खोया या मावा कैसे बनायें? – How to make mawa at home?

कुछ देशों में खोया (mawa) डेयरी या स्टोर्स पर नहीं मिलता , वहां खोये के कई विकल्प प्रयोग में लाये जाते हैं. इन जगहों पर खोया (mawa) घर में ही बना कर प्रयोग किया जा सकता है. खोया घर में बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन इसे बनाने में समय थोड़ा ज्यादा लगता हैं.
खोया दूध से बनने वाला डेयरी प्रोडक्ट हैं, यह दूध का गाढ़ा रूप है. यह भारत में डेयरी और स्टोर्स पर आसानी से मिला जाता है, इससे कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं, सब्जियों की तरी बनाने में भी खोया का इस्तेमाल किया जाता है.
बाजार में खोया तीन तरह का मिलता है.
बट्टी खोया (Batti Mawa)
यह खोया (mawa) काफी कड़ा, जमा हुआ रहता है. इसमें दूध को अधिक गाड़ा किया जाता है, बना हुआ खोया दूध का करीब पांचवा हिस्सा रह जाता है. खोया बनने के बाद, कटोरे के आकार के मोल्ड में खोया जमा दिया जाता है. इस खोया को लड्डू और बर्फी बनाने के काम में लिया जाता है.
चिकना खोया (Chikna Mawa)
इस खोया (mawa) को दाव का खोया भी कहा जाता है, यह खोया (mawa) बट्टी खोया की ही तरह बनता है, लेकिन इसे बट्टी खोया जितना गाढ़ा नहीं होने दिया जाता, यानी कि इसको थोड़ा पहले ही तैयार मान लिया जाता है. खोया देखने में हलवा जैसा गाढ़ा होता है. यह खोया रसगुल्ले बनाने के काम मे आता है.
दानेदार खोया
यह खोया भी दूध से ही बनता है, लेकिन इसमें दूध में उबलते समय थोड़ा सा टार्टरिक पाउडर या नीबू का रस डालकर दाने दार बना लिया जाता है, जो खोया बनाने वाले कारीगर ही भली प्रकार बना पाते हैं. वैसे आप भी कोशिश कर सकते हैं. यह खोया कलाकन्द, लड्डू और दाने दार बर्फी बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है.
घर पर खोया कैसे बनाये - How to make mawa at home?
मावा बनाने के लिये भैंस का फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें.
किसी भारे तले के बर्तन में दूध डाल कर उबालने के लिये रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, आग मध्यम कर दीजिये, दूध को प्रत्येक 4-5 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये. थोड़े समय बाद दूध गाढ़ा होना शुरू हो जाता है, दूध को उबलते रहने देना है, और करछी से चलाते रहना है ताकि दूध तले में न लगे, लेकिन जब दूध, हलवे की तरह गाढ़ा होने लगे तब खोया को लगातार चलाते हुये पकायें. अब आप देखेंगे दूध काफी गाड़ा हो गया है, यानी आपका खोया बन चुका है, गैस बन्द कर दीजिये. यह ठंडा होकर जमकर और अधिक गाढ़ा हो जाता है.
खोया तैयार हो गया है, खोया (mawa) को किसी बर्तन में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये और अब आप इससे अपने मनपसन्द मिठाइयां बना कर खाइये. खोये (mawa) को आप फिज में रखते हुये चार पांच दिन में प्रयोग कर लें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 22:
regards
neelam
BAHENJI AB EK AUR MADAD CHAHIYE
MUMBAI ME MITHAE K DUKANO PAR EK HALWA MILTI HAI JO RUBBER K JAISI HOTI HAI
LAL RANG YA HARE RANG ME
PLEASE OOS KI RECIPE BATA DE
ASLAM
निशा: छाया जी, सामान्यतया एक किलो दूध से 250 ग्राम मावा बन जाता है. यदि दूध में पानी की मात्रा अधिक हो तो मावा का अनुपात भी कम हो जाता है.
ye mawa bhuna hua hai ya abhi isko bhun na bhi hai ...
निशा: सुचि आप मावा बना रही है उस समय ही उसे अच्छी तरह भून सकती है, नहीं तो जब आप मावासे कुछ बनाने जा रही हैं तब उसे भूनते हैं.
Maine ghar par mathura ke pede try kiya tha . Maine ghee mein khoye ko bhuna tha par jab khoya thanda ho gaya aur maine usme boora mila diya tab uske laddu ban nahin paye. Woh khila khila tha
निशा: शालू वह बहुत ज्यादा ठंडा हो गया, आप इसमें एक टेबल स्पून गरम दूध डाल कर मिला लेती है तो पेड़े बन जायेंगे.
I live in australia and sometimes it is difficult to make khoya like this because of lack of time. can i make khoya by milk powder. I heard somewhere that we can also mke khoya by powder but i want to know that how much powder and ghee should be used to make khoya.
I will be grateful to you if you can post the recipe of khoya by milk powder.
Thnaks for all of yours recipes
With regards
Shina
निशा: अंजू, फुल क्रीम दूध ही स्तेमाल करना है.
निशा: नव, मावा दूध से ही बनता है.
निशा: संजय, आप मिल्क पाउडर से हलवा बना चुकी हैं और अच्छा बना तब तो आप उसका प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: कविता, मिल्क पाउडर को दूध डालकर आटे जैसा गूथ कर, किसी बर्तन में एक घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, खोया तैयार है.
निशा: अंजू, हमने दूध को गाड़ा करके मावा ही बनाया है, और दूध से छैना बनाया है. तैयार मावा और छैना को मिलाकर भी कलाकन्द बनाया जाता है.
निशा: दीपिका, खोया से बर्फी बना सकते हैं, आप खोया को बर्फी बनाते समय थोड़ा और भून लीजिये. ये खोया आप फ्रिज में 4-5 दिन तक रख कर प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: कविता खोया फ्रिज में तीन चार दिन तक ही रख सकते हैं. लेकिन क्लिंज फिल्म में लपेट कर फ्रीज करके इसे अधिक दिनों तक रखा जा सकता है.