दही जमाना (Dahi, Curd, Yogurt )

बहुत सारे लोगों को दूध पसंद नहीं होता, और कुछ को पचता नहीं है, लेकिन दही तो निर्विवाद रूप से सभी के लिये फायदेकारक है. . दही कैल्शियम व प्रोटीन से भरा है. आपके पेट को लैक्टिक एसिड पचाने की मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. दूध में एक खास तरह के बैक्टिरिया अम्लीयता पैदा करके उसका स्वरूप बदल देते हैं. ये बैक्टिरिया दूध को पचा कर दहीं बना देते हैं, जिसे आपके लिये पचाना आसान है. साथ ही इनके कारण आपका शरीर भोजन से विटामिन बी, और खनिज तत्वों आसानी से ग्रहण कर पाता है.
दही आपको बाजार में भी मिल जाता है, और आप घर में भी बना सकते हैं. दही बनाना बहुत आसान है. आइये दही बनायें. How to make Curd, Dahi Making Recipe, How to make Dahi Yogurt, Making Yogurt. Making Dahi. Making Curd, making milk curd,
सबसे अच्छा दही भैंस के दूध का बनता है. यदि आप डेयरी का दूध उपयोग कर रहए हैं तो इसके लिये फुल क्रीम दूध का उपयोग करें. सर्दियों में ठंड होने के कारण दही अच्छा नहीं जम पाता लेकिन आप इसे सामान्य बरतन की जगह इन्सुलेटेड कैसरोल का उपयोग करें तो दही जल्दी भी जमेगा और मलाईदार भी.
आवश्यक सामग्री
- दूध - 500 ग्राम
- जामन (दही) - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Dahi
दही को जब हम नीबू या खटाई से बनाते हैं, उस दही का स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं होता, और वह दम्बल कहलाता है, लेकिन इस दम्बल द्वारा जो दूध जमाया जायेगा वह अच्छा दही होगा. वैसे आपको यह दम्बल बनाने की आवश्यकता नहीं हैं, आप डेयरी से दही ला सकते है, और उससे दही जमा सकते हैं.
दूध को उबाल आने तक गरम कीजिये. यदि दूध अच्छी तरह (200º F) तक उबला नहीं होगा तो इसका दही गाड़ा और मलाईदार नहीं जमेगा. सर्दियों के दिनों में गरम दूध को कैसरोल में डालिये.(गर्मियों में आप किसी भी बर्तन में दूध डाल कर दही जमा सकते हैं). जब दूध इतना गरम रह जाय कि आपकी उंगली उस तापमान को सहन कर सके, तब दही को दूध में डालकर कैसरोल को ढक्कन से बन्द कर दीजिये.
6 घंटे से पहले उस कैसरोल को मत खोलिये. 6 घंटे बाद आप कैसरोल का ढक्खन खोलकर देखेगे, आपको एक दम अच्छा दही जमा हुआ मिलेगा. अब आप इस दही को खाने के साथ प्रयोग कीजिये. बचे हुये दही को फ्रिज में रख दीजिये वह जल्दी खट्टा नहीं होगा, 2-3 दिन तक आप इस दही को खा सकते हैं. यदि दही खट्टा हो जाय तो दही को कढ़ी, आलू का रसा या अरबी का रसा इत्यादि बनाने में प्रयोग कीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 34:
thanks a lot....
kya ghar pe dahi banana bazar se sasta padta hai?
निशा: मनु आप दही कैसरोल में जमा रही है, दूध अधिक गरम नहीं होना चाहिये, अभी गर्मी के दिन हैं, आप दूध में अंगुली डाल कर देखिये,बिलकुल हल्का गरम हो, दही भी छोटी 1 चम्मच से कम डालिये और कैसरोल बन्द करके 6-8 घंटे के लिये कहीं भी रख दीजिये, कम्बल लपेटने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: जानकी जी, आप दूध को उबालें, हल्का गरम रहने तक ठंडा करें, दूध कैसरोल में डाले और एक छोटी चम्मच दही की डाल कर कैसरोल बन्द करदें, बहुत ही अच्छा दही 8 घंटे के अन्दर मिल जायेगा. ठंडे तापमान में दही जमाने के लिये इन्सुलेटेड कैसरॉल बहुत काम का है.
निशा: रूपा कैसरोल एक बर्तन है जिसमें चपाती रखी जाती है, इस बर्तन में रखी हुई चपाती नरम रहती है.
Please let me know how we can make paneer at home.
best regards,
sonika
i am unable to prepare good curd as we get from market.ghar par dhahi bahut creame consistency ka banta hai,bazar ki tarah turant katney wala nahi.pl help
निशा: रश्मि, दही फुल क्रीम दूध से बनाइये, आर्टिकल को एक बार पढ़ लीजिये, आप अच्छा दही जमा पायेंगी.
निशा: कुसुम, दूध फुल क्रीम लीजिये, दूध को उबालिये, पर्याप्त ठंडा कीजिये दही जमाइये, दही तो बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: सोमा, दूध को गरम करके उसमें नीबू का रस डाल कर दही तैयार कर सकती है, लेकिन ये दही स्वादिष्ट नहीं बनता, इस दही से आप बाद में जो दही जमायेंगे वह स्वादिष्ट बनेगा.
hum jab doodh mai dahi milayenge tab us doodh ko hume hilana chahiye ki nahi? agar hum dahi dalne ke bad doodh nahi hilayenge to doodh mai dala hua dahi 1 hi jagh par baithega na?
Please reply me as soon as possible
Thank You
निशा: अर्चना, दूध को हिलाने की आवश्यकता नहीं है.
Main kai din se dahi jama rahi hoon par ab kuch dino se usme lese-lese si aa rahi hai. pls kuch bataia aisa kyu ho raha hai.
निशा; गीतिका, दही जमाते समय, दूध का तापमान इतना हो कि जिसे आपनकी उंगली आराम से सहन करलें. थोड़ा सा दही डालो और ढककर रख दो, ज्यादा गरम और ज्यादा ठंडे दूध में जामन डालने से दही नहीं जमता.
निशा: प्रतीक, कोई फरक नहीं हैं.
निशा: हिना, दूध में पानी मिला होने से दही पानी छोड़ देता है.
Pls reply.
निशा: राहुल, पैकेट्स के दूध को जमाने पर दही लसलसा ही बनता है. आप स्थानीय दूध सप्लायर से भैंस का ताजा दूध प्रयोग कीजिये, दही बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: स्वीटी, एक कप गुनगुने दूध में 1 छोटी चम्मच नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये, लेकिन ये दही उतना अच्छा नहीं बनता, इस दही से बाद में आप जो दहीं जमायेंगी अब ये दही अच्छा बनेगा.
निशा: दूध को थोड़ा सा दही डालकर जमाया जाता है.
निशा: अंजू, भैंस का दूध गाढ़ा हो तो घर में दही मदर डेरी के दही से अच्छा बनता है.
निशा: प्रिया, दही फुल क्रीम दूध से बनाया जाता है, तो उसमें दूध का अपना मिठास होता है, घर में फुल क्रीम दूध को पूरी तरह से उबाल कर ठंडा करके दही जमायेंगे तब वह मीठा और अच्छा जमेगा.