हांडवो – Handvo Recipe

हांडवो (Handvoh) बनाने में अधिक तेल घी का प्रयोग भी नहीं होता, कम तेल खाने वालों के लिये भी अच्छी है. इसको बनाने के लिये सारी चीजें आपकी किचन में मिल ही जायेंगी. आइये आज हम हांडवो बनायें.
हांडवो (Handvoh) स्वादिष्ट गुजराती खाना है. ये (Handvo) दाल, चावल और सब्जियों को मिला कर बनाई जाती है, तो हम कह सकते है, कि इसमें प्रोटीन्स और विटेमिन्स भरपूर हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Handvo Recipe
- चावल - 1 कटोरी
- चना दाल - आधा कटोरी
- मूंग दाल - आधा कटोरी
- उरद दाल - 1/3 कटोरी
- दही - आधा कटोरी
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लौकी (दूधी या घीया) - 1 कटोरी (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर - आधा कटोरी (कद्दूकस की हुई)
- पत्ता गोभी - आधा कटोरी (कद्दूकस की हुई)
- खाना सोडा या बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (1 1/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच) यदि आपको पसन्द हो
तड़के के लिये
- तेल - 3 टेबिल स्पून
- राई के दाने - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- तिल - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून(कतरा हुआ)

विधि - How to make Handvo Recipe
चावलों को धो कर 5-6 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. सारी दालों को मिलाइये धोकर, उतने ही समय के लिये, पानी में भिगो दीजिये.
दाल, चावलों से अतिरिक्त पानी, निकाल दीजिये. चावलों को अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस कर, एक बड़े प्याले में निकाल लीजिये. दालें भी बारीक पीस लिजिये, दही को मथ लीजिये, इन सबको अच्छी तरह मिलाइये.
मिश्रण को फरमेन्ट करने के लिये, प्याले को ढककर किसी गरम स्थान पर, 10-12 घन्टे के लिये रख दीजिये. प्याला इतना बड़ा लीजिये कि मिश्रण फूलने के बाद वह उसमें आ सके.
फूले हुये मिश्रण में कद्दूकस की हुई सब्जियां, हल्दी पाउडर और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. आप इसका स्वाद चख कर देख लीजिये. अगर आपको नमक या मिर्च कम लगे, तो और डाल कर ठीक कर लीजिये.
छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम करिये. राई के दाने, जीरा और तिल डाल कर भूनिये, गैस बन्द कर दीजिये. आधा तड़का मिश्रण में मिला दीजिये. आधा बचा कर रख लीजिये.
हांडवो को निम्न प्रकार से बना सकते हैं.
1. हांडवो (Handvoh) भाप में ढोकला की तरह पका सकते हैं.
मिश्रण में बेकिग सोडा डाल कर चमचे से जल्दी जल्दी चलाते हुये मिलाइये, मिश्रण को किसी बर्तन में डालिये, कुकर या कोई एसा बर्तन जिसमें भाप में इसे पका सके , 20 मिनिट तक हांडवो को भाप में पका लीजिये(टैस्ट भी कर सकते हैं,किसी चाकू की नोक को हांडवो में गड़ाइये, अगर वह नहीं चिपकता तो हांडवो पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
हांड्वो को ठंडा होने के बाद, बर्तन से निकालिये, अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. आधा बचे हुये तड़के को उसके ऊपर डालिये और हरा धनियां डालकर सजाइये. हांडवो तैयार है.
2. हांडवो (Handvoh) ओवन में केक की तरह से पका सकते हैं.
मिश्रण में बेकिंग सोडा डाल कर चमचे से तेज चलाते हुये मिलाइये, मिश्रण को जल्दी से उस बर्तन में डालिये, जिसको आप ओवन में रखकर, हांड्वो को बेक कर सकते हैं. आधा बचा हुआ तड़का मिश्रण के ऊपर डाल दीजिये. 200 डिग्री सेन्टी ग्रेट पर हांडवो को ओवन में पकाइये. टैस्ट भी कर लीजिये हांडवो पक गया है.
पकने के बाद हांडवो (Handvo) को ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद हांडवो को प्लेट में निकालिये और अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये. हांडवो (Handvo) को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
हांडवो में डाली जाने वाली सब्जियां आप स्वाद और घर में उपलब्धता के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 46:
aur kya hum handwo ko bina urad ki dal ke bana sakte hein?
i cut in different shape .
no body took it to be idly.
neeshaje thanx for the recipie.
thank you for your dhokla recepy. i do this dhokala for my mom,,n she feel very happy. i make this dhokala use by your recepy ,,thank you for help me to make dhokala for my mom....amazing,,,,,superb------
निशा: वासु जी, मिश्रण में फरमैन्ट करते समय भी डाला जा सकता है.
bana sakta
निशा: दाल को फरमैन्ट करना होता है.
निशा: पूनम, जी बना लीजिये, आकार में ही अन्तर आयेगा.
निशा: जी हां, सोडा की जगह ईनो साल्ट प्रयोग कर सकते हैं
निशा: हिना, आप जो सब्जी पसन्द करती है डाल सकती हैं.
nishaji--tnhx a lot...
निशा: सतीश,धन्यवाद ......
plz tell me why it became hard....
give reply
निशा: हांडवो न फूलने के कारण, मिश्रण पतला हो या बेकिंग सोडा काम नहीं कर रहा हो.
निशा: सिया, हांडवो कुकर में भाप में पकाया जाता है, यह पूरी तरह से पक जाता है.
निशा: संगीता, ये ईनो नाम से मैडिकल स्टोर पर मिल जाता है. ईनो को पेट में गैस बनने पर या अपच होने पर पानी में डाल कर पिया जाता है.
moong daal kaun si leni hai?
निशा: रुचि, धुली मूंग की दाल लीजिये.
निशा: अंजू, छोटी सी गलती के कारण खाने का आकार और स्वाद ठीक नहीं बनता, लेकिन अच्छा कुक उस खाने को एक नया स्वाद देकर स्वादिष्ट बना कर परोस देता है जो आपने किया, धन्यवाद.
निशा: शक्ति, भीगे मिश्रण से हांडवो ज्यादा अच्छा बनता है.
I like it.
I WILL TRY THIS DISH AND I LIKED IT..
निशा: माही, कुकर में 2 कप पानी डाल कर, हांडवो का बर्तन जाली स्टैन्ड पर रख कर पकाइये.
Handvo without sabji ki recipie kya hogi?
निशा: दीपिका, हांडवो में सब्जी का बहुत अच्छा स्वाद आता है, आप सब्जी नहीं पसन्द करती है तो बिना सब्जी डाले इसी तरह से हांडवो बना सकती हैं.
I made Handva & it was testy