पोहा – Poha Recipe – How To Make Poha – How To Prepare Poha Recipe

पोहा (Pohe) अधिकतर मालवा और भोपाल के आस पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है. इसकी खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत कम प्रयोग होती है. यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है,. जब भी कुछ तुरत फुरत नाश्ता बना हो तो आप पोहा बनाईये. सभी को और आपको अवश्य पसंद आयेगा.
Read this recipe in English - Poha Recipe – How To Make Poha

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
- पोहे -200 ग्राम (beaten rice or Flattened rice)
- चीनी -एक चम्मच
- नमक स्वादानुसार (3/4छोटी चम्मच)
- तेल एक टेबल स्पून
- राई -आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर -आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1 -2
- मटर के दाने या मूंगफली के दाने -2 टेबल स्पून
- नींबू -एक
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- किशमिश - 20 - 25
- बेसन के पतले सेब- एक छोटी प्याली
How To Make Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं आधा चम्मच नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये फरैरा करने के लिये रख दीजिये.
हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और छोटा छोटा काट लीजिये. हरी मटर के दाने और हरा धनियाँ बारीक काट कर तैयार कर लीजिये. एक प्याले में बेसन के बीकानेरी पतले सेव रख लीजिये. एक प्याले में तले हुये मूंगफली के दाने भी हो तो वह भी पोहा के ऊपर डाले जा सकते हैं.

कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर राई के दाने डालिये. दाने कढ़कढाहट के साथ भुनने लगेंगे. अब इसमें कटे हुये मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस तेल में डाल कर भून लीजिये, इस मसाले में भीगा हुआ पोहा डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और नीबू का रस निचोड कर, कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है'
पोहा को प्याले में निकाल कर रख लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से प्याले में बीकानेरी सेव रखिये. पोहा प्लेट में डालिये, ऊपर से बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 45:
mein rai ke saath ek chamach chana dal bhi dalti hun uska taste bhi acha aata hai bit crispy..
agar hum phohe mein cheeni dalenge to kya taste meetha nahi ho jayega????
aapki sabhi recipe bahut achi hai krapya aap mujhe til ke laddoo ki aasaan si recipe bata dejiye
निशा: मिठाई कालम में पहले पेज पर ही तिल के लड्डू की रैसिपी दी हुई है.
I cook poha sevraltime.than your staly is very great.I love your mothod of poha.always takecare.
निशा: विभु पूरी पराठां कालम में लच्छा परांठा की रैसिपी देखी जा सकती है.
aaj aapki recipi dekhi chana masala bnaya bhut psand aya kiya chane bnana btayengi
How r u ?
REALLY,your recipe is very delecious.i am loving it.THANKYOU SO MUCH...
wat is jaali stand? pls tell me
निशा: पोहा बन जाने के बाद नीबू डाल कर मिक्स कर दीजिये.
your Website is too good n quite interesting. whatever comes in my minds to prepare i just visit your website. its very helpful and the language is very simple. thanks alot. GOD BLESS YOU.
namaskar
kripaya bazar me milne wali navrattan mixture type namkeen ki recipe batayen.
निशा: गुरविन्दर, व्रत रैसिपी व्रत के नमकीन दिये हुये हैं.
too delicious...:)
thanks....
निशा: अलंकृता, आपको ओनियन पसन्द है तो जरूर डालिये.
un pohe me tamater ,pyaz or sev uper se dalte h
or pohe bilkul simple or mithe hote h plz btana kese bante h
निशा: भावना, पोहे इसी तरह से बनाये जाते हैं आप उनमें प्याज टमाटर, उबले आलू, हरे मटर, नारियल, किशमिश जो चाहें वह डालकर बना सकती हैं.
निशा: इशा, जरूरी नहीं हैं, आप अपने स्वाद के अनुसार भी कुछ चीजें डाल सकती हैं, उबले आलू, किशमिश, फूल गोभी आदि.
Achcha ma'am ghar me cake bnane ki recipe bhi btaiye plz aor poha bhot achcha bna thank you..
निशा: संजना सिवई पुलाव रैसिपी वेवसाइट पर है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.