- naan by gas tandoor (Answer : 1)
- butter nan recipee (Answer : 0)
- i m confuse last three lines in making of naan on tava (Answer : 0)
- Butter naan ko vase hi banaya but khate samey khatta tasste aata hai pls reply (Answer : 1)
- butter naan (Answer : 0)
- tava pr naan kaise banta h (Answer : 1)
-
More Question..
Latest Questions
-
By Manu Purohit, 21 May, 2013
-
By jyotika tayal, 21 May, 2013
-
By anjil panchal, 21 May, 2013
-
By Sarita, 21 May, 2013
-
By Rajni mohod, 21 May, 2013
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 234:
rekha
Khane ka soda ki Jagah per Baking soda use kar sakhte hai?
निशा: जी हां, खाने के सोडा को ही बेकिंग सोडा कहते हैं.
dhanyawad ise hume batane ke liye....
निशा: अंजलीजी, नान को ब्राउन चित्ते पड़ने तक ही तंदूर में रखते हैं, लेकिन आटा नरम गूथिये.
निशा: माइक्रोवेव में नान नहीं बनाये जाते.
निशा: गैस फ्लेम की ओर ध्यान दीजिये.
निशा: रसिक आप गेहूं का आटा प्रयोग में ला सकते है.
your recipes are very excellent and I like naan, dal makhni & butter paneer.
I WANT TO KNOW ABOUT KADAHI PANEER.
THANKS
ANUSHEER KATIYAR
निशा: अनुश्री, आपकी सारी पसन्दीदा रैसिपी इस वेवसाइट में उपलब्ध हैं.
.
thanks
Thanks.
निशा: शोभना, आप कमेन्ट न.2 रजनी जी का कमेन्ट देख लीजिये, तवे पर नान कैसे बनायें दिया हुआ है, आप नान तवे पर भी बना सकती है.
ye easy bhi hain aur simple bhi..
dhanyawadd
shuchi
Thanks
निशा: मोनिका, किसी भी भगोने में बनाई जा सकती है, हमने वेज मोमोज रैसिपी में लिखा है, कृ्पया वहां से देख लीजिये.
Aapki batai gai receipe achchi hai. Plz ye bataiye ki kya naan tandur ke alava kisi aur tarah se gas par nahi banaya ja sakta
thanking yoy
निशा: उमा, तवे पर नान बनाये जा सकते हैं,इसके लिये आप 2 न.का कमेन्ट देख लीजिये.
jo picture main tandoor dikh raha hain woh kahan se milta hai pl address batado thanks
kya BAKING POWDER HI BAKING SODA H.
निशा, हिना, ये अलग अलग है, इनमें थोड़ा सा अन्तर है, बेकिंग पाउडर में बेकिंग सोडा कम मात्रा में होता है. इन दोनों के अन्तर को आप नेट पर सर्च करके पड़ सकती हैं.
Is it easy to prepare this at home?
निशा: नलिनी जी बेकिंग पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: आप स्वीट कालम में देख लीजिये आप चावल के अनरसे रैसिपी तो नहीं पूछ रही हैं.
निशा: दीपिका, वीडियो उपलब्ध नहीं है.
neelam(patiala)
KYA BUTTER NAAN KO BAATI BANANE WALE TANDOOR PAR B BANA SAKTE H JO ELECTRIC NAHI HOTA, AGER HA TO PLZ BATYE KASE?
PLEASE TELL ME SOON...
please tell me what is the difference between baking powder and baking soda?
PLEASE REPLY SOON..
निशा: इशा, ये सूखा मैदा ही है जिसे लगाकर नान बेलते हैं.
निशा: दिव्या, अगर नान को आप और सेक लें तो वे कच्चे नहीं लगेंगे.पानी लगाकर हाथ से रोटी बनाने के लिये तो आपको प्रेक्टिस करनी होगी.
i readn n try some of your recipies.
it was an wonderful experience.
mainly when i made chholey bhature my children were really enjoying.
mam if you have any recipe for maccronni please send it to me
i will be thankful to u
निशा: शिल्पी, आप नान के नीचे दिये गये दूसरे नम्बर का कमेन्ट पढ़ लीजिये, आपकी समस्या दूर हो जायेगी.
plz describe the hole process with the temp. and timing included in it
निशा: अर्चना, बटर नान माइक्रोवेव में नहीं बन सकते.
How r u??? its good to see your recipes here...the recipes are very tasty and easy with your advice... i like the way you teach us...can you mail me the recipe of kulcha, stuffed kulcha and veg. crispy...plzz
aap ki dwara batai gai bidhi sey mainey palak paneer banai to bahut achacha bana tha bilkul hotel ki tarah log bahut hi tarif kar rahaey they
thanks so much
I TRIED NANKHATAI AND IT WAS EXCELENT.I WOULD BE VERY USEFUL IF MICROWAVE RECIPES ARE GIVEN UNDER A SEPARATE LINK IN THE MENU. I WOULD LIKE KNOW ABOUT MORE INDIAL DISHES THAT CAN BE COOKED IN MICROWAVE OVEN.
GAGAN PRADHAN
निशा: गगन ,मुझे लिखना है.
निशा: नेहा, आप पनीर की खीर को धीमी आग पर गाड़ा कर लीजिये और पर्याप्त चीनी डालिये उससे हलवा या पनीर की बर्फी बना लीजिये. पनीर की खीर मुझे लिखनी है.
निशा: रंजना, कार्नफ्लोर और एरोरूट दोनों अलग अलग हैं. मैं वेजिटेरियन हूँ.
निशा: प्रीति, नान तो आप गैस पर तवे पर भी बना सकती है.
निशा: नान ओवन में नहीं बना सकते.
nishaji muze naan bahut pasand hai. maine no.2 pada per samajha nahi please mujhe simple tareeke se batainye.mujhe gas par banana hai.plz juldi reply karna.
regards,
sudha
निशा: रंजना, आप कमेन्ट 2 पढ़ लीजिये, वह तवा पर नान बनाने के बारे में हि है.
निशा: रंजना, आप इस रैसिपी का कमैन्ट न. 2 पढ़ लीजिये और तवे पर बटर नान बनाइये, अच्छे बटर नान बनते हैं.
निशा: अंजली, आप तवे पर नान बना लीजिये.
निशा: निधि, तवे पर नान के लिये कमेन्ट न. 2 देख लीजिये, आग तो कम ज्यादा आवश्यकतानुसार करते रहते हैं.
निशा: स्नेहा मैं अगले एक दो दिन में इसपर लिखने की कोशिश करूंगी
निश: नान को बेलिये, गरम तवे पर डालने के लिये हाथ पर उठाइये, नान के ऊपर थोड़ा सा पानी लगाइये, पानी लगी साइड तवे पर डालिये, ऊपरी सतह का कलर बदलने पर, तवे की साइड अच्छी तरह सिकने पर नान को तवे से उठाइये और ऊपरी सतह को आग पर, बाउन चित्ती आने तक सेक लीजिये.
THIS IS VERY VALUEABLE SITE FOR ME M VERY FOND OF COOKING N ALWYS TRY TO MAKE VARIOUS TYPE DISHES AND THIS SITE PROVIDE ME THINGS TO DO SMTHING NEW AT HOME
its just awsome
love u nishajii
निशा: अनीता, मैदा की जगह आटा प्रयोग करें तो स्वाद तो बदलेगा ही लेकिन ये नान भी अच्छे लगेगें.
निशा: प्रतीक्षा, मेरी वेवसाइट आपको कुकिंग सिखाने के लिये ही है, कोई भी चीज आप पूरे मन से बनाइये, पहली दूसरी बार कुछ गलत हो सकता है लेकिन तीसरी बार आप उसे अच्छा बना लेंगी.
