वाटे अप्पम (Vatta Appam Recipe)

यदि आपको तेल के खाने से परेहज है तो इस वाटे अप्पम (Vatta Appam Recipe ) को अवश्य बनाईये. इसे बनाने का तरीका कुछ कुछ ढोकले की तरह है. लेकिन इसमें बेसन की जगह चावलों का प्रयोग होता है और इसमें चीनी भी मिलाई जाती है. आईये आज वाटे अप्पम (Vatta Appam Recipe ) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vatta Appam Recipe
* चावल एक कप
* सूजी एक बड़ी चम्मच
* खमीर के दाने चौथाई छोटी चम्मच
* चीनी दो बड़े चम्मच
* नारियल एक
* नमक चौथाई छोटी चम्मच
* काजू, किशमिश बादाम चार चार
विधि - How to make Vatta Appam
चावल को तीन घंटे के लिये भिगो दें और इसे मिक्सी में एकदम बारीक पीस लें.
सूजी को एक कप पानी में डालकर लगभग पांच मिनट तक पका लीजिये और गैस से उतार कर ठंडा करने के लिये रख दें.
एक कटोरी में आधा चम्मच चीनी, खमीर के दाने और एक बड़ा चम्मच गुनगुना पानी मिला कर घोल लें. अब पिसे हुये चावल, पकी हुई सूजी और खमीर के मिश्रण को अच्छी तरह मिला कर लगभग 8 घंटे के लिये रख दें ताकि इसमें खमीर उठ जाय.
नारियल और चीनी को मिलाकर मिक्सी में एकदम बारीक पीस लें और इस फूले हुये मिश्रण में मिला दें. वाटे अप्पम (Vatta Appam) बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
गैस जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दें और कुकर के सेपरेटर में थोड़ा सा घी लगादें. मिश्रण को सेपरेटर में फैला दें. फैले हुये मिश्रण की ऊंचाई लगभग एक इंच होनी चाहिये. इस मिश्रण के ऊपर काजू बादाम काट कर सजा दें सेपरेटर को कुकर में इस तरह रखे कि वह कुकर के तले को न छुए. कुकर बन्द कर दें लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगायें. 15 मिनिट में यह बन जाता है. यह देखने के लिये कि यह पक गया है इसमें चाकू की नोंक गढ़ाकर देखिये. यदि बन गया है तो मिश्रण उससे चिपकता नहीं है.
कुकर से सेपरेटर को निकाल लें और 2या 3 मिनिट बाद ठंडे होने पर चाकू की सहायता से उसे प्लेट में निकाल लें. आपका वाटे अप्पम (Vatta Appam) तैयार है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
इस ब्लाग में यूनीकोड प्रयोग किया गया है. इस फोन्ट को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ती यह विन्डोज एक्सपी में होता ही है.
आप यदि हिन्दी में लिखना चाहें तो कैफेहिन्दी टायपिंग टूल का प्रयोग कर सकतीं है. ये एकदम मुफ्त है. इसे http://cafehindi.com/download/utt.zip से डाउनलोड कर लीजिये.
निशा: नीरज, खमीर के दाने से मतलब Yeast से है. आप इसकी जगह बेकिंग पाउडर को प्रयोग नहीं कर सकते
bataiye
निशा: दिप्ति, ये ड्राई यीस्ट है, इसे ब्रेड के आटे को फरमेन्ट करने के लिये प्रयोग में लाया जाता है.