मूंग की दाल की बड़ी - Moong Badi Recipe - Moong Dal Mangodi Recipe

पहले दाल की बड़ी (Dal badi) घर पर ही बनाते थे क्योंकि बाजार में ये बड़ियां नहीं मिला करती थी, मिलती भी थी तो काफी महंगी और कुछ मुख्य
दुकानों पर ही मिल पाती थी उनकी क्वालिटी भी घर में बनी जैसी बड़ियों जैसी नहीं होती थी, लेकिन आज के समय में बाजार में विशेष रूप से महिला उद्योग संस्थानों द्वारा बनाई गई बड़िया, आलू चिप्स और पापड़ मिल जाते हैं.

हम यहां मूंग दाल की बड़ियां बना रहे हैं, लगभग इसी तरह सभी प्रकार की बड़ियां बनाई जाती हैं, आपको अपने स्वाद के अनुसार सामग्री लेनी होगी: जैसे उरद की दाल की मसाले वाली बड़ी (Urad Dal Masala Badi), चने की दाल की बड़ी (Chana Dal badi), चने की दाल की बड़ी लौकी या पेठा फल डाल कर भी बनाई जाती हैं. बड़ियों को आप अपने अनुसार छोटी या बड़ी बना सकती हैं,

छोटी आकार की बड़ियां जल्दी सूख जाती हैं, बड़े आकार की बड़ियां देर से सूखती हैं लेकिन बड़े आकार बड़ी जल्दी जल्दी तोड़ ली जाती हैं वहीं छोटी बड़ियों को तोड़ने में समय अधिक लगता है.

मूंग की दाल छिलके वाली या धुली दोनों दालो से बड़ियां बनाई जाती हैं.  छिलके वाली दाल का स्वाद कुछ ज्यादा अच्छा होता है लेकिन धुली दाल से बनी बड़ियां भी अच्छी बनती हैं. हम अभी धुली मूंग दाल से ये बड़ी बना रहे हैं,

आवश्यक सामग्री -Ingredients for Moong Dal Badi

  • मूंग की दाल - 200 ग्राम (एक कप)
  • तेल - 2 छोटे चम्मच
  • थालियां - 2-3

विधि - (How to make Moong dal Badi )

दाल को साफ कीजिये और साफ पानी से धोकर पीने वाले पानी में 2-3 घंटे के लिये भिगो दीजिये. दाल का अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और बिना पानी डाले थोड़ी दरदरी दाल पीसिये, ज्यादा बारीक पिसी दाल से बनी बड़ी ठोस हो जाती हैं.

पिसी हुई दाल को किसी बड़े बर्तन में निकालिये, खूब फैटिये, ये दाल बड़ी बनाने के लिये तैयार हो गई है.

सूखी साफ थालियों में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. हाथ में जितनी दाल आसानी से आ जाय ले लीजिये बिलकुल उसी तरह जैसे आप पकोड़े बनाने के लिये बेसन या दाल का पेस्ट उठाती हैं. उंगलियों की सहायता से थोड़ा थोड़ा दाल का पेस्ट गिराइये. बराबर दूरी पर और बराबर की बड़ियां  बनाने के लिये तो आपको प्रेक्टिस करनी होगी, बड़ियां यदि छोटी बड़ी होंगी तो भी स्वाद में कोई फरक नहीं होगा. जितनी दाल की बड़ियां एक थाली में आ जाय उतनी बड़ियां बना लीजिये, थाली भरने के बाद दूसरी थाली में बड़ियां तोड़िये. सारी दाल का पेस्ट करने के बाद बड़ियों से भरे थाल धूप में रखिये.

अगर तेज धूप है और आपने ये बड़ियां सुबह ही बना दी है तो शाम तक काफी हद तक सूख जाती हैं (बड़ियां सुबह ही बनाई जाती है ताकि दिन भर की धूप में सूख सकें). सूखकर थाली से बड़ियां आसानी से निकल आती हैं, दूसरे दिन आप उन्हैं एक ही थाली में डालकर सुखा लीजिये.

मूंग की दाल की बड़ियां सूख कर तैयार हो गई हैं, आप इन्हैं साफ और सूखे कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. जब भी आपका मन करे 6 महिने तक कन्टेनर से आवश्यकतानुसार बड़ियां निकालिये और बड़ियों से सब्जी बना लीजिये.

सावधानियां

  • बड़ियों को अच्छी तरह सुखा कर ही भरिये, नहीं तो वे खराब हो जायेंगी.
  • दाल को बहुत ज्यादा घंटो तक भिगोने से बड़ियों का स्वाद उतना अच्छा नहीं बनता.
Categories:
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 13:

  • indra on 16 February, 2010 07:44:12 AM
    it remind me my mother she is no more
    Reply
  • indra on 17 February, 2010 04:24:23 AM
    nishaji namste mai last 4 months se regu apki site par aati hun kya hum louki ki jagah pototo bhi use kar sakte hai
    निशा: इंदरा, आलू की बड़ी तो सिर्फ आलू से ही बनाई जा सकती हैं उसके लिये दाल मिलाना आवश्यकता नहीं हैं.
    Reply
  • kajal on 18 February, 2010 00:20:49 AM
    Hi Nishaji apki receipe bahot hi acchi ati maine adrakh ka achar banaya sabko bahot hi pasand aya meri sari saheliyo ko bhi mene apkki site ke bare me bataya unko bhi bahot achha laga nishaji is badi ko kese use karna hai please muje bataiye meri hindi waise kuch thick nahi hai lekin sab samj sakti hu
    Reply
  • indra on 20 February, 2010 03:00:30 AM
    nishaji phir jaldi se aloo ki badiya banana batayia Iam waiting
    Reply
  • vamakshi on 21 February, 2010 23:41:33 PM
    Hi Nisha,
    I had two doubt. moong badi(or any other) dhoop main sukhana jaroori hain? coz i remember meri mumma hamesha chaya (shade) main sukhati thi. so dhoop ya chaya main sukhane se koi fark padta hian kya ?
    and 2nd is, sabji(loki and petha) dal kar banane wali badi kharab to nahi hoti? sabji mili hone ke karan?
    निशा: आप इन्हैं धूप में अच्छी तरह सुखाइये ये खराब नहीं होंगी.
    Reply
  • minakshi on 23 February, 2010 01:48:13 AM
    thankyou nisha ji gaon me dadi banaya kerti thi uske baad to bhool hi gai thi
    plz soyabean daal ki recipe likhie use kaise pakate hai.once again thanx for moong badi
    Reply
  • Anamika on 10 March, 2010 06:09:09 AM
    Hi Nisha ji, mujhe aapki sari recipe bahot pasand aa rahi hai, main to aapki fan ho gai hu.... maine badi banaya aur wo bahot hi achhi bani...... nisha ji mujhe aap kripakake urad aur mung ke papad banane ki tarike bataye........plz....main intzar karungi aapki recipe ka....plz reply...
    Reply
  • Anamika on 12 March, 2010 03:25:13 AM
    Nisha mam, mujhe mung aur urad k papad banane ki vidhi bataye plz mam.....jaise lizzat papad bante hai..plz reply main intzar karte rahungi jab tak aap nai batayengi....
    निशा: अनामिका, पापड़ बनाने में बहुत समय लगता है, ये अभी मेरी लिये सम्भव नहीं हैं, यह तो मेरी मम्मी कभी मेरे पास आयेगी उनकी सहायता से यदि सम्भव हो सका तो आपकी इस रैसिपी के बारे मैं अवश्य लिखूगी.
    Reply
  • Anamika on 15 March, 2010 07:32:11 AM
    thnxxx a lot nisha di, mujhe bahot achha laga ki aapne reply kiya...mujhe bahot khushi ho rahi hai.. jab kabhi bhi sambhav ho likhiyega aap. main intzar karungi....thnq nisha di...
    Reply
  • alka on 22 April, 2010 06:45:42 AM
    kya inhe microwave me sookha sakte hein dhoop available na ho toh. keise
    निशा: अल्का, इन्हैं माइक्रोवेव में नहीं सुखाया जा सकता.
    Reply
  • Uma on 11 June, 2010 13:46:24 PM
    Nisha Ji,
    Urad dal ke Wadiya, can you post a video. because when I made it they were very hard, in store they are hollow in the middle. my came out like mung dal Wadi. please help. thanks
    निशा: उमा, बड़ियां तोड़ने से पहले दाल को खूब फैटिये, आप भी वैसी ही बड़ी तैयार कर पायेंगी.
    Reply
  • kdsingh on 01 May, 2011 00:18:05 AM
    Namaste Nishaji,
    Kadhu or lauki ki wadhiya(badi) kaise banate hai masale wali ...? Thanks
    Reply
  • sumant on 04 February, 2012 10:57:41 AM
    Namaste ji,
    kya aap mujhe moond dal badi and urad ki dal ki badi me nutritional values bata sakti han.
    looking forward for your reply.


    निशा: सुमन्त, दालों की बड़ी में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाये जाते है और ये पौष्ट्क होती हैं.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad