अंकुरित चने या दालें – How to Sprout Lentils

चने या दालें या किसी भी प्रकार के अनाज के दाने हमारा रोजाना का आहार है, इन अनाज के दानों में प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट विटेमिन्स A और B पाया जाता है, लेकिन अंकुरित होने (Lentil Sprouts) के बाद इनकी पोषक वैल्यू कई गुनी बढ़ जाती है, इन दानो में विटामिन C भी उत्पन्न हो जाता है. विटामिन C हमारे शरीर की एक बहुत बड़ी आवश्यकता है. अंकुरित (Sprouted Lentils) हो कर ये दाने फाइबर से भरपूर, पाचक और पोषक हो जाते है.
अनाज के दाने बीज ही तो होते है जो अनुकूल परिस्थियों में अंकुर निकाल (Lentil Sprouts) लेते हैं, तथा दानों के आकार को भी बड़ा कर देते हैं.
दानों को अंकुरित कैसे करें -How to Sprout Lentils
हम अधिकतर इन बीजों को अंकुरित करके प्रयोग में लाते हैं, काले चने, काबुली चना, सोया, साबूत मूंग, मौठ या लोबिया बीन्स.
इन दानों को आप बदल बदल कर अंकुरित करके प्रयोग में ला सकते हैं. जो दाने अंकुरित करने हो उन्हैं साफ करके पानी से 2 बार धोइये और पानी में डुबा (दानों से पानी 2-3 सेमी. ऊपर होना चाहिये) कर रात भर या 10 -12 घंटे के लिये भीगने दीजिये. (दानों को अंकुरित करने के लिये हमेशा पीने के पानी का ही प्रयोग कीजिये)
दानों को पानी से निकालिये, चलनी में ढककर या मोटे सूती कपड़े में लपेट कर किसी डलिया में गरम जगह पर कमरे के अन्दर ही रख दीजिये. 24- 36 घंटे में ये दाने अंकुरित हो जाते हैं.
दूसरे दिन आप देख सकेंगे कि इन दानों में सफेद कलर के धागे जैसे निकल आये हैं. यदि यह अंकुर 1-2 मिमी. के हो गये हैं, तब वे दाने खाने के लिये तैयार हैं, यदि अंकुर बहुत छोटे है तो आप इन दानों में हल्का सा पानी छिड़किये और इन्है 12 घंटे के लिये एसे ही रहने दीजिये, अब यह अंकुर पर्याप्त लम्बे हो गये हैं ( अंकुरण के लिये दानों में नमी का हमेशा बने रहना आवश्यक है). अंकुरण सर्दियों के दिनों की अपेक्षा गर्मी के दिनों में जल्दी होता है, एक दम ज्यादा या एकदम कम तापमान पर अंकुरण नहीं होता, बीजों में नमी न हो या पानी भरा हो तो भी अंकुरण नहीं होता है.
इन अंकुरित दानों में अंकुरण के 7 दिन बाद तक मिनरल्स और विटेमिन्स भर पूर मात्रा में रहते हैं, इन्हैं 7 दिनों के अन्दर ही खा लेना अच्छा है. अंकुरित दाने सलाद के रूप में कच्चे या उबाले हुये दोनों तरीके से खाये जा सकते हैं, या आप इनसे अपनी मन पसन्द कोई डिश भी बनाकर खा सकते हैं.
अंकुरित दानों (Lentil Sprouts) को कैसे उबाले
दाने अंकुरित होने के बाद पानी से धोइये, कुकर में डालिये 2-3 टेबिल स्पून पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर मिलाइये.
कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस तुरन्त बन्द कर दीजिये. कुकर का आधा प्रेशर भी निकाल दीजिये, ( अंकुरित दानों को अधिक मत उबालिये, इनके पोषक तत्व खतम हो जाते हैं). कुकर का ढक्क्न खुलने पर अंकुरित दाने कुकर से निकालिये तथा आधा नीबू का रस डाल कर दानों को स्वादिष्ट बनाइये, ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां कटा हुआ डाल दीजिये. लीजिये अंकुरित दानों का विटेमिन्स से भरा हुआ सलाद तैयार है, परोसिये और खाइये. आप इस सलाद को रोजाना के खाने में प्रयोग कर सकते हैं
उबाले हुये दानों में यदि पानी की मात्रा अधिक है, आप उसे फैकिये मत सूप की तरह आप उसे पी सकते हैं, इसमें बहुत ही पोषक तत्व हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 34:
Love and Regards
Neeti
निशा: ओह नीति, धन्यवाद
THANKS
http://nishamadhulika.com/snacks/moong_pancakes_recipee.html. अंकुरित दानों को पीस कर आटे में मिला कर गूथिये, और उस आटे से रोटी या परांठे बनाइये, परांठे बहुत ही स्वादिष्ट और आपके लिये बहुत पष्टिक होंगे.
You r really genius.............
निशा: धन्यवाद मधू जी.
निशा: सरजी, मेरा उत्साह बड़ाने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद .
bye and thanks a looooooooooooooooooot.
Nisha ji , ur blog is really best recipe blog , now My mom , my sister and office colleagues all refer your blog for any type of dishes . Keep adding more recipes.
निशा: अल्का, अंकुरित होने के बाद आप इन्हैं फ्रिज में रखकर ही 7 दिन तक प्रयोग में ला सकती है,फ्रिज में रखने पर इनकी पष्टिकता बिलकुल भी खराब नहीं होती.
i want to known about gujrathi dishesh
निशा: अभिलाशा, साबुत मूंग, मोंठ, चना, लोबिया इत्यदि अंकुरित कर सकती हैं.
mujhe khana banane nahie aata tha aur na he maine kabhi koshis ke, lakin jab se maine aapke babsite padi aur dish banane ke koshis ke iske baad to mai aapki laghbhag sabhi dishes bana leta hoon aur apna dosto aur parivar mai buhat aacha cook ke roop mai jana jane laga hoon,thanks nisha je mujhe aacha cook banane ke liyea.
निशा: जितेन्द्र, धन्यवाद.
i like ur way of cooking.And above all it increases my intrest towards cooking. Nisha ji m pregnant and plz suggest me wat should i eat and wat should i nt eat during this period of time......and please do tel me after delievery wat should i eat.
I wl wait for ur reply on my id given above or ur own website which i read daily....
thank u.
निशा: टीना, मैं आपके लिये एक लेख लिखूंगी.
निशा: चेतन, भीगे सोयाबीन के छिलके मसलने के बाद निकलते हैं, अपने आप नहीं.
Thanks for writing in such a simple language everybody can understand.
The more interesting part is the comments page where a serious and keen maker can learn a lot from others experirmnts and mistakes and can make his receipe more perfect.
A very good effort indeed, thanks and keep it up.
Warm regards
Sanjeev
निशा: विद्या, आप अंकुरित दानों को सामान्य पैन में भी थोड़ा सा पानी डाल कर हल्का सा उबाल सकतीं हैं.