निशा: चेतन, आप एकदम सही समझ रहे हैं, थोड़ा सा पानी लगा कर ही नान चिपकाया जाता है.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद नीना
निशा: शीतल, घर में तंदूर न होने पर, नान तवे पर भी बना लेते हैं
निशा: नेहा, दाल मखनी, आप सर्च बटन पर लिख कर देख सकती हैं, वह वेवसाइट पर पहले से है.
निशा: मंजीत आप सीधे तवे पर ही नान बना लीजिये.
निशा; अपर्ना बापट, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर सारी रैसिपी सर्च कर सकती है.
निशा: कुसुम, नान के जिस साइड से पानी लगा है वह साइड तो पहले से सिक रही होती है.
निशा: निधि, नहीं बनाए जा सकते हैं.
KAISE?
निशा: चंदना, लड्डू से सम्बन्धित प्रश्न लड्डू की रैसिपी पर लिखेंगी तो रिप्लाई करने में मुझे आसानी रहेगी.
निशा: मीनाक्षी, तवे पर भी नान बनाये जा सकते हैं, आप कमेन्ट से पढ़ सकती हैं.
निशा:प्रीति, आप कमेन्ट पढ़ लीजिये, तवे पर भी घर में नान बनाये जा सकते हैं.
very good
achi nan bani
निशा: मोनी, इसके लिये आपको कमेन्ट पड़ने होंगे, कमेन्ट में हिन्दी और इंगलिश दोनों में तवा पर नाना बनाने का तरीका बताया गया है.
निशा: जानवी, चाऊमीन रैसिपी तो अभी हमें लिखनी है.
thanks mam
निशा: नीलम, धन्यवाद.
aapne naan ki jo recipe batai hai tave ke uper banane vali kya aap pls ek baar bata sakti hai?.
निशा: रश्मि, नान को बेलिये, बेले हुये नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा 2 छोटी चम्मच पानी डाल कर, चारों ओर फैला दीजिये, नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को गरम तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, नान को तवे से उठाकर चिमटे से पकड़ कर गैस पर सीधे घुमाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये या तवे के हैंडल को पकड़ कर, उलटा कीजिये, गैस की फ्लेम के एकदम ऊपर करके, तवे पर चिपके ही चिपके नान को ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर, तवे से निकाल लीजिये. आप तवे पर नान बनाइये और बताइये कि नान कैसे बने.
निशा: काजल, नान को माइक्रोवेव में नहीं बना सकते.
.
निशा: रूना, ये प्रेक्टिस की कमी के कारण होता है.
plz aap khaman (jo mithai ki shop par milte h) ki recipe bataye. m chahati hu exactly vaisa taste aaye jaisa unka taste hota h.
निशा: सीमा, बेसन का ढोकला हमने वीडियो दिया है, आप अगर उसमें तड़का के पानी ज्यादा डाल देंगी तो वह बाजार जैसा ही ढोकला बन जायेगा.
निशा: अंजू, आप तवे पर नान बना सकती हैं, इसके लिये आप कमेन्ट पढ़ लीजिये, तवे पर नान बनाने का तरीक दिया हुआ है, धन्यवाद.
निशा: मनप्रीत, माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर नान बनाने लायक तापमान नहीं होता.
निशा: अम्रिता, मैं कोशिश करूंगी.
mere ghar mein sab ko bahoot achi lagi...
Great recipe, but one question though. What type of tandoor are you using.
Thanks,
Tina
निशा:
टीना, ये इलेक्ट्रिक तंदूर है.
निशा: मनीषा, रैसिपी के नीचे तवे पर नान बनाने का तरीका लिख दिया है, प्लीज आप ये वहां से देख सकती हैं.
निशा: भारती जी हाँ आप नान बाटी तंदूर में बना सकती हैं.
kya naan ko hum sada aate(wheat) se bhi bana sakte hain?
निशा: नुहा, जी हम सादा गेहूं के आटे से नान बना सकते हैं.
kya naan ko hum sada aate(wheat) se bhi bana sakte hain?
निशा: रूमा, जी आप नान सादा आटे से भी बना सकते हैं.
निशा: बटर नान तवे पर भी बनाये जा सकते हैं और बिलकुल इसी तरह गेहूं के आटे को गूथ कर बटर नान बना सकते हैं.
