वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

मोमोज तिब्बत की रैसिपी है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द आने लगे हैं, मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है. इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है. आज के लिये मोमो रेसिपी (Momo recipe) प्रस्तुत है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Momos
मोमो के लिये
- मैदा - 100 ग्राम ( 1 कप )
पिट्ठी के लिये
- शिमला मिर्च - 1
- बन्द गोभी - एक कप ( कद्दूकस किया हुआ )
- गाजर - आधा कप कद्दूकस की हुई
- टोफू या पनीर - आधा कप क्रम्बल किया हुआ
- तिल का तेल - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
- लाल मिर्च - 1/4 चम्मच से आधा (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च - 1 बारीक काटा लीजिये
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा जो कद्दूकस कर लिया है.
- सिरका 1 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक)
विधि - How to make Momos
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
तब तक पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं. (अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन भी इसमें प्रयोग कर सकते है)
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, कटी हुई सब्जियाँ, टोफू या पनीर डाल दीजिये. कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सास, नमक और हरा धनियाँ मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भून लीजिये. मोमोज में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. (अगर आप इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले प्याज और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें, इसके बाद सब्जी को डालकर भूनें)
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें (एक कप आटे से 20 -22 लोई बन जाती है), लोई को सूखे मेदा में लपेटे और गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में पिठ्ठी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.
सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.
सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को सेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं, और भाप ऊपर की ओर जाकर उन्हैं भी थोड़ा पकाती है. मोमोज
तैयार हैं.
अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली चलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये और चलनी को गरम पानी हो रहे बर्तन में इस तरह लगाइये कि पानी चलनी के अन्दर न जाय, पानी में कोई भी मैटल स्टैन्ड रख कर, मोमोज वाली चलनी रखें. 10 मिनिट तक मोमोज भाप में पकायें. यदि मोमोज और हैं तो पहले वाले मोमोज निकाल कर प्लेट में रखें. दूबारा चलनी में मोमोज भरें और 10 मिनिट भाप देकर सेके.
वेज मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज (Vegetable Momos) निकाल लीजिये, लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी - Chatney for Momos
हमारे यहां चटनी तो नाना प्रकार की बनाई जाती है, लेकिन मोमोज के साथ के लिये एक खास प्रकार की चटनी खाई जाती है, आइये हम वही मोमोज के साथ खाई जाने वाली चटनी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatney
- टमाटर - 2
- लाल मिर्च साबुत - 5-6
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - 2 पिंच
- हींग - 1-2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Chatney for Momos
टमाटर धोइये और काट लीजिये,
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा और दाना मेथी डाल कर तड़काइये, हल्दी डाल कर,टमाटर और लाल मिर्च डालिये, 3-4 मिनिट तक टमाटर के गलने तक पकाइये, ठंडा होने पर मिक्सर में डालिये, नमक मिलाइये और बारीक पीस लीजिये.
लीजिये मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी तैयार है. चटनी को किसी प्याले में निकालिये और मोमोज के साथ खाइये.
यदि आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब हींग की जगह 4-5 लहसुन की कली छील कर, जीरा मेथी भुनने के बाद, डाल कर भूनिये, और बाकी सारे मसाले डालिये और उपरोक्त तरीके से चटनी तैयार कर लीजिये.
सुझाव:
मोमोज के भरावन मेंबन्द गोभी और गाजर मुख्य सब्जी हैं, अपने अनुसार सब्जी, कम ज्यादा कर सकते हैं, जो सब्जी नहीं पसन्द हो उसे छोड़ा जा सकता है. स्पेशल मोमोज के लिये भरावन में पनीर कद्दूकस करके डालिये, पनीर मोमोज बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 477:
mujhe pllease ye batayein momos ka ubaalne wala bartan aur belne wala bartan kahan milega...normal dukaanu par nahi mil raha hai...
please do tell at your earliest
thanks you
kyaa wah tasty lagenge
your recipe and your method is great.but i have one request if we can watch your viedo of recipe .then tast will be bouble.
thank you very much.
to bahut bahut dhanyevaad
I like your site... it toooo Good.
thanks
THANKS
thanks
From last few days I was searching for MOMO recipe.From this site I have got a simple procedure for Momos.Thank you.
i doubt if it will taste similar..........
निशा: प्रतिमा जी, मैंने कैफेहिन्दी टायपिंग टूल का प्रयोग किया जो यूनीकोड फोन्ट का उपयोग करता है. आप अपने कम्प्यूटर में हिन्दी यूनीकोड इनेबल कर लीजिये.
2 tomato boiled
2 cloves garlic
oregano green chili and Cilantro
salt to taste
Grind all the ingredients. And serve with momo..enjoy
निशा: vijeta, मोमोज भाप में हीं बनाये जाते हैं.
निशा:श्रीलक्ष्मी, मोमोज मैदा के ही बनाये जाते है, आप चावल के आटे से अगर पतली पूरी बेल सकते हैं, तो चावल केआटे से मोमोज बनाकर देखिये, इडली स्टैन्ड में आप स्टीम दे सकती हैं , लगभग 10 - 12 मिनिट भाप में पका लीजिये और हमें बताना न भूलिये कि चावल के मोमोज कैसे बने.
thx a lot...
regards
Nitin Jain
Today I made Steamed vegetable MOMO according to your recipe and it is gr8! thanks Nisha
i love ur site its wonderful....but i want to ask something than can u give me the recipe of garlic bread in hindi
plz plz
thnx u r doing gd job.
आपने यह लिखा की मोमोज़ तिब्बत की परिकार है. यह खासकर नेपाली परिकार है जो दार्जीलिंग और काठमांडू से शुरू होकर तिब्बत और सारे विश्व में फ़ैल गया.
आप सारे रेसिपी बहुत अच्छा है. प्रयास जारी रखियेगा. साधुवाद!
दिव्या गिरी
काठमांडू, नेपाल
youthforum@enet.com.np
निशा: Bharti, Veg Momo can be cooked easily in Idli Stand
but momos are great
humne isse pure interrnet par dhund
liya par ye recipei nahi mili par yahan
nisha madhulika mein chutkiyo mein mill gayi
aapki momos recipy padhne main itni easy lag rahi h to banney main b bahut easy hogi..& surely i wll try momos soon..
its really very easy and seems to be very tasty too. i am gonna try it in my kitchen
I am living in Delhi, i want to purchase Raw momos for my own business stant, is it possioble, please let me know place / shops/factory. where momos are baking, thanks nirdosh dp 9958198793
im fond of momos jab me dehradoon me tha roz sham ko momos khaya karta tha
thank u nishaji for this easy recipe
plz also write the recipe of spring roll
it is superb....
thanx....
Thanks a lot
i like ur recipe.i was searching for momos recipe i got it in ur website.its too gud..thanx 4 d nice n easy recipe.
I like momos &my sister
thank,s nishaji
निशा: मीनाक्षी, थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालने से मोमोज नरम बनते हैं.
momos are all time favourite n the recipe is awesome
sangeeta
Regards
Pradeep
निशा: किरन, मोमोज के आटे को रात भर रखने की आवश्यकता नहीं है.
.
निशा: मीनाक्षी, इस मैदा से करीब 20 -25 मोमोज बनने चाहिये, 1/5 छोटी चम्मच मीन्स एक चथाई चम्मच से थोड़ा सा कम, मोमोज के लिये पूरी भी आपको उसी समय बेल कर तैयार करनी होगी जिस समय आप मोमोज बना रहे हैं.
I will keep it into may main Item and will do advertisment in best way to atract customer.
