Bedmi Puri Recipe, बेड़मी पूरी

बेडमी पूरी (Bedmi Poori) केवल दिल्ली आगरा ही नहीं समूचे ब्रज अंचल का सुबह सुबह खाया जाने वाला मनपसंद नाश्ता है. ये बेड़मी पूरी कहीं मूंग की दाल और कहीं उरद की दाल डाल कर बनाई जाती है़. स्वाद में ये लाजबाव बेड़मी पूरी आप खायेगे तो बार बार खाने की कोशिश करेंगे. ये बेड़मी पूरी आप आने वाले मेहमानों या अपनी किटी पार्टी में भी बनाकर खिला सकती हैं. आईये आने वाले इतवार को नाश्ते में बेडमी पूरी (Bermi Puri) बनाते हैं.
Read this post in English - Bedmi Puri Recipe.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bedmi Puri Recipe
- गेहूं का आटा - 400 ग्राम( 2 कप)
- सूजी - 100 ग्राम (आधा कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- मूंग या उरद की दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - बेड़मी पूरी तलने के लिए
विधि - How to make Bedmi Puri Recipe
मूंगदाल या उरद दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल से पानी हटा कर मिक्सर में डाल दीजिये और साथ में अदरक और हरी मिर्च भी दाल के साथ डाल कर पीस लीजिये, दाल बारीक मत करिये, हल्की दुरदुरी दाल ही पीसिये. इस पेस्ट में नमक, धनियां पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये. आटा और सूजी को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये, तेल और दाल मसाले का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को नरम आटा (रोटी के आटा से सख्त) गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को लगभग आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिय. आधा घंटे के बाद तेल लगे हाथ से आटे को मल मल कर सही कीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गुथे हुये आटे को तोड़कर छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. एक लोई को उठाकर चकले पर रखिये और 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. बेली हुई बेड़मी पूरी को गरम तेल में डालिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.
तली हुई बेड़मी पूरी को कढ़ाई से निकाल कर प्लेट या डलिया में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये. दूसरी बेड़मी पूरी इसी तरह बेल कर तेल में डालिये और तलिये. सारी बेड़मी पूरी ( Bedmi Poori) इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये. आपकी बेड़मी पूरी (Bedmi Puri) तैयार हो गई है. गरमा गरम बेड़मी पूरी आलू मसाला की सब्जी के साथ परोसिये और खाइये़.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 23:
Can You give me the address of Deviraam halwai.I would like to visit his hotel.
All you need to do is to go to either Mathura or Agra. 80% of the halwaai's there make this preparation in the morning. So be ready for a heavy breakfast.
Deviram halwai has his shop at Pratapura Chowraha in Agra Cantt.
dhanyavad
निशा: पूनम,दोंनो तरह की दाल ले सकते हैं, छिलके वाली दाल भिगो कर छिलके उतारलिये जाते हैं.
निशा:अम्रिता, बेड़मी पूरी के लिये आप मूंग या उरद की दाल प्रयोग में ला सकती है, धन्यवाद.
निशा: अल्का,आटा में थोड़ा सा तेल डालने से पूरी अधिक खस्ता बनती है. आप बिना तेल डाले भी ये पूरी बना सकती हैं.
Nishaji, abhi abhi puriya banayi
bahut swadhist bani hai.apka
hardik dhanyabad
shubkamnayo sahit
swadha
Nisha ji, aap ki recipe bahut achi hoti hai per jis tarhe badmi ki video dikhai jati hai kya usi tarhe or recipe nahi dikhai ja sakti kya.
निशा: दीपिका, वीडियो तो सभी रैसिपी का दिखाया जा सकता है.
निशा: ज्योति, ये सादा पूरी होती है जो गेहूं के आटे से बनी होती है और ये पूरी तो हर घर में त्योहारों पर बनती है.
निशा: धन्यवाद,
निशा: अनुराधा, मैं हमेशा ही लिखती रहूँगी, धन्यवाद.