सिघाड़े के आटे के नमकपारे – Kutu Namakpare Recipe – Singhare ke Namak pare

kutu_namakpare

व्रत में खाने के लिये आप सिघाड़े के आटे के नमक पारे या शकरपारे बना भी बना सकते हैं. आइये आज सिघाड़े के आटे या कुटू के आटे से नमक पारे ( Kutu Namakpare) बनायें.

Read this recipe in English - Kutu Namakpare Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Singhare  Namak pare

  • सिघाड़े का आटा - 200 ग्राम (एक कप)
  • नमक - छोटी आधा चम्मच
  • जीरा  - छोटी एक चम्मच
  • हरा धनियां - आधा टेबल स्पून कतरा हुआ
  • तेल तलने के लिये

विधि - How to make Singhara Namak pare

सिघाड़े के आटे को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये.  आटे  में नमक, जीरा, हरा धनिया और 2 चम्मच तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.  पानी की सहायता सख्त आटा गूथिये.  आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

गुथे हुये आटे को मसल कर ठीक कीजिये, इस आटे से चार बड़ी लोई बना लीजिये.  एक लोई को 6-7 इंच के व्यास में मोटा बेल लीजिये और चाकू से नमकपारे काट लीजिये.
Kutu Ke Namakpare
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये और गरम तेल में नमक पारे डालिये और मीडियम आग पर ब्राउन होने तक नमक पारे तलिये, तले हुये नमक पारे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे नमकपारे
इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.

ये सिघाड़े के नमकपारे आप बनाकर, ठंडे करके एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये और जब आपको खाने हों तब निकालिये और खाइये. नमकपारे कई दिन रख कर खाये जा सकते हैं.

कूटू के आटे से बिलकुल इसी तरह नमकपारे (Singhare ke Namak pare) बनाये जा सकते हैं.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 5:

  • varsha on 15 October, 2010 16:45:39 PM
    dear Nisha ji its really good and simple recepie
    Reply
  • Preeti on 06 June, 2011 09:20:10 AM
    Dear Nisha Ji,

    I tried this recipe but my nsmskpare were not crispy, they came out to be chewy than crispy. I did add 2 spoons of oil and also fried it on medium heat. Please tell me how to fix it.
    Reply
  • meera jain on 02 October, 2011 19:37:06 PM
    nishajee
    dhanyavaad.
    Reply
  • Shabana on 08 March, 2012 17:47:17 PM
    Its realy tasty and easy recipe
    Reply
  • rasmita on 11 May, 2012 09:12:49 AM
    singhare ka aata kya hota he ?kya hum chapati wala aata le sakte hein???
    निशा: रसमिता, चपाती के आटे से भी ये रैसिपी बनाये जा सकती है. सिघाड़ा पानी मैं उगने वाला फल है, इससे हम ये नमकपारे व्रत के लिये बना रहे हैं.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad