Rava Dhokla Recipe – रवा ढोकला

यदि आप अधिक तेल का नाश्ता करते करते उकता गये हों तो रवा ढोकला बनाकर देखिये. इसे भाप मे बनाया जाता है और तेल तो थोड़ा सा ही सिर्फ तड़के के लिये प्रयोग होता है. बनाने में भी कम समय लगता है. आईये आज हम रवा ढोकला (Rava Dhokla Recipe) बनायें.
Rawa And Vegetable Dhokla Recipe, Instant Rava Dhokla Recipe, Rawa Dhokla Recipe, Rawa Dhokala Recipe, Rava Dhokala Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingedients for Rava Dhokla Recipe
- रवा (सूजी) - 110 ग्राम (एक कप)
- दही - 200 ग्राम (एक कप) फैट लीजिये
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- फूल गोभी - आधा छोटी कटोरी (छोटा छोटा कटा हुआ)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा, कद्दूकस किआ हुआ)
- हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - एक छोटा सा (रस निकाल लीजिये)
- हल्दी पाउडर - 2-3 पिंच(यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- इनो पाउडर या खाना सोडा - 1/2 छोटी चम्मच

तड़के के लिये
- तेल - 1- 2 टेबल स्पून
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (लम्बी कटी हुई
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
विधि - How to make Rava Dhokla Recipe
दही को मिक्सी से फैट लीजिये. सूजी को दही में मिला कर घोलिये, लेकिन घोल में गुठली न पड़ें, घोल गाड़ा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये. सब्जियां और नमक इस घोल में डाल कर अच्छी तरह चमचे से मिला दीजिये. मिश्रण को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
हम ढोकला कुकर में सेपरेटर या कोई चौड़ा बर्तन जो कुकर में रखा जा सकता हो, या भगोने, कढ़ाई में थाली रख कर बना सकते हैं. कुकर का सेपरेटर सामान्यतय थाली की अपेक्षा छोटा होता है, तो आज हम यह ढोकला थाली में बनायेंगे. ढोकला बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये, एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये, पानी में भाप बनने के बाद, इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर चमचे से फैट कर मिलाइये, मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना है, जैसे हीमिश्रण में एअर बबल आ जाय, फैटना बन्द कर दीजिये, मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये और बर्तन को ढक दीजिये. मध्यम और तेज गैस पर (भाप पानी में लगातार बनती रहनी चाहिय़े) 18- 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये.
एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डाल कर कड़काइये. राई के कड़कने के बाद, इसमें कटी हुई हरी मिर्च तल लीजिये. जब मिर्च हल्की ब्राउन हो जायें, गैस बन्द कर दीजिये. इस तड़के को चम्मच की सहायता से ढोकला के प्रत्येक टुकड़े पर डालिये. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये.
रवा ढोकला तैयार है. ढोकला को हरे धनिये की चटनी या पोदीने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
ढोकला बनाने में सब्जियों का प्रयोग नहीं किया जाता, लेकिन सब्जियां ढोकला के स्वाद को बड़ा देती हैं, और स्वास्थ्य के लिये तो लाभकारी है ही, इसीलिये हम इसमें सब्जियां डाल कर बना रहे हैं. आप ढोकला बिना सब्जी के भी बना सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 48:
thanks
hindi mai hain isiliye aur bhi aasani hoti hai thanks
thanks
roshni
Kindly explain.
The size of katori would be different in each house so how would one know what is the exact measurement?
निशा: कविता, `खिचड़ी पुलाव` कालम में आप दलिया रैसिपी को देख सकती है.
mene rava dokla try kiya tha, vo acha to bana tha lakin jayada sapenji nhi tha.....
me ye puchna chati hun ke jis thali me dhokla bana hai us ka size kiitna hona chaiye...emg. plate kitni bari honi chayiye, kitni deep honi chayiye or isme kitna mishran daln achayiye...........?
