सब्जियों के लिये विभिन्न तरी - How to make various Gravy for Curry Recipes

image

तरी वाली सब्जियां रोजाना हम सभी की किचन में बनती है और ये तो हम सब चाहते हैं कि रोजाना एक ही स्वाद वाली सब्जी न मिले, सब्जी की तरी को आप अलग अलग तरीके से बनाकर उसके स्वाद और सुगन्ध को अलग अलग बना सकते हैं.

Read this recipe in English - How to Make Various Gravy for Curry Recipes

तरी को आप अपनी पसन्द से कोई भी चीज मिला कर उसकी खुशबू और महक बदल बदल सकते हैं. तरी बनाने के लिये हम इन चीजों का प्रयोग करते हैं, टमाटर, मक्खन, मलाई, काजू, खसखस, नारियल, मूंगफली के दाने, तिल और प्याज.  तरी को गाड़ा करने के लिये बेसन, एरोरूट या कार्नफ्लोर का प्रयोग किया जाता है. एसा भी नहीं हैं कि आप सब्जी की तरी इतनी ही चीजों के साथ बनायें ये तो आप अपने स्वाद और अपनी कल्पना के अनुसार बदल कर भी बना सकते हैं, लौकी या शिमला मिर्च, पालक इन सब्जियों को भी पीस कर आप तरी तैयार कर सकते हैं. तरी में आप हल्की सी मिठास के लिये 1 छोटी चम्मच शहद या आधा छोटी चम्मच चीनी भी डाल सकते हैं. तो आइये देखते हैं ये तरी बनाना.

टमाटर की तरी - Tomato Tari

टमाटर की तरी सभी लोग जो तेल और घी कम खाते हैं वे भी बड़े स्वाद से खा सकते हैं. इस तरी में आप आलू, अरबी, गोभी, बैगन, मटर, परवल, लौकी, कोफ्ते इत्यादि की सब्जी बना सकते हैं.

टमाटर की तरी के लिय सामग्री. - Ingredients for Totato Tari

  • टमाटर - 3-4 मीडियम आकार के
  • हरीमिर्च - 1- 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल(रिफाइन्ड) - 1-2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • साबुत गरम मसाला - (लोंग 3, काली मिर्च -4,बड़ी इलाइची -1) यदि आप चाहें
  • हल्दी पाउडर -एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम

टमाटर की तरी कैसे बनायें: How to make Tomato Tari

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक पीस लीजिये, इस तरी में अगर आप मूंगफली के दाने डालना चाहते हैं तब 1 टेबल स्पून छिले हुये मूंगफली के दाने भी इसी पेस्ट के साथ पीस लीजिये, या आप नारियल फ्लेवर चाहते हैं तो इस पेस्ट के साथ टुकड़े किये हुये कच्चा नारियल एक टेबल स्पून डाल कर बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में (धीमी आग पर) हींग और जीरा डालिये, जीरा भूनने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये और इसके बाद टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल दिखाई न देने लगे. सब्जी की तरी के लिये हमारा यह मसाला तैयार हो गया है.

अब इस मसाले में आप जो सब्जी बनाना चाहते है, जैसे उबले हुये आलू या रोस्टेड आलू, हाफ बोइल फूल गोभी या तला हुआ फूल गोभी, तले हुये बैगन, तली हुई अरबी इत्यादि, किसी भी सब्जी को डाल कर मिला दीजिये, सब्जी को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है उतना पानी मिला दीजिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला भी डाल कर मिलाइये, 3-4 मिनिट सब्जी को उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द करने के बाद हरा धनियां भी मिला दीजिये, आपकी तरी वाली सब्जी और वह भी बहुत स्वादिष्ट बिना अधिक चिकनाई के तैयार है.

इस तरह हम कोई भी सब्जी बोइल, हाफ बोइल, भाप में पका कर, ओवन में रोस्ट करके या तल कर पका लेते हैं और तरी बना कर मिला देते हैं, एक स्वादिष्ट खूशबूदार सब्जी तैयार हो जाती हैं.

दाल को भी अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिये इसी तरह टमाटर का मसाला तैयार करके मिला दीजिये इसमें बेसन या मूंगफली इत्यादि जो हम तरी को गाड़ा करने के लिये डालते हैं वे नहीं डालेंगे, लेकिन अगर आप नारियल का स्वाद पसन्द करते हैं तो दाल में नारियल को भी टमाटर के साथ पीस कर डालिये.
जो लोग प्याज खाना पसन्द करते हैं वे तेल में सबसे पहले प्याज भून लेंगे और फिर टमाटर का मसाला डाल कर भूनेंगे और उपरोक्त तरीके से तरी तैयार कर लेंगे.

ये सब्जी को आप डाइरेक्ट कुकर में भी बना सकते हैं, डाइरैक्ट कुकर में सब्जी बनाने के लिये: सब्जी जो बनानी है उसे काट कर तैयार कर लीजिये, कुकर में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भूनने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये और इसके बाद टमाटर, हरीमिर्च ,अदरल का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल दिखाई न देने लगे, इस भुने हुये मसाले में सब्जी या दाल जो भी आप बना रहे हैं डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये, आवश्यकतानुसार पानी, नमक, लाल मिर्च मिलाइये, कुकर बन्द कीजिये, एक सीटी में सब्जी बनकर तैयार हो जाती है. कुकर खुलने पर सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां मिला दीजिये, हो गई सब्जी तैयार.

टमाटर की तरी में तेल घी बहुत ही कम लगता है, तरी को गाड़ा करने के लिये एक टेबल सपून बेसन, कार्न फ्लोर या मूंगफली के दाने पीस कर कुछ भी डालिये, आप ज्यादा चिकनाई खाने से परहेज करते है तो यह तरी आप किसी भी कोफ्ते की सब्जी में भी बना सकते हैं.

दही की तरी - Curd Tari

यह तरी बड़ी आसानी से बन जाती है, ये तरी आलू, अरबी, कोफ्ते और दाल का करारा बनाने के लिये प्रयोग में लाई जाती है.  दही की तरी बनाने के लिये भी अधिक तेल का प्रयोग नहीं किया जाता.

दही की तरी बनाने के लिये सामग्री - Ingredients for Curd Tari

  • दही - 200 ग्राम
  • तेल - 1-2 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेसन - 2 छोटी चम्मच
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा या एक छोटी चम्मच पेस्ट
  • हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतरी हुई)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - कतरा हुआ एक टेबल स्पून

विधि

दही को आप टमाटर की जगह सब्जी में खटास लाने के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं.
दही को मथ लीजिये और दही के बराबर ही पानी मिला कर मठ्ठा बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल कर तड़काइये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और बेसन डाल कर भूनिये महक आने पर या बेसन का कलर बदलने पर दही का मठ्ठा इस मसाले में डालिये और चमचे से चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक उसमें उबाल न आ जाये, इस तरी में नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालिये, कोफ्ते डाल कर उबाल आने दीजिये. दही वाली तरी की सब्जी तैयार है.

इस तरी में अगर उबाले हुये आलू और अरबी डाल दिये जाय तो आलू और अरबी के रसेदार सब्जी तैयार हो जायेगी, तरी को आप अपने अनुसार पतला या गाड़ा बना सकते हैं.

मक्खन मलाई की तरी -Butter Malai Tari

मक्खन मलाई की तरी पनीर की सब्जी के लिये, मटर पनीर, पनीर पसन्दा, मलाई कोप्ता इत्यादि के लिये तैयार कीजिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Butter Malai Tari

  • मलाई या क्रीम - आधा कप
  • मक्खन - 2 टेबल स्पून
  • टमाटर - 2 -3
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल या घी - 1-2 टेबल स्पून
  • हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 चौथाई छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - बारीक कतरा हुआ(एक टेबल स्पून)

विधि

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल या घी डालिये.  जीरा, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर भूनिये.  टमाटर, हरीमिर्च का पेस्ट डालिये और भूनिये.  मसाला जब दाने दार हो जाय तो मलाई और मक्खन भी डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाते हुये भूनिये, मसाले में उबाल आने पर अपने अनुसार तरी जितनी पतली या गाड़ी रखनी है उतना पानी मिला दीजिये. नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला भी मिला दीजिये. मक्खन मलाई की तरी तैयार है.
अब आपको जो भी कोफ्ते या पनीर डालना है डाल दीजिये, 1-2 मिनिट पकने के बाद, आग बन्द कर दीजिये. मक्खन मलाई की तरी के साथ पनीर की सब्जी तैयार है, हरा धनियां डाल कर सब्जी को सजाइये.

काजू और खसखस की तरी - Kaju Khaskhas Tari

ये तरी आप मटर पनीर, शाही पनीर या कोफ्ते के लिये बनाइये. आप यहां तरी के लिये अकेले काजू भी ले सकते हैं और सिर्फ खसखस लेकर भी तरी बनाई जा सकती है.  काजू और खसखस दोनों को एक साथ डाल कर भी तरी बनाई जा सकती है.  आप चाहें तो इस तरी में तरबूजे और खरबूजे के बीज भी डाल सकते हैं, ये बीज भी भिगो कर, काजू या खसखस के साथ बारीक पीस कर प्रयोग में लाये जाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju Khaskhas Tari

  • काजू - 50 ग्राम (2 टेबल स्पून)
  • खसखस - 50 ग्राम (2 टेबल स्पून)
  • टमाटर - 2 -3
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल या घी - 2-4 टेबल स्पून
  • हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 चौथाई छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - बारीक कतरा हुआ(एक टेबल स्पून)

विधि

काजू और खसखस को धो कर अलग अलग पानी में आधा घंटे के लिये भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी निकाल कर बारीक पीस लीजिये, पेस्ट को निकाल कर किसी प्याले में रख लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को भी बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल या घी डाल कर गरम कीजिये.  जीरा, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर भूनिये.  टमाटर, हरीमिर्च का पेस्ट डालिये और टमाटर पकने तक भूनिये.  काजू और खसखस का पेस्ट डालिये और अब मसाले को दाने दार होने तक भून लीजिये. अपने अनुसार तरी को जितना पतला रखना चाहते है उतना पानी मिला दीजिये, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला भी मिला दीजिये. उबाल आने के 1-2 मिनिट में ये खाजू खसखस की तरी तैयार, आप इसमें पनीर या कोफ्ते जो भी डालिये उसकी सब्जी काजू खसखस तरी के साथ तैयार है.

नोट:

इन तरी में आप प्याज लहसन डालने चाहते हैं तब तेल गरम होने पर 1 छोटी चम्मच लहसन का पेस्ट और 1- 2 प्याज का पेस्ट भून लीजिये, इसके बाद टमाटर का मसाला या काजू खसखस का मसाला डालिये, भूनिये और तरी तैयार कर लीजिये.
अगर आप दही की तरी बना रहे तो प्याज या लहसन मत डालिये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 57:

