वेज रवा इडली (Veg Rawa Idli)

यदि आप किसी झटपट नाश्ते की तलाश में हैं और आपको कुछ हटकर भी चाहिये तो आज आप वेज रवा इडली (Veg Rawa Idali) बनकर देखें. इसको बनाने में तेल नहीं लगता है, पाचक है और बनाना भी बहुत ही आसान है. इन्हैं बनाने में समय भी कम लगता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Rawa Idali
चार लोंगों के लिये.
- रवा (सूजी) ——– 250 ग्राम या 2 कटोरी
- दही ——- दो कटोरी
- पानी ——- एक कटोरी
- नमक ——– स्वादानुसार
- शिमला मिर्च ——— 2 ( बारीक काटी हुई )
- फूल गोभी ——— एक कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- हरी मिर्च ——— 1-2( बारीक कटी हुई )
- अदरक ——— 1 इंच का टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- हरा धनियाँ ——– एक कटोरी बारीक कटा हुआ
- खाना सोडा ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg Rawa Idali
दही को फैट लीजिये. अब रवा (सूजी) को एक कटोरे में लेकर दही मिलाइये. अच्छी तरह चमचे से चला कर इतना घोलें कि उसमें गुठलियाँ न हों. अब पानी और नमक मिला दीजिये. अब इस मिश्रण में कटी हुई सब्जियाँ, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियाँ डाल कर मिला लीजिये. मिश्रण को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
अब 20 मिनिट बाद मिश्रण में खाना सोडा डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला लीजिये.
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गैस पर रख दीजिये. इडली स्टैन्ड में तेल लगा कर चिकना कीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से पत्येक खाने में भर दीजिये. अब इडली स्टैन्ड को जमाकर कुकर में रख दीजिये. ढक्कन से सीटी हटाकर कुकर को बन्द कर दें. 8 - 10 मिनिट में इडली बनकर तैयार हो जाती हैं. एक बार में 12 या 18 इडली बना सकते हैं, यह इडली स्टैन्ड के साइज के ऊपर निर्भर है. इडली में चाकू गड़ा कर देख लीजिये अगर मिश्रण चाकू पर नहीं चिपकता है तब इडलियाँ पक गयीं हैं.
इडली स्टैन्ड को कुकर से निकाल लीजिये और खोल लीजिये, ठंडा होने के बाद चाकू की सहायता से इडली स्टैन्ड से इडलियाँ निकाल लें, और प्लेट में सजा कर रख लें. अब मूंगफली की चटनी और हरे धनिये की चटनी के साथ खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
निशा: श्रीलक्ष्मी, घोल पतला होने से इडली एसी बन सकती है.
निशा: पूनम, सूजी दही के घोल को आधा घंटा रखिये.
सारी चीजें मिलाइये, कुकर पानी गरम करने रखिये, इडली स्टैन्ड को चिकना कीजिये, बेकिंग सोडा की जगह, 1 छोटी चम्मच इनो पाउडर मिलाकर, घोल को इतना ही चलाइये कि वह फूला हुआ दिखाई देने लगे और तुरन्त इडली स्टैन्ड में घोल भरिये और इडली कुकर में पकने के लिये रखिये. इडली अवश्य फूलनी चाहिये.
rava aur curd lete hain,no water is added.my querry is adding water wont make the batter thinner???
निशा: सुरभी, अगर दही की मात्रा इतनी है कि उसमें इडली का पेस्ट अच्छी तरह बन जा रहा तो आप पानी मत डालिये.
nisha ji mujhe simple idli or mix vegetable wala sambhar bananey ki vidhi bataiye please
निशा: आप इडली और सांबर की रैसीपी नाश्ते कालम में देख लीजिये.
निशा: अंजना सब्जियां कच्ची ही डाली जाती हैं, वे इडली के साथ भाप से पक जाती हैं.