जावा ग्राइन्ड, (Java Grind Coffee) पश्चिम मुम्बई का बेहतर कैफै जाइन्ट

इस वीकेन्ड आप कहां जा रहे हैँ? यदि आप मुम्बई पश्चिम या इसके आस पास रहते हैं तो इस वीकेन्ड कॉफी पीने के लिये जावा ग्राइंड (Java Grind) जाकर देखिये. जावा ग्राइन्ड (Java Grind) गोरेगांव ईस्ट में यशोधाम (फिल्म सिटी रोड) में स्थित है, गोकुलधाम के लिये मुड़ने वाले मोड़ से एकदम पहले. यूं तो गोरेगांव में माल्स और कैफे जाइन्ट्स ढेर सारे हैं पर यशोधाम में इस छोटे से कामर्शियल कांर्नर का जबाब नहीं.
जावा ग्राइन्ड की काफी लाजबाब होती है. इनके स्नैक्स बेहतर होते हैं. यहां खिड़की के पास बैठकर आप पार्क और मुख्य रोड के दृश्य निहारते बैठे रह सकते हैं. आजकल बरसात के समय में तो यह बहुत ही आखों को भला भला लग रहा है.
यहां काफी के अलावा क्न्फैक्शनरी और स्नैक्स भी मिलते हैं और एकदम मुनासिब दाम पर. मुझे यहां का वेजरॉल (रु.39) बहुत पसन्द है. काफी में यहां की हेजलनट (रु.49.) मुझे पसन्द है.
स्टाफ विनम्र और मेहमानों को अच्छी सर्विस देनेवाला है.
आप को यह टेबुल पर ही सर्विस देते हैं. एसा भीं नहीं कि पहले आर्डर के लिये जायें और फिर देखते रहें कि कब आपका नम्बर आये और उठकर जांये और अपनी ट्रे ढोकर लायें
जावा ग्राईन्ड किसी भी कैफे शॉप चैन से नहीं जुड़ी हुई. इसके ओनर कैलाश बियाणी हैं. (इनका बिग बाजार वाले बियाणी से कैसा भी सम्बन्ध नहीं है).
व्यय : दो व्यक्तियों के लिये औसत बिल रु.150 से 200 तक.
फूड क्वालिटी : 5 स्टार
वातावरण : 4 स्टार
स्टाफ विनम्रता :5 स्टार
स्पष्टीकरण : मुझे इस लेख के लिये जावा ग्राइन्ड ने कोई पैसे नहीं दिये - एक फ्री काफी भी नहीं:)
Java Grind Coffee Company
38/39, Yashodham Shopping Centre, Film City Road, Goregaon (E), Mumbai
Phone 28492828, 9324250446
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 3:
Hare Krishna,
You can add one more place to eat in MUMBAI
The best Thali food in Town
Excellent mouth watering food is available at this place - inside ISKCON Temple. No onion, no garlic food is served. Buffet type, close to 4 vegetables, three varities of rice and four varities of rotis are available. All at an affordable price of Rs.230. Ample car parking space, open from 12 noon. Place is clean and neat and service is superb!
Nisha: धन्यवाद, Ramkrisha M Kaoshik ji
अपने अगले मुम्बई प्रवास के दरान हम वहां अवश्य जायेंगे
This is one place with excellent buffet food........they provide.....
1.Welcome drink,
2.Soup ( had excellent minestrone soup),
3.Salads ( they even had Pasta salad !! n othr such fresh n wonderful salads),
4.Varieties of vegetables ( the best part is tht it's not oily and not like typical punjabi subjis and loads of variety - u'll love it......),
5.Roti ( fresh rotis and naans),
6.Rice n Dal( varieties of rice like kashmiri pulao, plain rice and even Mexican pulao!! n 2 dals)
7.DESSERTS ( Ahhh...the fav part ... 4 traditional desserts and all finger licking...)
All in all very scrumptious food at decent price and the place is v.good and of course hygenic...... Wonderful traditional food.......
P.S.- Go early on holidays.....other wise b prepard for big 'Q'
Ramkrishna M Kaoshik
Advocate High Court Mumbai
निशा: ज्योति, मैं अपनी सारी जानकारी आप सब के साथ शेयर कर रही हूँ, और आगे भी मैं इसी तरह करती रहूँगी, धन्यवाद.
THANKS NISHA JI
निशा: दीपिका, घर पर कोल्ड काफी आसानी से बनाई जा सकती है, मैं लिखने की कोशिश करती हूँ.