उरद की दाल की मसाला बड़ी - Urad Dal badi – Masala Urad Dal Vadi Recipe - Urad Dal Mangodi

उरद दाल की मसाले वाली बड़ी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, ये बड़ी बाजार मे बनी हुई तैयार मिलती है, लेकिन घर में बनी जैसी बड़ी का स्वाद कहां?
गर्मियों की कड़ी धूप का फायदा उठाना हो तो आप घर में मूंग दाल बडी (Moond Dal Badi) और उरद दाल की मसाले वाली ((Urad Dal badi) बडिया बनाईये. उरद दाल की मसाले वाली बड़ी बनाने के लिये हम धुली उरद की दाल या छिलका उरद दाल कोई भी ले सकते हैं. यदि छिलका वाली उरद की दाल लेने पर उसे हमको धो कर छिलका उतारना पड़ेगा. आइये शुरू करते हैं उरद की दाल की ये बड़ी बनाना.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Urad Dal Badi
- उरद की धुली दाल - 2 कप ( 400 ग्राम)
- अदरक - एक इंच लम्बा कसा हुआ
- धनियां साबुत - 2 छोटी चम्मच
- सोंफ साबुत - 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1/4- काली मिर्च - 12-15
- हींग -1-2 पिंच
विधि - How to make Urad Dal Badi
उरद की दाल को अच्छी तरह साफ कीजिये, धोइये, और पीने के पानी में 4-5 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
धनियां, सोंफ, काली मिर्च साफ कीजिये और दरदरा (मोटा मोटा) पीस लीजिये.
भीगी हुई दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, उरद की दाल को बिना पानी डाले मिक्सर से दरदरी पीस लीजिये.
पिसी हुई दाल को किसी बड़े बरतन में निकालिये और सारे मसाले और कसा हुआ अदरक (grated ginger) मिला दीजिये और दाल को चमचे से ये हाथ से खूब फैटिये, आवश्यकता हो तो 1 टेबल स्पून पानी मिलाया जा सकता है.
थालियों को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, हाथ से दाल उठाइये और आप अपने पसन्द के आकार की बड़िया बनाकर तेल लगी थालियों में रखिये, थोड़ी थोड़ी दूर पर बड़ियां तोड़ते जाइये, सारी थाली को बड़ियों से भर लीजिये.
सारी बड़ियां इसी तरह बनाकर थालियां तैयार कर लीजिये. ये बड़ी से भरी थालियां धुप में ले जाकर रख दीजिये. बड़ी सुखाने के लिये साफ जगह चुनिये.
छोटे साइज की बड़ी को तोड़ने में अधिक समय लगता है लेकिन यह जल्दी सूखतीं है और बड़ी की सब्जी बनाने में अधिक सुविधा जनक होती है.
उरद दाल की मसाले वाली (Urad Dal Bodi) बड़ी आप जल्दी सुबह बना लेंगे तो ज्यादा अच्छा है, एक ही दिन में सूख कर तैयार हो जायेंगी. सूखी हुई बड़ियों को थाली से निकालिये, सारी बड़ियों को एक दिन की धूप और दिखा दीजिये.

उरद की दाल की मसाले वाली बड़ी (Urad Dal Masala Badi) तैयार हैं, बड़ी साफ सूखे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, 6 महिने और इससे भी अधिक समय तक रख कर आप ये बड़ियां बना कर खा सकेंगे.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 16:
निशा: द्रोपदी, दाल को बिना पानी मिलाये हल्का दरदरा पीसिये. ये दाल आप जितना फैट लेंगी उतनी ही बड़ी मुलायम हो बनेंगी.
निशा: निति, दाल में एअर बबल दिखने लगते हैं और दाल फूली हुई दिखती हैं.
निशा: डोली, जी नहीं नमक नहीं डालेंगे.
निशा: सिया, मसालों को भून कर नहीं मिलाइये.
निशा: निति, सुबह 5 बजे दाल भिगो दीजिये, आप दाल को सोते समय 11 या 12 बजे भी भिगो सकती हैं.
Giya or kadu ke saath badi (moongdi)kaise banate ?...One type of dal use karte hai or mix of dal..Thanks,
निशा: केडीसिंह, आप इसे सिर्फ मूंग दाल के साथ या सिर्फ चना दाल के साथ या मिक्स दालों के साथ जैसे आप चाहे बना सकती हैं.
Maine mangodi bana li ...but wo puri tarah se nahi sukhi...or 2-4 din se dhoop nahi aa rahi hai..to wo kharab to nahi hogi?..kya mangodi ko oven mai bhi sukhaya ja sakta hai ?... Thanks,
निशा: केडीसिंह, मगोड़ी हल्की गीली रह गई होंगी आप ओवन में भी सुखा सकते हैं, पंखे की हवा में मगोड़ी कपड़े पर फैला कर भी सुखाइ जा सकती हैं, मगोड़ी खराब नहीं होंगी.
निशा: सुमि, वह एकदम अलग चीज है.
mujhe aap ki website se bahut dishes banane mein help mil hai. thanks a lot.ab mein urad badi banana try karoongi.it'll be the virst time i'll make them.nisha ji please chawal ki kachri jo fry karke khate hain kaise banti hain, uski recipe bhi add kariye na.i'm waiting for it.pleasee...
निशा: दीपा, मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: हरी, दाल को थोक बाजार से ज्यादा मात्रा में एक साथ खरीदा जाय तो दाल सस्ती मिलती है, आप कीजिये बिजिनेस, हमारी शुभकामनाये.