सूजी की खीर – Sooji ki Kheer Recipe

जब बच्चा 6 महिने का हो जाता है तब उसे ठोस आहार देना शुरू कर दिया जाता है, उस बच्चे को सूजी की खीर बनाकर खिलाइये, यह पौष्टिक खाना बहुत जल्द बन जाता है और बच्चा इसके स्वाद को पसन्द भी करता है.
बड़े हों या बच्चे सभी को सूजी की खीर पसन्द आयेगी. यह तुरन्त बहुत ही कम समय में बन जाती है. सूजी की गरमा गरम खीर सर्दियों में तो और भी ज्यादा अच्छी लगती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ki Kheer
- दूध - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम ( 1/4 कप
- चीनी - 40 ग्राम ( 2 टेबल कप )
- घी - 1 टेबल स्पून्
- काजू - 10-12 (एक काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किसमिस - 20 (डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
- पिस्ते - 10 -12 (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर, कूट लीजिये
विधि - How to make Sooji ki Kheer
दूध को भारी बर्तन के तले में निकालिये और गरम करने रख दीजिये.
सूजी को घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.

दुध में उबाल आने के बाद गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये, दूध में सूजी और चीनी डाल कर चमचे से अच्छी तरह चलाइये, सूजी की गुठलियां नहीं बननी चाहिये. सूजी फूल कर गाड़ी खीर बनने लगती है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते अवश्य रहें ताकि खीर तले में न लगे. जब खीर गाड़ी हो जाये तब कतरे हुये काजू, किसमिस और इलाइची मिलाइये.
लीजिये सूजी की खीर तैयार है. कतरे हुये पिस्ते ऊपर से डालकर सूजी की खीर को सजाइये. गरमा गरम खीर परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यो के लिये,
- समय - 1/2 घंटा
बच्चो के लिये. Sooji ki Kheer for Kids
छोटे बच्चों के लिये खीर बनाने के लिये 100 ग्राम सूजी को 2 छोटे चम्मच घी में हल्का ब्राउन भून कर किसी एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये.
100 ग्राम दूध या आधा कप दूध गरम कीजिये और 1 बड़ी चम्मच सूजी मिलाइये. स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी या एक छोटी चम्मच चीनी डाल कर मिला लीजिये. आग धीमी करके 3 -4 मिनिट खीर को गाड़ा होने तक, सूजी के अच्छी तरह फूलने तक पका लीजिये. छोटे बच्चे का स्वादिष्ट खाना तैयार है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 18:
thanks again
निशा: अमृता , जी हां हर रैसिपी का अपना स्वाद होता है.
निशा: आपकी बेटी को लेक्टोज से परेशानी (Lactose Intolerance) तो नही है? आप इसे चैक कराईये. यदि इसे Lactose Intolerance हो तो डेयरी प्रोडक्ट खिलाना बन्द कर दीजिये और सोया प्रोडक्ट खिलाईये.
Lactose Intolerance वाले बच्चों को डेयरी प्रोडक्ट खिलाया जाता है तो यह सामान्य खाना खाना भी कम कर देते हैं.
निशा:आशु, बच्चे के लिये सोयाबीन मिल्क और टोफू ही अच्छे हैं.
निशा: आशु, टोफू सोयाबीन के दूध से बनता है. आप इसे घर पर भी बना सकतीं है. इसे बनाने की रेसीपी निम्न है
How to make Tofu at home
आप अपने पास पनीर रखने वालों से कह सकते हैं वह आपको ला कर देंगे.
Meri one year old beti hai.. lakin yo abhi na to chal pati hai or na hai kuch khati hai sirf feeder hi leti hai , agar kuch khila b do to usko pachta nhi hai or sweet cheeze vo khati nhi hai to me janana chati hun ke app muje kuch aisi receipe bataine jo mere baby ke li achi ho...
or vo achi growth kare ...
निशा: लवली, बेबी को दाल का पानी और चावल से निकला माड़ हल्का नमक और बटर मिला कर दिन में 3-4 बार दीजिये, फलों का जूस और मेस्ड केला, पपाया, चीकू आदि खिलायें डाक्टर से सलाह लेती रहें, वह जल्दी चलेगी, चिन्ता मत कीजिये.