I will be very thankful to u if you will guid me for my new Fast Food Shop. Regards and best wishes ./ Bhuppi -09899099959
i'm luving it........
itna kuch ham sab ke liye kar rahi hai,barna aaj kal to sayad hi koi receipes book ya blog hoga jisme bhojan ko itni shuddta ke sath banaya jata ho . ham shudd shakari bhojan karne balo ke liye aap bahot mahan karya kar rahi hai .
dhanyabad
निशा: जी इसमें थोड़ी मिर्च कम हैं.
do hav done very wel.i am satisfied with ur grt recipe of momos.
thanx alot
निशा: एसजी, आपने अच्छा सोचा है, चावल का आटा भी प्रयोग कर सकते हैं, आप बनाइये और अपने अनुभव बताइये कि मोमोज कैसे बने.
tarika bahut acha hai.
kya isse bina garam pani k bi bna sakte hai?
your recipe for momos is really nice and i found it very easy to follow. i'll definitely give it a try... thanx! keep it up..
निशा: योगेश, तीखी चटनी के लिये इस चटनी में खूब सारी सूखी लाल मिर्च डाल कर बनाइये.
main koi bhi sabzi nahi banana janti kya aapki recipe book mrkt. mein milti hai daily use ki sabziya or daal banane ki bhi recipe ho plz mujhe zarur bataiyega.
निशा: सोनिया, मेरी रैसिपी बुक तो नहीं हैं, आप नैट पर ही रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: शुभी जी हां ढक कर ही बनाइये.
निशा: पूजा, धन्यवाद.
निशा: रेखा, मोमोज सफेद ही बनते हैं, मैदा का फरक हो सकता है, अगली बार बनाइये आप खुद ही समझ जायेंगे.................
निशा: सुहाना, सब्जियां आप जो भी पसन्द करती है वह ले लीजिये. मोमोज को मोड़ने से पहले जहां से मोमोज चिपकाना है वहां पानी लगा लीजिये और हाथ से दबाकर चिपका दीजिये, मोमोज नहीं खुलेंगे.
recipies.
parul bhargava
gorakhpur
निशा: पारोल, जी हां आटे के भी मोमोज बनाये जा सकते हैं.
thanxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
Is it possible that we can fry them instead boiling.Please suggest.
निशा: विकास, मोमोज भाप में ही पकाये जाते हैं.
निशा: साजिथा, बनाकर देखिये, मोमोज इडली स्टैन्ड में बन सकती हे.
par plz aap muje ye bhi batayen ki theeki chatni kaise banti hai ????????/
निशा: लाल मिर्च ज्यादा डाली जाती है़ और टमाटर कीजगह अमचूर डाल दीजिये.
maine gehun k aate ke momos banaye the aur apni mom & bro ko khilaye ve bahut hi tasty the
thanks a lot mam
Maine momos try kiye par woh bahut dry bane. Bazar ke momos kaphi moist hote hain.Iska kya karan ho sakta hain? aur momos jyada safed bhi nahi, infact bhure dikh rahe the. Please aap bataye iske kya karan ho sakte hain? Thanks a lot!
Keep it up !!
Cheers !!~
निशा: स्वाति, मोमोज की परत चमक दार दिखती है और पहले की अपेक्षा सख्त भी हो जाती है.
My wife(Pooja) likes MOMOs very much and it was her favorite in Delhi. Now I am in chennai and want to surprise her by making this dish@home in Idli cooker :)
-Ranjeet
Thanks a lot!
iread ur recipe and made veg momos last night but it took around 20 minutes to cook.i have a separate complete set to make momos .and also they were thick,not cooked properlya nd were sticking from belwo and stuff coming out from bottom.please tell me what to do next time to make best momos.
regards
Nidhi
निशा: निधि, पूरी को पतला बेलिये.
निशा: सरिता, धन्यवाद.
thanks
thanx dear. god bless you
निशा: प्रिन्स आप मोमोज इडली स्टैन्ड में बना लीजिये.
mommy ne read ki but still vo momos nhi banayegi mere liye.....hahahahaha
निशा जी ये नई साईट अच्छी है किन्तु पहले वाली जयादा अच्छी थी. :) इसमें "सर्च " का option नहीं दिखा रहा है!
निशा: अनु, आप इसमें कुछ ही समय बाद सर्च बटन देख सकेंगी.
