हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)

बच्चे के जन्म के बाद भारतीय परिवारों में बच्चे की मां (जच्चा) को हरीरा दिया जाता है यह एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खाना है. हरीरा में शामिल तत्व जच्चा के लिये अत्यन्त लाभदायक है.
सौंठ जच्चा के शरीर के दर्द को कम करता है हल्दी प्रसव चोट को शीघ्र ठीक करने में मदद करती है. जीरा मां के दूध को बढाता है. गुड़ बादाम और काजू ताकत प्रदान करते है तो आइये आज हम हरीरा बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Harira Recipe
- गुड़ - 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी)
- घी - 1 -1 1/2 टेबिल स्पून
- सोंठ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- बादाम - 8-10
- काजू - 8-10

विधि - How to make Harira Recipe
गुड़ को तोड़ कर टुकड़े कर लीजिये, एक बर्तन में गुड़ की मात्रा के बराबर पानी निकालिये. इसमें गुड़ के टुकड़े डाल कर, गुड़ के घुलने तक गरम कीजिये. स्टील जाली की चलनी में छान लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, सोंठ पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी पाउडर डालिये, हल्का महक आने तक भूनिये. इस मसाले में गुड़ के घोल को डालिये.
बादाम और काजू को बारीक कतर कर घोल में डाल दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.
लीजिये खुशबू दार हरीरा तैयार है, यह गरमा गरम हरीरा छोटी आधा कटोरी मां को खाने के लिये दीजिये, बच्चे के जन्म के बाद, 10 दिन तक यह हरीरा, इतनी ही मात्रा में रोजाना सुबह या शाम खाने को दीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
बहुत बहुत बधाई
निशा: अंजली आप वेवसाइट के पहले पेज पर, दायें हाथ पर एक दम Šৠपर की ओर सर्च कालम में रेसिपी का नाम भरिये, उस रैसिपी का पेज खुल जाता है.
Thank you,
Rachna
निशा: आकांक्षा, धन्यवाद.
निशा: नित्या, अगर बहुत सर्दी के दिन हों तो थोड़ी थोड़ी ये चीजें डाली जा सकती हैं.
निशा: अनुपमा, इसे स्टोर करने की आवश्यकता क्यों है, इसे तो जच्चा के लिये ताजा बनाकर खिलाया जाता है.
निशा: एन आप सर्दियों के दिन में जब भी आपका मन हो तब बनाकर खाइये.