आलू के परांठे - Aloo Paratha Recipe

आलू का परांठे (Aloo paratha) पंजाब और उत्तर भारत का खाना है . ठंड के दिनों में आलू के पराँठे का नाश्ता चटनी और मक्खन के साथ सबसे अच्छा माना जाता है. शाम के खाने में आलू के परांठे हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.
आइये आलू के परांठे बनाना शुरू करते है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo ka paratha
आटा लगाने के लिये:
- गेहूं का आटा — 400 ग्राम ( 4 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
स्टफिंग के लिये:
- आलू — 400 ग्राम ( 6-7 मध्यम आकार के)
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक् चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च — 2
- अदरक - 1 इंच टुक्ड़ा
- हरा धनियाँ — 2 -3 टेबल स्पून बारीक हुआ
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल या देशी घी — परांठे में लगाने के लिये
बनाने की विधि - How to make Aloo Paratha
सबसे पहले आलुओं को उबालते हैं, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दीजिये, गैस बन्द कीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लेंगे.
आटे में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये. इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल लीजिये. मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये. यह आलू की पिठ्ठी पराँठे में भरने के लिये तैयार हैं. इस पिठ्ठी को 12 बराबर भागों में बाँट लीजिये,
आटे के बराबर के 12 गोले बना लीजिये. प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर लगाइये और उसमें एक भाग आलू रक दीजिये, परांठे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये. उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8 -9 इंच के व्यास में बेल लीजिये. गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और अब बेला हुआ पराँठा गरम तवे पर डालिये, परांठा नीचे से सिकने पर पलटिये, दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाइये और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी तेल लगाइये. चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. इसी तरह से सारे पराँठे सेक लीजिये. पराँठे तैयार हैं.
ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, मटर के झोल या दही के साथ परोसिये और खाइये.
चार - पांच सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 48:
plz u give me veg. noodals recipe now
noodale like vegetables noodals and
chines noodals
निशा: संगीता, आटा मुलायम गूथिये.
निशा: ममता, आपने सब कुछ ठीक किया है बस आलू मसाले को परांठे के बीच में रखिये और परांठे को बन्द करके, हथेली से दबा कर एक सा बड़ा लीजिये और फिर हल्का दबाव देते हुये बेल लीजिये.
send more dishes and paratahs recips.
very good innocent, fabulous, great
oh god i got very good paratha very good than my all past parathas
निशा: शोभिका, आलू को एक दम बारीक मैस मत कीजिये, थोड़ा मोटा रखिये और आलू भरने के बाद लोई को दोंनों हाथों के बीच रखकर हथेलियों और उंगली की सहायता से थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, इसे चकले पर रखकर ह्ल्का दबाव देते हुये बेलिये.
निशा: सुधा, मैं जल्द से जल्द लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: जीनत, जी हां.
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद आयुश्री
निशा: शारदा, आलू को बारीक तोड़िये, आलू भर कर लोई को दोंनो हाथों की हथेलियों से परांठे को एकजैसा थोड़ा बड़ा कर लीजिये और अब सूखा आटा लगाइये, कम दबाव देते हुये परांठा बेलिये, आलू का परांठा नहीं फटेगा.
निशा: काकुल, धन्यवाद.
निशा: सुनील, धन्यवाद.
One of my cook used to make delicious aloo ka paratha and i used to think that no one can beat her but now with the help of ur wonderful recipe, i can make even better aloo ka parathas then her. Yummy! Thank u so much!
निशा: स्मिता, आपने आलू के परांठे बहुत धीमी आग पर देर तक सेके हो सकते हैं, वरना आलू के परांठे तो हार्ड करने से भी हार्ड नहीं होते.
निशा: ताशि, आप सर्च बटन पर आलू परांठा लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं, रैसिपी पहले से वेवसाइट पर दी गई है.
निशा: वंदना, आलू भर कर लोई को चकले पर हाथ से हाथ से चारों तरफ से दबा लें जिससे आलू सभी तरफ एक जैसे फैल जाते हैं. अभी कुछ ही दिन बाद आप आलू के परांठे का वीडियो भी देख सकेंगे.
u r best cook apko to master chef me jana chahiye we hope u r india's master chef.
निशा: किरन, धन्यवाद.
Thanks.
निशा: सुषमा, आलू उबालने के बाद पानी से तुरन्त निकाल कर, हवा में रखे रहने दें, अब छीले और पराठे के लिये तैयार करें.
निशा: कविता, आप ये चीजें यूज कर सकती हैं.
निशा: स्वीटी मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि तुमने इतना कुछ सीख लिया.
निशा: कविता, हम लिखने की कोशिश करेंगे.
send more paratahs recips and more sweet dishes