बथुआ के परांठे (Bathua paratha)

Bathua Paratha

सर्दियों में बाजार में बथुआ बहुतायत में मिलता है. बथुआ में कैलसियम और आइरन बहुतायत में होता है, और स्वादिष्ट भी गजब का होता है.

बथुआ के परांठे बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, बथुआ के परांठे 2 तरीके से बनाये जाते हैं. 1. बथुआ की पिठ्ठी बनाकर और 2. बथुआ को आटे में मिलाकर आटा गूथ कर परांठे बनायें.

आइये आज हम बथुआ के परांठे बथुआ की पिठ्ठी बनाकर, भरकर परांठे बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bathua paratha

  • गेहूं का आटा - 300 ग्राम (3 कप)
  • बेसन - 100 ग्राम (एक कप)
  • बथुआ - 300 ग्राम (एक छोटा बन्च)
  • हींग - 1 - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक काट लें )
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (1 1/4 छोटी चम्मच)
  • तेल - परांठे सेकने के लिये

विधि - How to make Bathua paratha

आटा और बेसन एक बर्तन में छान लें.  आटे में स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच) नमक  और 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर, पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. ( सर्दियों में अगर आप गुनगुने पानी से आटा गुथते हैं तो आटा जल्दी और अच्छा गुथा जा सकता है). गुथे आटे को ढककर आधे घंटे के लिये रख दें, ताकि वह फूल कर सैट हो जाय.

बथुआ को साफ कीजिये, डंडियां तोड़कर हटा दीजिये.  साफ पानी से 2 बार धोइये और काट लीजिये.

कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने पर हरी मिर्च डाल दीजिये, अब कटा हुआ बथुआ, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये.  चमचे से चलाकर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. 3 - 4 मिनिट तक ढककर धीमी गैस पर पकाइये, ढक्कन हटाइये और बथुआ का पानी जलने तक पिठ्ठी को पका लीजिये. बथुआ की पिठ्ठी परांठों में भरन के लिये तैयार है.

अब तक आपका आटा भी परांठे बनाने के लिये तैयार हो गया है.  आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये.  लोई बनाइये.  3 इंच के व्यास में बेलिये और 1 छोटी चम्मच पूरी भरी बथुआ की पिठ्ठी, उस पर रखिये, और बन्द कर दीजिये.  इस भरी हुई लोई को हथेली से दबा कर थोड़ा बड़ा कर लीजिये.  अब इस भरी हुई लोई को 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये.

तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये.   परांठा तवे पर डालिये, और दोंनो तरफ तेल लगाकर, पलट पलट कर, ब्राउन होने तक सेकिये.  एक एक करके सारे परांठे तैयार कर लीजिये.  आपके बथुआ के परांठे तैयार हैं.

गरमा गरम बथुआ के परांठे.  दही, चटनी और अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
bathua_paranthe_2_432827914.jpg

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 12:

  • sharlin kaur on 16 June, 2008 09:58:43 AM
    sardi me gami ka ehsaas.
    Reply
  • PREETI CAPOOR on 17 July, 2008 14:07:11 PM
    APKI SARI HI RECIPES BAHUT JENUINE HAI, HAR RECIPE APNE DETAIL MEIN BATAI HAI.AUR BILKUL SATEEK.I am proud of u both.Thanks to u both just keep it up
    Reply
  • sony bharti on 22 November, 2008 16:10:17 PM
    i want to say one thing this site is best .bcoz all the recipes are in hindi this is the best thing in ur website.
    Reply
  • SOHINI PALSANAWALA on 05 January, 2009 16:01:20 PM
    MUJE AAPKI SARI RECIPES BAHUT HI PASAND HAI.KYA AAP ISME CHINESE RECIPES DE SAKTE HAI PLEASE?
    Reply
  • sejal on 11 May, 2009 23:39:26 PM
    nisha ji ye bathua palak ko hi kehte hain?
    निशा: सेजल, पालक और बथुआ अलग अलग हैं, सब्जी वाले को बोल कर ले लीजिये, लेकिन बथुआ सर्दी के मोसम में ही मिलता है.
    Reply
  • pooja rastogi on 10 October, 2009 19:54:37 PM
    ye bathua India mai hi milta hai ya USA/UK mai bhi milta hai .aur agar milta hai to kis nam se milta hai.
    Reply
  • sonika on 28 December, 2009 05:21:06 AM
    agar bathua ke saath boiled aloo bhi mix kare jaaye toh paarathae aur tasty baanagae.
    Reply
  • sonika on 28 December, 2009 05:28:04 AM
    buthae ke parathaye 1 aur tarikae se baanaye ja sakte hai pehle buthaa saaf kar le phir usme thoda paani dal kar cooker mai 1 sitti laagakar boil kar le phir thanda kar ke uska paani nichod kar mixer mai pees le phir is mai boiled aloo milakar usme namak mirch dal kar parathe bannaye. ye paarathae bahut tasti bannte hai.
    Reply
  • arvinder kaur on 13 October, 2010 16:54:15 PM
    i feel good because of these recipes i make good food and my family like food more
    Reply
  • Shilpi on 20 October, 2010 05:16:36 AM
    A tip: Serve bathua paratha with amla dal or any citrus veg. or fruit recipe, this would ensure our body absorbs all the iron, calcium and nutritious goodness of bathua.
    Thanks.
    Reply
  • poonam rai on 16 March, 2011 22:29:21 PM
    aapki help se hamne testy paratha banana sikha.thanks for the recipe

    निशा:
    पूनम, धन्यवाद.
    Reply
  • MEHA on 18 November, 2011 23:42:59 PM
    YOUR RECIPES IS VERY GOOD
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad