सोयाबीन का दूध – How to Make Soybean Milk

प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय भैंस के दूध का बहुत अच्छा विकल्प है. बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध प्रयोग में नहीं लाते है या वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते पीते, या एसे बच्चे जिनमें लेक्टोज से परेशानी होती है, उनके लिये तो सोया मिल्क ही आसरा है.
सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुये भी घर में बनाने में काफी सस्ता पड़ता है. 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिये लगभग 125 ग्राम सोयाबीन की आवश्यकता होती है. (दिल्ली में सोयाबीन के दाने लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं.) आईये आज सोयाबीन मिल्क (Soybean Milk) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Milk
- सोयाबीन - 125 ग्राम (आधा कप से अधिक)
- पानी
विधि - How to Make Soybean Milk
सोयाबीन को साफ कीजिये, धोइये और रात भर या 8 से 12 घंटे के लिये भीगने दीजिये.

सोयाबीन से पानी निकाल दीजिये, सोयाबीन को प्याले में डालिये, ढककर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख दीजिये. दूसरा तरीका उबलते पानी में डालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, इस तरह से सोयाबीन्स की महक कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके उतारने में आसानी रहेगी.
सोयाबीन के गरम किये गये दानों को हाथ से मलिये और छिलके अलग कर दीजिये, अब सोयाबीन को पानी में डालिये और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दीजिये.
आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित ही दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध अधिक स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी अधिक अच्छा निकलता है.
छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालिये, पानी डाल कर एकदम बारीक पीस लीजिये. पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी डालिये और मिक्सर चला कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

दूध को गरम करने के लिये आग पर रख दीजिये, दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. दूध उबालते समय थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. दूध में उबाल आने के बाद 5-10 मिनिट तक सोयाबीन दूध को उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
अब इस उबले हुये दूध को को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह छान लीजिये. छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे किसी अलग प्याले में रख लीजिये,
सोयाबीन का दूध तैयार है. दूध को ठंडा होने दीजिये. सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के काम में ला सकते हैं, सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है.
How to Use Soybean Milk
आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से पी सकते हैं या फलों के साथ इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं. सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बने सोया पनीर (Tofu Paneer) से बनी सब्जी भी बना सकते हैं.

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प (Okara) को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी. सोयाबीन पल्प (Okara) में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट बनाकर भी खाये जा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 58:
plese give these recipe
निशा, राम पनीर की रैसिपी आप " विविध" कालम में देख सकते हैं.
निशा: हर्षिका, सोयाबीन दूध से चाय काफी नहीं बनते.
but i want butter paneer masala recipe & panner pasanda recipe.i want BIRYANI recipr also.
so plz plz plz NISHA JI tell me these recipe soon i am waiting these recipe for a long time
निशा: कुलजीत, दूध के पास जो दाने बिखरे हैं वही सोयाबीन के दाने हैं.
AND HOW TO MAKE TOFU.
THANKS
Thanks Nishaji for this.
pls reply kijiye
thanks & tc
निशा: जाग्रति,गरम पानी के बाद गैस बन्द कर देनी है, सोयाबीन को Ž৽से ही ढककर रख देना है और ठंडा होने के बाद ही हाथ से रगड़ना है.
plzzzzzzzzz rply
निशा: जी रिजुल प्रोटीन सेफ रहते हैं.
banaungi
निशा: जी हां.
निशा: रीना, सोयाबीन एक दाल ही है.
१) क्या इस दूध की दही जमाई जा सकती है ?
२) यदि 125 ग्राम सोयाबीन से बनी दूध को फाड़ के पनीर बनाया जाए तो कितनी मात्रा में पनीर बनेगी उसकी अनुमानित वजन क्या होगी?
विकास कुमार गुप्ता, रायपुर, छत्तीसगढ़,
vkskmrgpt@gmail.com
निशा: विकास, दही जमाने के लिये मुझे लिखना है.
लेख में ये जानकारी दी गई है.
निशा: ज्योति,ओकारा को रोटी के आटे में मिलाकर गूथ लें, रोटी स्वादिष्ट और पष्टिक हो जाती है, औकारा, आटा थोड़ा सा तेल नमक डाल कर नमकपारे भी बनाये जा सकते हैं.
निशा: कन्हैया, इस दूध से मावा नहीं बनता.
निशा: कल्पना, ये सोयाबीन की महक दूध में होती हैं, हमारा स्वाद इस दूध के लिये नही हैं, लेकिन अगर रोजाना ये दूध पिया जाय तो ये धीरे धीरे अच्छा लगने लगता है. इस दूध से आप ट्फू बना सकती हैं,जिसे सब्जी बनाने के काम में ले सकती हैं.
aapki soya milk recipies pad kar bahut accha laga mam but mam ek problam hai wo ye hai ki milk se jo sopya ki ismail(mahak) aati hai wo cheej nahi ja rahi hai uskao dooer karne ka koi tarika hai to pleas btayiye.
निशा: सोया मिल्क में सोया की महक तो रहती है, लेकिन तोफू को सेक कर सब्जी बनाते है उसमें महाक नहीं रहती.
this is a request
plz mujhe batana mujhe. because i like soybean
निशा: नेहा, सोयाबीन को पीसकर पानी मिलाकर छाना जाता है वही सोयाबीन दूध है.
निशा: पम्मी, टोफू सोयाबीन दूध से बनता है, जिस तरह दूध से पनीर बनता है. घर पर टोफू बनाने की विधि निम्न लिंक पर दी गई है
http://nishamadhulika.com/misc/how-to-make-tofu.html
निशा: सिमोन टोफू के बारे में जानकारी और घर पर टोफू बनाने की विधि निम्न है.
How to make Tofu at home
निशा: स्वाति, आर्टीफीशियल कलर और खुशबू से बचे तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: ज्योति, आप ले सकती है कोई नुकसान नहीं होगा.
निशा: पूजा जी हां एसा कर सकते हैं.
Thanks
निशा: सोनिया, जी हां यह बहुत ही हैल्दी शेक बनेंगे.
Khem Anand Sharma
thanx for giving advise how to make tofu,i go to gym every day and i need protein.so this is very very helpfull for me.i want to tell you now your male fans are increasing.
निशा: चिराग, धन्यवाद.
kya garib bachchon men soya milk baantane ke liye hamen hamen ise kahi se patent karana padega ya ese hi baant sakate hen.
निशा Reply
isme pani kitna dalna hai......
Thanks for your valuable altical on Soyabeen Milk. Please suggest me the soya milk better for a 7 month old baby and how much quantity to be feed, how much time between two feeds. because i want to feed this soya milk to my 7 month old baby.....
Please reply on my mail address : dkmahala@gmail.com urgently
apka trika acha laga magar mujhe ek baat samajh nahi aayi ki bazar me jo soya milk milta hai usme to bilkul mehak nahi hoti woh milk kaisey banate hai
plzz reply me i am waiting for your ans
Amit
निशा: अमित, बनाने का तरीका तो यहीं होता है, लेकिन उनके सारी चींजे प्रोपर, पूरा प्लान्ट होता है, दूध की स्मैल खतम करने के लिये भी वे कुछ चीजों का स्तेमाल करते हैं.
Soyabean ke atta se chap kaise banti hai , pls batain.
we r interested to start this business on big leval so regarding that please guide for further detail.
call us on
Dev P Waykos
9595350999
निशा: सूर्य देव जी, यदि आप इसे व्यवसाय के रूप में शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिये दिल्ली प्रगति मैदान में आहार प्रदर्शनी Mar. 10-14, 2012 देखिये. वहां आपको इसकी सस्ती स्वचालित मशीनों के बारे में जानकारी मिल सकेगी.