निशा: लवली, भगोने या जिस बर्तन में आप ढोकला बना रही हैं थाली उसके अन्दर आनी चाहिये और थाली में मिश्रण आधी गहराई तक भरा हो तो ज्यादा अच्छा है.
pls guide me..........
mam me dhokla bana sikh gayi hun..
or mene samber bhi try kiya tha lakin uska masala banate same vo jal gaya .. to hum kya masala market se b le sakte hai........?
निशा: लवली, धीमी आग पर भूनिये, मसाला नहीं जलेगा.
plz tell me 1 thing "is tataric acid and tatary same thing"
निशा: मीनाक्षी, ये एक ही हैं.
Hum ise kaise baneyngay ise toh bhap se chijhana hai toh hum kaun sa bartan use karen gay.
mam plz help me mujhe dhokla khane hai.
निशा: विवेक, आप अपने कुकर में पानी डालिये, कोई एसा बर्तन लीजिये जो कुकर में रखा जा सके, उस बर्तन में ढोकला पेस्ट डालिये और कुकर में रख कर पका लीजिये.
yaha rasepe bahuthi achi lagi may
ghar gakarke yaha rasipe hamare parewarko garur khilawngi manto mara bata bahuthi kush hoga
thank you mam
thank you
ham dhokla banana sikh liay hai hamara dhokla achh spanch bana tha
muze chana dalwala dhokla banana hai ky apppp muze chana dalwala dokla banana sikhwangy bahutmarbani hogi , thank you nishajjjj
yaha rasepe bahuthi achi lagi. aap please boondi k laddo banane ki bhi vidhi bhi bataye.
muze rawa dhokla bahhhhhhhhhhhhuthi pasand aya it is veeeeeeeery tasty thanks for this recipe
निशा: प्रियांशु, आप ओवन से कालम में चकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी देख लीजिये.
निशा: रितु, एक बार जितना घोल स्तेमाल हो सकता है उतने ही घोल में ईनो साल्ट मिलाइये, दुसरी बार इडली बनाने के लिये घोल में बाद में ही ईनो मिलाइये.
i m pregnant for 8 months so plz guide me best receipes for my health.
... plz reply as soon as possible......
निशा: नेहा, आप घर का खाना, दाल चावल, अंकुरित चने और दालें, फल और दूध रोजाना खानें में सम्मलित कीजिये, एकदम पेट भरने बजाय, खाना दिन में 4-5 बार में थोड़ा थोड़ा खायें. चाय कम पीयें, काफी पीने से बचें, बाहर का खाना बिलकुल नहीं.
aapki batayi huyee sabhi recepies bahut lajawab hai. kya aap hamme pizza banane ki recipe bata sakti hai.
thanks!
i have made it...and i m very happy..i have succeeded in first time..thanks!..and now i m going to try tomato soup..
निशा: अंजू, अगर आप दही नहीं डाल रही है तब नीबू या टाटरी डाल सकती हैं.
निशा: सुलक्षना, ईनो डालने के बाद, ढोकला में मिलाइये, और तुरन्त पहले से तैयार चिकना किया हुआ बर्तन में डालकर पकाने रख दीजिये, मिश्रण को बहुत देर तक फैटने की आवश्यकता नहीं हैं.
mera man kar raha hai mai apse bahot sari baten karu par aisa ho nahi sakta but apse etna hi bat karke mujhe bahot achcha lgta hai take care di good night.
निशा: अनुभा, आप भी अपना ख्याल रखिये, धन्यवाद.
निशा: नेहा, सब्जियां आप जो चाहे हटा दें और जो चाहें डाल भी दें अपनी पसन्द और अपने घर में होने के हिसाब से, ढोकला हर सब्जी के साथ अच्छा बनता है, धन्यवाद.
apki recepies bahut acchi or easy hoti hai.maine rava dhokla video dekh kr try kiya.bana to accha or spongy tha per zyada phula nahi ,kya reason raha plz bataiye? yahi prblm mujhe besan ka dhokla banate waqt bhi hoti hai...
निशा: अलका, रैसिपी का वीडियो दिया है और ईनो इसी तरीके से डाला जाता है, जैसा कि हमने रैसिपी में डाला है, धन्यवाद.