निशा: संदीप, आप इन्हैं तवे पर भी बना सकती हैं.
निशा: शालू, बेलिये रोटी की तरह, ऊपर की सतह पर थोड़ा पानी लगाकर, पानी लगी सतह को तवे की साइड पर डालिये, नान को तवे की साइड सिकने पर तवे का हैन्डल पकड़कर, उलटा करके फ्लेम के ऊपर सेक सकते हैं या तवे से निकाल कर रोटी की तरह ही सेक लीजिये, धन्यवाद.
निशा: मुझे तो सिर्फ शाकाहारी खाना बनाना आता है
I was eager to make naan but used simple tawa which is readily available in any kitchen. This is how I made Naan- Foodies' Fun
Aapke haldi ki sabaji aur moong dal ki kadhi try kari maine. Thank you, bhaut aachi bani. Mera ek question hai, aap ne tandoori naan banane ke liye tandoor khan se liya tha?
निशा: विनीता, बहुत बहुत धन्यवाद. तंदूर हमने किसी एक्जीविसन में लिया था, मैं नोयडा में रहती हूँ, हमारा तंदूर बहुत पुराना है, अभी मार्केट में अच्छे तंदूर उपलब्ध हैं.
निशा: अदिति, नान के लिये तापमान अधिक चाहिये होता है, जब कि कन्वेक्सन मोड पर इतना तापमान नहीं मिल पाता, इतने तापमान पर नान उतने नरम नहीं बन पाते. आप कोशिश कर सक्ते हैं, अधिकतम तापमान पर कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव को प्री हीट) गरम किजिये, नान डालिये3-4 मिनिट में चैक करते हुये उसी तापमान पर नान सेकिये, और अपने अनुभव अवश्य शेयर कीजिये.
निशा: अल्का, बिलकुल उसी तरह जिस तरह चपाती या परांठे के लिये गैस रखी जाती है, मीडियम गैस.
mujhe cooking ka bahut jada shok hai aur maine aapke abhi Butter Naan recipe use ki aur wo bahut Perfect bani. Bus life me 1 baar aapse jarur milna cahunga, thank for great recipe......
निशा: शशिकान्त, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू प्लीज रैसिपी पढ़िये, रैसिपी में बेकिंग सोडा की नाप दी गई है.
निशा: अंजना मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: वरुन, नान माइक्रोवेव में नहीं बनाये जाते.
निशा: वेशु जी हां सोडा बाइ कार्बोनेट और बेकिंग सोडा एक ही हैं.
निशा: गायत्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
However, I find that your site hangs when I open it, due to which, I am unable to access many of the recipes. I am using Dell I7 laptop with IE9, 8 GB Ram.
Can you please look into the matter and make browsing your site as lovely as your recipes please?
निशा: कनिका, खाने का सोडा व्हाइट साल्ट की तरह दिखता है, इसे आप किराना स्टोर से खरीक सकती हैं.
Maine tawe par nan banya bhaut hi achhe se bana. Mere pariwar walo ko bahut pasand aaya.
thanku
निशा: संध्या, जी अवश्य मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अल्का हम जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: वजंती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता जी, आटे को हमने 2 घंटे के लिये गरम जगह पर रख कर फरमेन्ट किया है, आटा थोड़ा फूल जायेगा तभी तो नान बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: अंजली, तवे पर नान डालते समय, नान पर थोड़ा सा पानी लगा देते हैं और इस साइड से ही नान को तवे पर डाल दिया जाता है, नान तवे पर चिपक जाता है, तवा उलटा करने पर भी नान उसी से चिपका रहता है.
निशा: सुमित, आटे में दही और तेल पर्याप्त मात्रा में डालें और थोड़ा पतला गूथे, उसे 5-6 घंटे या पूरी रात के लिये रखे रहने दें और नान को तभी डालें जब तंदूर अच्छी तरह गरम हो, नान बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: दिपाली, बहुत बहुत धन्यवाद.