रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

आप चावल दाल की इडली तो बेहद पसंद करते होंगे. लेकिन सूजी (रवा) से बनी इडली (Rava Idli) बनाने में कम समय लेतीं हैं. इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न कुछ इसे पीसने का. इनमें तेल तो लगता ही नहीं. इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसन्द करते हैं.
Read this recipe in English - Rava Idli Recipe – Rava Idli Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Idali Recipe
- चार लोगों के लिये.
- रवा (सूजी) — 200 ग्राम या 1 1/2 कप
- दही - 300 ग्राम या 1 1/2 कप
- पानी — 50 ग्राम या 1/4 कप
- नमक — स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
- ईनो साल्ट — आधा छोटी चम्मच
- तेल — एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)
बनाने की विधि - How to make Rava Idali Recipe
सबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये. एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है. कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
इडली तैयार है. इन्हैं आप सांबर, नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 72:
i have waiting for your answer.
ye kaise fulaa ga batayie.
plz
di magar aapne sambhar banane ki recipes
to batai hai nahi!!
thanks a lot
please do rply urgently
लीना, आप यह रवा इडली बनाने में इस्तेमाल कर सकती है.
aap ki di huyi Idali recipe maine banayi aur pahali bar main bahot acchi naram Idli ban gayi dhanyavad ! abhi aur bhi recipe main banauga aur aap se aur bhi khuch sikhuga.
निशा: हाय किर्ति जी, इडली भाप में पकाई जाती है, आप इडली माइक्रोवेव में पका सकती हैं, लेकिन मफिन ट्रे में नहीं, माइक्रोवेव में इडली बनाने के लिये अलग तरह का बर्तन आता है, उसमें पानी भरने के लिये डिब्बा और इडली के लिये सांचे होते हैं. ओवन में इडली नहीं बनाई जा सकती.
निशा: इनो साल्ट से इडली बहुत अच्छी फूलती है.
निशा: बीना, आप खाना सोडा डाल कर इडली बना सकती है, लेकिन इनोसाल्ट डालने से इडली अधिक स्पंजी बनती है.
निशा: शुभ्रा जी,इन्सटेन्ट दोसा भी बना सकते हैं.
निशा: शुभ्रा में लिखूगी.
निशा: धन्यवाद कामना जी.
please jaldi, mujhe ise banana hai, thank you.
निशा: खुशबू, आप थोड़ा सा तेल लीजिये, राई तड़्काइये और Šৠपर से डाल दीजिये, या इडली बनाते समय राई तड़का कर मिश्रण में मिला लीजिये.
निशा: कमल, इडली स्टैन्ड तो पानी में ही रखा जाता है, किन्तु वह पानी इतना अधिक न हो कि इडली को छूये.
to eno hume kitna lena padega?
Plz jaldi reply dijiye........
निशा:ममता, ईनो साल्ट के रिजल्ट ज्यादा अच्छे होते हैं, आप एक छोटी चम्मच इनो साल्ट डाल दीजिये. ईनो साल्ट डालने के बाद मिश्रण को चमचे से चलाइये और जैसे ही एअर बबल आ जाय( मिश्रण फूलने लगे), मिश्रण को इडली स्टैन्ड में डालकर तुरन्त पकाइये.
please tell me as soon as possible..
निशा: स्वेता, मिश्रण पतला नहीं होना चाहिये. ईनो पाउडर डाल कर बहुत ज्यादा मत फैटिये इससे हवा के बुलबुले निकल जाते है और इडली कम फूलती हैं. रैसिपी को अच्छी तरह पढ़ लीजिये और अब फिर से बनाइये ये अच्छी बनेंगी.
thanks a lot....aaj kaddoo ka rayta bhi banaya....my husband liked that....
thanks once again... kafi recipes try karti hu aapki....bot achhe banti hai....to confidence or bhi badh jata hai..gud hai..
निशा: चारू आप सोडा या ईनो कोई भी डाल सकती हैं, ईनो आप एक छोटी चम्मच से थोड़ा कम ले लीजिये.
निशा: शैल, भरवां शिमला मिर्च का ;लिंक निम्न है
http://nishamadhulika.com/index.php?news=37
निशा: प्रमोद, आप ढोकला बनाते समय घोल में थोड़ा सा तेल ( एक टेबल स्पून) मिला सकते हैं.
mai New Zaland me rahti hu and muje cooking ka shok hai muje idli and dosa ka shok hai or muje banana aata hai par kya nahi panta hai weather ke karan ple muje kuch tips dejiye and jaldi banane wali recepis bahi.
thanks
Meri idli solid bani hai,ghol ko 20 min. se jyda rakhne par kharab ho jata hai kya ?2cup curd,+1 cup water dalne se liquid jyada nahi hoga kya
mera beshan ka dhokla dusri bar jab pkane ke lia rkhti hu tab nhi fulta jabki phli bar me fool jata hai kya eno dalkr ghol 20 miniute nhi rkkha jj skta
निशा: रितु, साबधानियां में हमने यह लिखा है कि ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण को ज्यादा देर पकने नहीं रखेंगे तो ढोकला नहीं फूलता.
निशा: रितु, दही से बेसन का ढोकला बिलकुल रवा ढोकला की तरह बनाया जाता है, आप बना लीजिये. ये तरीका तो हमने दूसरा तरीका ढोकला बनाने दिया है.
I have tried making rava idli a couple of times everything turns out well but when I open the cooker and take out the stand i find some water on top of idlis. This makes the top layer wet and sticky.
While cooking idli I put the flame on high till the steam start coming from cooker and after that i reduce the flame to minimum and cook it further for 20-25 minutes. (as i have a 9 month old daughter so just want to make sure that it is really cooked). Pls. help me in getting rid of this excess water problem.
निशा: वरी, इडली को सिर्फ 10 - 12 मिनिट तेज आग पर पकाना होता है. आप फिर से बनाइये एसा नहीं होगा.
निशा: शिल्पी, इडली का मिश्रण पतला नहीं होना चाहिये, ईनो साल्ट डालने के बाद मिश्रण को बहुत देर तक मत फैटिये, मिलाइये और स्टैन्ड में लगाकर पकने रखिये, इडली अच्छी बनेंगी.
I have Priya Idli Rawa, on which ingredients are written as Boiled Rice, so can we use it for this type of Idli in place of suji.?? Will its enough...Please reply...
maine apki Rawa idly racepy pari. lekin meri rawa idly kavi v soft nhi banti or chipchipy v ho jati h. plz mujhe solution btaiye.
निशा: नीतू, रवा इडली के घोल को थोड़ा गाड़ा रखिये, सोडा या ईनो साल्ट डाल कर मिलाने के बाद तुरन्त इडली स्टैन्ड में डालकर पकने के लिये रख दीजिये. इडली अच्छी बनेंगी.
निशा: जस्सी, जल्द ही आप दोसा बनाना भी सीख लेंगी.
mam idli fuli nhi chipchipi ho gayi thi
help kare
निशा: कंचन, आप रवा इडली का वीडियो देख सकती हैं, आपके लिये रवा इडली का वीडियो प्रस्तुत कर दिया है.
निशा: नमिता, किसी कटोरी में रखकर बना लीजिये.
निशा: नमिता, इडली अच्छी तरह स्पंजी नहीं बनी थी क्या:
निशा: नमिता, फिर से वीडियो देखिये और फिर ट्राई कीजिये, आप अच्छी इडली बना लेंगी.
निशा: प्रीति, इडली बनाने के लिये इडली स्टैन्ड तो चाहिये.
निशा: राहुल, ईनो पाउडर ही है.
निशा: शेलेश, आप वीडियो देखिये, पढ़िये भी और फिर से इडली बनाइये, आप अच्छी इडली बना पायेंगी.
Thank you so much for this easy suji idli recepie. i just need to know how many idli are we expecting to prepare from this receipe
thank you.
निशा: रोमिला, इस मिश्रण से 12 इडली बन गई हैं.
toot rahi hai.
निशा: आशिश, इडली बहुत अच्छी बनती है, कुछ कमी रही होगी, रैसिपी को ध्यान से देखिये और फिर से बनाइये, प्रेक्टिस से सारी चीजें अच्छी बनती हैं.
क्या रवा इडली की इसी रेसिपी से डोसा बना सकता हु ?
प्लीज इसका जवाब दीजिएगा एक बार फिर आपका बहुत बहुत शुक्रिया॰
निशा: विजय, दोसा अलग तरीके से बनाया जाता है.
mujhe aapki recepies se accha khana banana aaata hein...
plz iski recpie b post kijie na...
thanks in advance
निशा: राखी, आप बिलकुल सही समझ रही हैं, ईनो उतने ही मिश्रण में मिलाइये जितना कि एक बार में इडली स्टैन्ड में आ जाता है.
निशा: बाजी, मैं कोशिश करती हूं