निशा जी ये नई साईट अच्छी है किन्तु पहले वाली जयादा अच्छी थी. :) इसमें "सर्च " का option नहीं दिखा रहा है!
निशा: अनु अब इसके हैडर में सर्च बटन उपलब्ध है
thanks
its so interesting
निशा: धन्यवाद दीपिका
i ll try it soon n ll tell u how it was....
निशा: रजनी, बर्तन की जाली पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दिया कीजिये, मोमोज नहीं चिपकेंगे.
aap ke is prayas se is wainjan ko
barahwa milega
aur
log shakahari bhojan ke aadi honge..
निशा: सुनील जी, धन्यवाद.
Thank you so much .
निशा: मुकेश, जी आप बना लीजिये.
निशा: अंकिता, सब्जियों को फ्राई करने के लिये, रिफाइन्ड ही अच्छा है.
निशा: राधा,ज्यादा स्पाइसी चटनी खाने के लिये आप उसमें लाल मिर्च की मात्रा बड़ा दीजिये.
निशा: शिवानी, आप कर सकती हैं.
निशा: Neeti, you can make Vegetable momos in Idli stand also.
निशा: क्योंकि इन्हें भाप में पकाना होता है. भाप न मिलने पर मोमोज एकदम सख्त हो जाती हैं. वैसे आजकल माइक्रोवेव के लिये भाप में पकाने का अटैचमेन्ट भी आता है. यदि आपके पास यह उपलब्ध हो तो इसे माइक्रोवेव में भी पका सकते हैं
yaarrrrrr
well done
dude
Aapki site bahut hi jada acchi hai.... kiyuki is me recipes k sath sath savdhaniya b di jaati hai jo bahut helpful hai....
Good Luck dear
निशा: विकास, धन्यवाद.
kya aap mujhe tomato & Chili Sause Recipi
hindi me banana sikha sakti hai mene aap ki khuch recipi banayi hai or ghar me sabhi ko pasand aayi hai pls aap ise jald hi bataiye ga
निशा: डौली, वेवसाइट पर टमाटर सास तो पहले से दिया हुआ है, मैं चिल्ली सास लिखने की कोशिश करूगी.
m loving it
thanxxxx fr teling
निशा: सुनिधि, आप गार्लिक काट कर, भून कर सब्जियों में मिला सकती हैं
Could you tell me the recipie of Non veg momo's,,,bcoz my hubby is fond of non veg momo's....plz
will be very pleased if you will mail me on my id rachia....@gmail.com
निशा: रचना, मेरे घर में तो शाकाहारी खाना ही बनता है...
Thankyou 4 it........
निशा: नेहा, जी आप बिलकुल इसी इडली की तरह ही रखकर, इडली स्टैन्ड में रखकर मोमोज बना सकते हैं.
kindly suggest where i can get more recipies from you......
I's searching momo's recipies...which I found here...This is very helpful for me for making momos as well as chatni.
Thanxx a lot...
निशा: रैना, हमने आटे के मोमोज बनाये तो नही लेकिन बिलकुल इसी तरह आप बना सकती है, अच्छे बनेंगे, स्वाद में दोंनो में अन्तर तो होगा ही.
i tried it its yummy
luvd it aftr making it evry1 appreciated me
thnkew so much for dis
:)
!!!!1
निशा: ऊषा, जी हाँ अवश्य बना लीजिये.
m lovin it.....
momos r very good
n i hv tried it at home
i have became a fan of this momos
simple & best
निशा: कुसुम, जी मोमोज ढककर ही बनायेंगे, समय समाप्त होने के बाद उन्हैं चैक भी करेंगे.
निशा: जाना, फोटो में घर के बर्तन में पानी डालकर, स्टेन्ड पर रखी छलनी दिखाई है, उसमें मोमो बनाकर रखिये और ढककर 12 मिनिट तक भाप से पकने दीजिये.
thanks to the site...
mouth start watering, i'll try it 2dy nly.
ek dum mast......
निशा: वैशाली, मैदा का अन्तर हो सकता है या ज्यादा कुक हो जायं तो मोमोज का कलर बदल सकता है.
निशा: रुचिका, सलाह के लिये धन्यवाद, अभी तो मेरी रैसिपी वेबसाइट पर ही हैं.
निशा: अनामिका, आप जीरा मत डालिये.
i will make them for first time :)
ab ye bataia ki mummy keh rahi thi ki maggi ki tarah momos bhi pet mai jam jate hai
kya ye sahi hai
kya ye kachi maida pet mai sachee jam jati hai.
निशा: सेजल, मैदा की चीजें रोजान नहीं खानी चाहिये, सप्ताह में 1 या 2 बार खाइये कुछ भी नहीं होगा.
निशा: सनदिन, धन्यवाद.
निशा: प्रिया, मोमोज मैदा से बनाया जाता है, लेकिन आप आटे से भी इसी तरह बना सकती हैं.
निशा: आरती, धन्यवाद.
निशा: याशिका, मै वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
loved it.
thanx
i m waiting 4 ur reply
plz give momos recipie video, i m waiting 4 ur reply.
निशा: नीलम हम बनायेंगे.
निशा: सोनिया, धन्यवाद.
NISHA ji
thanks
whata recipe plz mail me fried rice recipe i m w8ting for your response
I am a huge fan of yours and have made momos before, as per your recipe. Can we make momos at night and keep in the fridge, if they are to be used the next day around lunchtime? Thank you for your advice.
Regards,
Gaury
निशा: गौरी, मोमोज दूसरे दिन खाये जा सकते हैं लेकिन तुरन्त बने मोमोज का स्वाद बहुत अच्छा होता है.
.
निशा: मीनाक्षी, अभी मोमोज का वीडियो हमने बनाया ही नहीं है, हम इसके लिये वीडियो जल्दी ही बनायेंगे.
निशा: जसमीत, धन्यवाद.
निशा: अमित, मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी.
निशा: अमित, मैं मोमोज का वीडियो जल्दी ही बनाऊंगी.
निशा: नीतू, हम मोमोज का वीडियो, जल्दी ही बनायेंगे.
lagata hai.
निशा: कंचन, आप ठीक कह रही हैं.
the recipe was very easy one,i liked it a lot thank you
thanx
निशा: अमन, धन्यवाद.
.
निशा: स्नेहा, मोमोज बनाकर खाइये, आपको बहुत पसन्द आयेगी, धन्यवाद.
i like momo is the ,,,
isse banane me ate h maje is the...............
Thnks & rgds
P Ahuja
निशा: आहूजा जी, आप गेहूं के आटे से बिलकुल इसी तरह मोमोज बना सकते हैं, कलर में अलग होंगी लेकिन आटे से बनी मोमोज भी अच्छी लगेंगी.
thanks.
one's again THANK YOU
निशा: प्रनय, आप बहुत अच्छा खाना बनायेंगे, धन्यवाद.
m lvng it......................
finger lickng.......
निशा: सनाया, इसमें मूली तो नहीं डाली जाती,लेकिन अगर आपको मूली पसन्द है, तो आप मूली कद्दूकस करके डाल सकती हैं.
1. Kya momos ko idli stand mein bhi pakaya ja sakta hai?
2.Kya isme til ke tel ki jagah koi aur tel use ho sakta hai?
Please reply soon
निशा: ईटर, आप इडली स्टैन्ड में भी मोमोज को पका सकते हैं. आप जो भी तेल अपने खाने में प्रयोग में लाते हैं वह डाल सकते हैं.
निशा: मैं अवश्य कोशिश करुंगी
aab to roz banege roz milenge
Wow....
thankyou very much
for your recipe. (veg momos)
निशा:बिन्दू, आटा गरम गूथिये, और मोमोज को देर तक न पकने दें.
निशा: सम्रद्धि, मोमोज के लिये आटा नरम गूथें, और अधिक देर तक न पकायें.