झटपट ढोकला - Instant Dhokla Recipe

दाल चावल से ढोकला (Dhokla) को बनाने में कुछ ज्यादा समय लगता है, यदि आपको तुरत फुरत ढोकला बनाना हो तो आप झटपट ढोकला (Instant Dhokala) बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है. इसे बनाने में तेल बहुत ही कम ही लगता है और बनाने में इतना आसान कि कोई भी बना सकता है.
Read this recipe in English - Instant Dhokla Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for instant Dhokla
ढोकला के घोल के लिये:
- बेसन - 100 ग्राम(एक कप)
- सूजी रवा - 100 ग्राम(एक कप)
- पानी - 100 ग्राम (आधा कप)
- दही - 200 ग्राम (1 कप, फैट लीजिये)
- हल्दी - चुटकी भर
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- ईनो पाउडर - —- 1 छोटी चम्मच
तड़का लगाने के लिये:
- तेल - एक टेबल स्पून
- राई के दाने - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 या 3 कटी हुई
- चीनी - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथौई छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून कटा हुआ
- नारियल - एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ (यदि नहीं हैतो कोई बात नहीं)
बनाने की विधि
किसी बर्तन में बेसन, सूजी और फैंटे हुये दही , हल्दी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल के अन्दर गुठले न बनें, घोल में नमक भी डालकर मिला दीजिये.
ढोकला भाप से पकता है, इसलिये अब गैस जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये, कुकर के सेपरेटर या एसा बर्तन जो कुकर में रखा जा सके, बर्तन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये.
मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला दीजिये, और सेपरेटर में डाल दीजिये. कुकर में सेपरेटर के नीचे जाली स्टैन्ड या कोई प्लेट लगा दीजिये, ताकि सेपरेटर कुकर के तले को न छुए. कुकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगायें. 20 मिनिट में ढोकला बन जाता है. यह देखने के लिये कि यह पक गया है, इसमें चाकू की नोंक गढ़ाकर देखिये. ढोकला यदि बन गया है तो मिश्रण उससे चिपकता नहीं है.
कुकर से सेपरेटर को निकालिये. ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकालिये. अब ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
तड़का बनायें:एक छोटी कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करिये, तेल में राई डाल दीजिये. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च डाल कर, एक छोटी कटोरी पानी डाल दीजिये. इसके बाद इस घोल में चीनी और नमक डाल कर मिला दीजिये, उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़्के में एक नीबू का रस मिला दीजिये. इस तरी को चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डालिये. ढोकला तैयार है.
किसी बर्तन में ढोकला कैसे बनायें:
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये. एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये. इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर अच्छी तरह चमचे से फैट कर मिलाइये. मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये, और बर्तन को ढक दीजिये. तेज गैस पर 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये, तड़का लगाइये.
ढोकला के टुकड़ों को टेबिल पर रखने बाली प्लेट में लगायें. हरे धनिये और नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.
आपका ढोकला तैयार है. गरमा गरम ढोकला, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये एवं खाइये.
सावधानियां
- 1. यदि ढोकला का मिश्रण अधिक गाड़ा या अधिक पतला होता है तो ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
- 2. ईनो साल्ट डाल कर मिश्रण को चमचे से चलाइये, जैसे ही एअर बबल आ जाय तुरन्त ढोकला बर्तन में डाल कर पकने रखिये, मिश्रण को ज्यादा देर तक नहीं फैटें. ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने न रखा जाय तो भी ढोकला अच्छा नही फूलता.
- 3. यदि ढोकला पकाने के लिये आग बहुत धीमी रखी जाय तो भी ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
सम्बन्धित
Rawa Dhokla Recipe - रवा ढोकला कैसे बनायें
Besan Dhokla Recipe बेसन ढोकला कैसे बनायें
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 109:
निशा: प्रियंका जी, ईनो पाउडर किराना या मेडीकल की दुकानों पर मिल जाता है. आप ईनो पाउडर की जगह आप खाने का सोडा या बेकिंग पाउडर का भी उपयोग कर सकतीं है.
thnx
SO TELL ME HOW COULD I PREPARE DHKLA IN
MICROWAVE. I DONT HAVE OVEN BUT MICROWAVE IS AVAILABLE.
माइक्रोवेव में ढोकला अच्छा नहीं बनता.
Ye mere jaise logo ke liye bahut hi mahatvporan hai jinhey english nahi aati Very Very Thanks Madam.
Aapney Hamari Bahut se mushkelay aasan kar di
Ab main Apney man pasand ki dish bahut hi aasani se banani sekh sakti hoon.
Once again "Very Very Very Very Thanks"
Madam Nishamadhulika Ji
निशा: हलो सिमरन जी, ढोकला भाप में पकता है, कुकर का ढक्कन लगाना आवश्यक है, लेकिन ढक्कन के Šৠपर सीटी मत लगाइये.