  • prabha singh on 27 April, 2010 01:16:02 AM
    Nishaji thanks, so much for all these testy currys mujhe khud cooking me kafi intrest hai aur main kafi experiment karti bhi rahti hoon so ye mereliye kafi useful site hai
    Reply
  • Anamika on 27 April, 2010 01:48:14 AM
    Namste mam, ye bahot sahi kiya aapne jo sabhi kari ki vidhi bata diya ham jaise k liye bahot achha hai jinhe kuchh nai aata achhe se......bahot bahot dhanyawad.
    Reply
  • विनय प्रजापति on 27 April, 2010 02:51:41 AM
    बेहद लजीज़ पोस्ट है
    Reply
  • garima on 27 April, 2010 04:09:31 AM
    its very good thanx for giving this recipes
    Reply
  • अर्चना on 27 April, 2010 10:46:31 AM
    अरे वाह ...... मज़ा आ गया....!!! निशा जी , बहुत - बहुत धन्यवाद....!!!
    Reply
  • Monika Singh on 27 April, 2010 12:52:59 PM
    Nisha mam, I have one question. Can we refrigerate / freeze the curry paste. If yes then for how many days.
    Regards.
    निशा: मोनिका, आप ये करी पेस्ट एक सप्ताह तक रख लीजिये और एअर टाइट कन्टेनर में भर कर आप ये भुना हुआ करी पेस्ट महिने भर भी फ्रीज करके रख सकती हैं.
    Reply
  • shivani on 27 April, 2010 22:55:41 PM
    thanks nishaji but if hum dania ba haldi powder tamater ko bhunne ke bad dale to kya kuch anter ayega plz rply me.
    निशा: शिवानी, धनियां और हल्दी, टमाटर पेस्ट के साथ भुनते हैं तो अच्छा स्वाद और महक हो जाती है.
    Reply
  • neelam on 28 April, 2010 06:04:36 AM
    too good!!!
    Reply
  • Madhura on 28 April, 2010 10:00:14 AM
    This is one of your best posts ever! Thank you so much!
    Reply
  • tajinder kaur on 29 April, 2010 05:47:16 AM
    wow its toooooooooooo good
    Reply
  • alka on 01 May, 2010 08:50:15 AM
    aapne bataya ki lauki ya shimla mirch se bhi tari banai ja sakti hei wo keise banegi plz bataiye
    Reply
  • miss nancy lewis on 06 May, 2010 05:32:36 AM
    its soooooooooooooooogood nishaji hamein bahot hi achhaa lagaa padhkar note ker liye hai.
    Reply
  • Sandhya on 10 May, 2010 07:00:39 AM
    Hello Nishaji, Bahut acchi hai yeh recipe apne yeh recipe bhej kar khana banana aur bhi assan kar diya hai Thank you very much.........
    Reply
  • usha on 10 May, 2010 11:23:36 AM
    butter chiken kaise banta hai please eski recipe hindi mai baataiye
    Reply
  • sweetsneha on 12 May, 2010 19:20:03 PM
    thanks a lot for all these delicious currys. mujhe hmesha tari wali sabji banane me mushkil hoti thi.
    Reply
  • Parad Sharma on 17 May, 2010 04:19:31 AM
    Good tips on Indian Curry
    Reply
  • Abhay on 17 May, 2010 16:23:27 PM
    Amazingingly tasty ..i tried and it came best....
    Reply
  • Roopsi Prakash on 27 May, 2010 02:59:14 AM
    Mam aapki recipe mujhe bahut pasand aaye..meiney issay padh kar bahut banai hu jissey mere family ko bahut pasand aata hai.thanks mam
    Reply
  • kanu on 27 May, 2010 05:25:25 AM
    nisha ji please cake ki recipe likh dijiye jisme microwave ka use na ho...
    Reply
  • annu on 12 June, 2010 12:58:12 PM
    mam ,all the recipes are very good .I WANT TO KNOW HOW TO MAKE EGGLES CAKE ON GAS.PLEASE TELL ME .THANK YOU.
    Reply
  • neera singh on 16 June, 2010 09:16:56 AM
    Excellent authentic yummy gravies, thanx.
    Reply
  • mukul on 29 June, 2010 00:36:33 AM
    waah tari banaane ke kai ideas aa gaye,we will try it..
    Reply
  • mukta on 23 July, 2010 04:38:31 AM
    nisha di,
    aloo tamatur ko jyada taisty kaise bna sakte hain.pls mail me.

    Thanx
    Reply
  • MANISHA JAIN on 26 July, 2010 06:56:24 AM
    hanks a lot for all these delicious currys. mujhe hmesha tari wali sabji banane me mushkil hoti thi.
    Reply
  • O.P.Shukla on 31 July, 2010 04:06:37 AM
    Nishaji kya aap ki taraf se koi CD ya Casset bhi jari hoti hai.agar ha to kis naam se.mai apani beti ko gift karana hai.
    Reply
  • vinod dhandole on 19 August, 2010 13:18:37 PM
    bhut badjyan website hain ab tak kaha kaha nahi gaya main hundi me achchi resipi ki talashme mere man ki murad poori hogai.
    Reply
  • seema on 03 September, 2010 14:19:33 PM
    thanks v much
    Reply
  • shashibansal on 22 September, 2010 13:32:28 PM
    very innovative. Thanks.
    Reply
  • Rajesh Choubey on 17 October, 2010 11:56:08 AM
    Nishaji, en sab vidiyon ke like bahut bahut dhanyawad.
    Reply
  • suman yadav on 19 October, 2010 10:59:15 AM
    hello nishaji aapne mujhe khana banane ka bahut achha tarika bata diya hai. ab mere husband bahut khush hokar khana khate hain aur meri tarif bhee bahut karte haen. aapka bahut-2 dhanyawad
    Reply
  • priti patel on 27 October, 2010 15:12:20 PM
    tari banane ki vidhi achachi lagi ,
    muzhe gujrati kari ki vidhi batane ki krapa kare
    Reply
  • ANITA on 10 November, 2010 13:32:51 PM
    Its really very nice. Thank you very much dear.
    Reply
  • anju gupta on 13 November, 2010 13:00:46 PM
    sardiyan aa gayi hain. kuchh soup receipies bhi likhiye plz.
    Reply
  • shiba hadi on 14 November, 2010 16:03:08 PM
    nisha you are amazing GOD BLESS YOU
    निशा: शिवा, धन्यवाद.
    Reply
  • kamini on 14 December, 2010 14:59:00 PM
    muh me pani aa gaya yar ... thanks
    Reply
  • Rashmi on 29 December, 2010 11:41:32 AM
    aap ki recipis bahut acchi hai or hum
    insitute me bhi jab free hote hai to aap
    ki site open karte hai or acchi recepies ka maza lete hai lekin mai chahti hu ki mere id me kuch recepis jaise naste ke saare item send kar dijiye plzzzzzzzzzzzz
    Reply
  • Renu on 30 March, 2011 09:32:20 AM
    I want to know, when to put milk in the gravy so that it does not split? Should we put it in the end and also should milk be hot or cold.....thanks.

    निशा: रेनू, सब्जी में उबाल आते समय दूध ठंडा डालना चाहिये और जब तक चमचे से लगातार चलाते रहना है जब तक कि सब्जी में फिर से उबाल न आ जायें.
    Reply
  • pragya tiwari on 05 April, 2011 11:19:25 AM
    thanks for wounderful tari
    Reply
  • umesh on 30 April, 2011 21:16:23 PM
    really its very helpful to me after going through your recipe i m able to prepare atleast sunday special for my wife
    Reply
  • shikha on 13 May, 2011 16:07:25 PM
    nisha ji jab m cooker me tomato&onion ki tari bnati hu to bahut acha rang dikhai deta h lekin sometime subzi me kai siti lene ke baad meri tari mar jati h .or subzi ka bilkul dhula dhula ho jata h .aisa kyu hota h .iske liye m kya karu pls help me.

    निशा:
    शिखा, सब्जी पकने के बाद सब्जी का कलर बदलता ही है, कुकर में कई सीटी लेने के वजाय, एक सीटी आने के बाद सब्जी को धीमी गैस पर 2- 3 मिनिट तक पका लीजिये ये पर्याप्त है. कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये. मसाले को अच्छी तरह भूनिये, सब्जी का कलर अच्छा रहेगा.
    Reply
  • rupali on 21 May, 2011 22:13:53 PM
    nishaji, kya hum tari mei kharbuje ke beej bhi pees kar daal sakte hai.
    Reply
  • Akshara meet on 24 June, 2011 12:21:06 PM
    Nisha ji jo apne SHIKHA ji ko reply diya hai, usme apne likha hai ki कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये.मसाले को अच्छी तरह भूनिये, सब्जी का कलर अच्छा रहेगा. to ye jo masala BHUNNA hai vo sabji banne k bad alag se BHUN kar sabji me dalna hai........... plz reply me NISHA ji, q ki aisa mere sath bhi hota hai..

    निशा:
    अक्षरा, आप किस सब्जी में मसाले भूनने के लिये कह रही हैं.
    Reply
  • neha singhal on 29 June, 2011 18:21:53 PM
    thank u so much nisha ji...i really impressed with your website.i like the way of explaining your recepies.
    Reply
  • Akshara meet on 30 June, 2011 17:03:04 PM
    Nisha ji main koi bhi taridar sabji banati hu to aisa hi hota hai, bhunne k time pe to color badia lagata hai sabji ka, per jab cooker me pressure banne k bad city padti hai to, jab cooker ka dhakan open karne k bad sabji ka sara color bekar ho jata hai, aisa lagta hai jaise pani hi hai, dhula dhula color ho jata hai. reply kijiye sabji ka color barkarar rahe to kya kare???????

    निशा: अक्षरा, मसाले पर्याप्त मात्रा में डालें और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक सब्जी को भूने, मसाला भूनने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं, सब्जी का कलर बनने के बाद अच्छा आयेगा.
    Reply
  • anita on 02 July, 2011 21:19:53 PM
    aapne bahut hi achche or easy tareeke se curry banana sikhaya thanx
    Reply
  • Shruti Soni on 05 July, 2011 11:30:00 AM
    Wow its very nice. is curry ke tarike bahot achhe hain. maza aa gaya. thanx
    Reply
  • shweta joshi on 28 July, 2011 17:13:25 PM
    thanks mam for all the tasty recipes
    Reply
  • preeti joshi on 29 August, 2011 23:17:04 PM
    nishaji ,u r great, aisi recipies bas aap hi de sakti hai mujhe to aisa lagta hai ki aap merihi family se hai ye sab grevies hi to main hoti hai aur wohi aapne upload ki thanks.

    निशा:
    प्रीति, धन्यवाद.
    Reply
  • ragini soni on 03 September, 2011 21:44:43 PM
    u r v.good at ur talent but u r mad
    Reply
  • Sandhya on 15 September, 2011 17:35:17 PM
    Hi Nisha ji ..plz. ye bataiye ki inme se kaun-kaun si gravies ko hum kitne din tak airtight container me freeze me store kar sakte hain...kya inhe 7 din tak paste bana kar bina paani dale...hum rakh sakte hain...

    actually I lov cooking very much but I m working so itna time nhi milta ki roz-subah shaam itna time kitchen me de sakoo...plz. mujhe reply jaroor kijiyega...mujhe pata hai mai apko bahut pareshan karti hoon ...but kya karoon I m mad for ur recipes.

    निशा: संध्या, किसी भी तरी को आप एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख सकती हैं, फ्रीजर से निकाल कर माइक्रोवेव में डिफ्रोस्ट कर लें या 1 -2 घंटे पहले निकाल कर बाहर रख लें और फिर बनायें, आप मेरी रैसिपीज को इतना पसन्द करती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
    Reply
  • ketika mahajan on 20 September, 2011 18:57:59 PM
    Thanks Nisha ji meine apke dwara btaye gye mattar paneer ki recipee banayi.usse meri family ne bahut hi pasand kiya sepecally mere husband ne. Thankyu very much.

    निशा: केतिका, धन्यवाद.
    Reply
  • Arti Singh on 26 September, 2011 18:31:56 PM
    Hiiiiiiiiiiiiii......Nisha ji thanks aapne itni acchi recipies post kr rkhi h.Apki wajah se main jo kuch bhi sikhna chahti thi wo aaj itna easily sikh paa rh hun main aapki bahut shukr guzaar hun.

    निशा: आरती, धन्यवाद.
    Reply
  • Mrs thawait on 06 October, 2011 10:48:08 AM
    thank's nisha ji...
    it will be greatly helpfull for all types of women...
    either they are working or housewife...it dosn't matter..
    Reply
  • Shweta on 11 October, 2011 15:37:37 PM
    u are just awesome.
    Thanks
    Reply
  • smriti on 20 October, 2011 11:45:41 AM
    thanks nisha ji . aap ne jo types batayi hai gravy banane he wo mere leye bhut helpull rahi usse mere husband ne bhut pasand kiya Thanku very much.
    Reply
  • Ayush on 31 December, 2011 13:40:38 PM
    Thankyou so much Nisha ji... gravy is so yummy
    apko nhi pta mere ghar me aaj mamma nhi he or apki is recipee ki vjh se muje aaj bilkul unke hatho jesa hi swad mila..


    निशा:
    आयुष, धन्यवाद.
    Reply
  • RAJNI KAPOOR on 04 February, 2012 12:26:20 PM
    HELLO NISHA JI

    THANKYOU SO MUCH NISHA JI
    THANKS FOR WOUNDERFUL TARI
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad