तगार कैसे बनायें? - How to make tagar or Boora

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है. बूरा एकदम बारीक होता है जबकि तगार बूरे की अपेक्षा अधिक रवादार होती है.
तगार को चीनी से ही बनाया जाता है. लड्डू या पेड़ों में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. इससे लड्डुओं का स्वाद बढ़ जाता है.यदि तगार आपको बाजार में नहीं मिलती तो इसे घर में भी बनाया जा सकता है
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tagar
- चीनी - 1 कि.ग्रा. (5 कप )
- पानी -350 ग्राम (1 2/3 कप)
- दूध -1 टेबल स्पून
- घी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tagar
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये, घोल को चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय और चीनी पूरी तरह घुल जाय तब इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घुलने के बाद चाशनी को 8-10 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है और कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में घी मिला दीजिये ( जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे. तगार में यदि कुछ डेले हों तब इसे चावल पसाने वाली छलनी से छान लीजिये और डेले कूट कर, तगार में मिला लीजिये या चाय के बानाने लिये प्रयोग में ले लीजिये.
तगार को पहले से भी बना कर रख सकते है, तगार 3-4 महिनों तक प्रयोग में लाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 18:
main ek ek recipe har sunday try karti hu. kabhi kuchh galti ho jati hai to padkar fir se try karti hu. Bahut confidence aa gaya hai. mere husband bahut khush rahte hain.main Madhya Pradesh (Bhopal) se hu aur Meri shadi Andra (Eluru) me hui hai Please aap mujhe Andra ki recipe bhejiye khaskar sweets.Main bahut khush hu. Thank u mam
Regards
main urad dal ki laddu banana chahi hoon on occasion of diwali my Q is 1kg sugar se kitna bura banega.pls reply me soon as possible
thanks
निशा: जाग्रति, 1 किग्रा. चीनी से 1 किग्रा. ही बूरा बनेगा.
निशा: मीना, आपने कोई मिस्टेक नहीं की है, बूरा बनाने के लिये चाशनी के ठंडे होते ही उसे हाथ से या चमचे से चलाना पड़ता है ताकि वह जम कर इकठ्ठा न हो, अगर फिर भी कुछ डेले आ जायं तो बूरे को छान कर डेले कूट या तोड़ लेते हैं.
निशा: नीति, एक कप में लगभग 200 ग्राम पानी आ जाता है, आप डेड़ कप पानी लीजिये.
निशा: आराधना इसे आप टुकडे करके मिक्सी में पीसकर देखिये. हो सकता है की ये मिक्सी में बिखर जायें.
me ese to rajasthan ki rahne wali hu per me abhi kerala me rah rahi hu . mene kai baar ladu banane ki sochi per yaha per bura nahi mile ki wajah se nahi bana pa rahi thi . mene aap ki site per bura banane ki vidhi padi to man kiya banane ka our menew banaya to bahut accha bura ban gaya .....
thanks ......
ek baar our thanks ki aap ki site per bahut hi acchi acchi recipi hai our mene banayi bhi hai sab bahut hi acchi our testy bani .......
thanks
What is kigra?
:)
Awaiting ur reply at the earliest.
thank you so much...
निशा: किन्नरी, जी हां किया जा सकता है, लेकिन हलवा में चीनी डाल कर बन जाता है, फिर आप बूरा क्यों डालना चाहती हैं?