निशा: पूजा,ढोकला रैसिपी के नीचे ढोकला न फूलने के कारण लिख दिये है, अगर उनका ध्यान रखें तो ढोकला अच्छा फूलेगा
निशा: विजेता जी, आलू तो सब्जी में मुख्य है, आलू टमाटर, आलू मसाला, दही के आलू, दम आलू, आलू के कोप्ते, आलू गोभी, गोभी मसाला, गोभी बुझिया,बन्द गोभी आलू, पालक आलू, पालक पनीर, पालक की मूंग दाल, मटर आलू, मटर का झोल, मटर पालक, ये सभी रैसिपी इस वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: स्मिता, आपके लिये ढोकला बर्तन में बनाने का तरीका लिख दिया है.
plz mujhe bta do ki recipe ka print out kaise nikal sakte hai thanks
निशा: उर्वशी, बाजार में बिकने वाले ढोकला की रेसिपी निम्न लिंक पर उपलब्ध है
http://nishamadhulika.com/index.php?news=309
beking powder dalte hai to dhokla testi ya bazar me milta aisa nahi milta.
kya kare
hame suzav de
dhanyawad
निशा: हर्ष, आप बेसन का ढोकला पढिये और बेकिंग पाउडर की जगह इनो साल्ट प्रयोग में लाइये.
निशा: शिवानी, ढोकला रात भर दाल चावल को भिगो कर भी बनाया जाता है, चीनी का स्वाद अगर आप न पसन्द करे तो मत डालिये.
how are you?
nisha ji kya dhokla main suzi daalni jaruri hain? dhokla thoda sa mitha hota hain us ke liye kya katrna hoga or kaise pls advice?
निशा: मोनिका, सूजी नहीं डालना चाहती तो मत डालिये, ढोकला मीठा बनाने के लिये तड़्का के पानी में 1 छोटी चम्मच चीनी डाल कर मिला लीजिये.
i am living in
abroad . can i use cold drink or soda bottle in place of eno salt? actually eno is not available here.
निशा: खुशबू ढोकला बनाने में ईनो या खाना सोडा का प्रयोग किया जाता है.
apane bataya huva dhokala bahot achya bana tha.thank you....
निशा: जी हां.
निशा: सोनिया, ये रैसिपी तो पाउडर के डिब्बे के Šৠपर लिखी रहती है.
निशा: मनीष जी, 15 - 20 मिनिट पर्याप्त है.
main aapki dhokle ki recipe padi muje dhokla bnana bahut asan laga pr thoda sa confusion hai ki cooker me jis bartan me hum dhokle bnanae ka misran dhalege kya us mishran ko b dhakna hai ya sirf cooker hi band karna hai............
please help as soon as possible
thanks & regards
sunanda
निशा: सुनन्दा, कुकर में ही बिना सीटी लगाये ढक्कन बन्द करना है.
निशा: अनुपमा, ढोकला तो 20-25 मिनिट में ही पक जाता है.
can u plz tell me ki dhokle ka pest gada hona chahie ya patla plz tell me di..........
निशा: शैली, ढोकला का घोल पर्याप्त गाढ़ा होना चाहिये.
निशा: विधु, ढोकला अच्छी तरह सिका नहीं है, अगर सही तरीके से ढोकला सिकने के लिये भाप नहीं मिलेगी तब एसा हो सकता है.
निशा: सूजी (रवा) एक ही चीज है, गेहूं से बनता है, आप किराना दुकान से जा कर ले सकती हैं, कभी आपने सूजी का हलवा नहीं खाया? सूजी का हलवा तो ज्यादातर लोग बना ही लेते हैं.
m poonam from ludhiana, maine 2,3 days se apki site pe search kiya recepi k liye, ye bahut hi badia site hai, n sabse badi baat ki hindi me hai, to problem ni hota samajhne me, n my question is-:
jo jath-path dhokla ki recepi hai usme hum cooker me thali rakhate hain misharan dall kar, agar humare pass thali ka size chota hai, or humne jada dhokla banana hai, to kya 2 ya 3 thali ek sath rakh sakte hain cooker me, n har ek thali k liye stand lagana padega, n fir to dhakna bhi padega har ek thali ko?
plz giv me ans. as soon as possible, taki main recepi jaldi se tyar kar k sab ko khilau.
thanks.
regards poonam.
thanx.
निशा: पूनम, केक बीच से थोड़ा ज्यादा ही फूलता है, मिश्रण अगर थोड़ा सा गाड़ा रह जाय तो क्रेक आ जाते हैं.
plz reply me soon n thank you so much again nisha ji.
निशा: पूनम, ढोकला का मिश्रण गाड़ा हो तो ढोकला कम फूल सकता है या ईनो साल्ट डालकर मिश्रण को ज्यादा देर तक फैटा जाय, आग धीमी होने के कारण भाप की बूंदे ढोकला के Šৠपर गिरती है, आप देखिये कि क्या कारण था और ये तो है ही कि एक ही चीज को बार बार बनाने से हम उसे अच्छी तरह बनाना सीख सकते हैं.
thanks again.
निशा: पूनम ढोकला भाप से पकता है, कुकर में हैं तो उसे ढकने की आवश्यकता नहीं है, यदि किसी बर्तन में बना रहे हैं तब उस बर्तन को ढकना ही पढ़ता है. केक अलग तरीके से कुकर को गरम करके पकाया जाता है, केक के बर्तन पर प्लेट नहीं ढकनी होती, कुकर का ढक्कन बिना सीटी लगाये लगाये है.
apki wajaha se mujhe cooking main bahut help mili apki batayi hui har dish bahut acchi banti hai, apke sath ne ek ishwas bana diya hai cooking mein, main apki abhari hoon.
निशा: किरन, मुझे खुशी हुई आप कुकिंग अच्छी तरह कर पा रही है. धन्यवाद.
repy ples.
निशा: चम्पा, खाना सोडा डाला जा सकता है.
निशा: फातिमा, धन्यवाद.
निशा: फातिमा, 2 कप बेसन सूजी का ढोकला बनाने के लिये, 1 कप दही और 1कप पानी लगता है उसी तरह, 4 कप बेसन सूजी के लिये 2 कप दही और 2 कप पानी लगेगा.
निशा: आकांक्षा, स्टील के बर्तन में भी ढोकला अच्छा बन जाता है, बर्तन के नीचे कोई स्टैन्ड रखिये, ढोकला में ईनो पाउडर डालने के बाद, तुरन्त पकने के लिये रखिये, ढोकला स्पंजी बनेगा और 20 मिनिट में पक जाता है.
निशा; आकाक्षा, आग तेज रखें, लेकिन बहुत तेज नहीं.
निशा: नेहा, मिश्रण को अच्छी तरह घोलिये, सही तरीके बर्तन को सैट कीजिये. सारी साबधानियां रखते हुये ढोकला बनाइये, अच्छा ढोकला आप बना पायेंगी.
निशा: अंशु, आप बना तो सकती हैं लेकिन उसका आकार इडली जैसा ही रहेगा.
निशा: वीके, बन तो जायेगा लेकिन इडली जैसा दिखेगा.
निशा: मीनाक्षी आप अवश्य ही अच्छा ढोकला बना सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: सिध्दार्थ, ढोकला को बीच में पकने के लिये अगर भाप अच्छी तरह न मिल रही हो तो ढोकला बीच से कच्चा रह सकता है.
निशा: मोनिका, ढोकला न फूलने के कारण रेसिपी के नीचे सावधानियां में दिये गये हैं.
plz yeh bataiye jo dhokla stand hum kisi vessel mei rakhenge like bhagone mei ,b uske upar kisi thali mei mixture rakhenge,bhagone mei jo paani rakhenge, woh stand se upar hona chavhiye ya neeche...??paani stand k upar ho gaya to koi problm to nai?
निशा: नेहा, पानी स्टैन्ड से ऊपर हो तो कोई बात नहीं लेकिन अगर पानी थाली को पार करता हैं तो ढोकला में पानी मिल जाता है.
maine aapki dhokla recipe dekh kar ghar par dhokla bane bahut ache bane.......... please nisha ji jo dhokle me chatni banti hai jisme hari mirch kati hui pardti hai wo plesae bata dijiyega ki wo kaise banti hai....... aur ek baat jab main dhokle banti hooo to banne ke baad usme besan ki mahak aati hai.........kya karo ki usme besan ki mahak na aae......
i lives in srilanka.i make dhokla with ur recipe. here everybody like it. thanks.
निशा: पारुल, धन्यवाद.
i tried ur instant dhokla recipe n everybody like it mam. thanks u so much mam to teach a this recipe.thanks mam.
निशा; लता, धन्यवाद.
निशा: महक, आप बेसन का ढोकला बनाइये और तड़का में पानी ज्यादा मिला कर डालिये, वेवसाइट पर बेसन का ढोकला रैसिपी उपलब्ध है.
निशा: मुकुल, प्लेट को पानी में रखी जाली स्टैन्ड के ऊपर रखना है.
निशा: सुनीता, जी ये सारी चीजें मिक्सर से अवश्य मिलाइये कोई फर्क नहीं पड़ता.
ye choti chammach matalab kya hota hai?aur zara badi chammach ka bhi arth samajha dijiye.dhanyawaad.
निशा: छोटी चम्मच = टी स्पून = जिससे दाल चावल खाया जाता है. बड़ी चम्मच = टेबल स्पून = जो टेबल दाल परोसने के लिये काम में लाइ जाती है.
निशा: राजेश्वरी, आप बेसन का ढोकला और रवा ढोकला दोनों के वीडियो देख सकती है, ये ढोकला भी बिलकुल रवा के ढोकले की तरह ही बनता है.