आंवला (Amla) तो कसैला होता है

image

अगर आपने ताजे आंवले (Amla) का स्वाद लिया होगा तो आप अनायास ही कह उठेंगे, कसैले स्वाद वाला..

आंवले का (Amla)  स्वाद भले ही कसैला होता है परंतु यह है बहुत ही गुणकारी इसके गुणों के कारण इसे "धातृ फल" (Dhatri Fal) भी कहा जाता है, धातृ का अर्थ होता है पालन पोषण करने वाला अर्थात "मां".

च्यवनप्राश आप जरूर खाते होंगे इसका स्वाद भी आपको काफी अच्छा लगाता है,.   च्यवनप्राश में  काफी मात्रा में आंवला (Amla) होता है.  आंवले से मुरब्बा, अचार, चटनी,जैम आदि बनते हैं.  आप किसी भी रूप में आंवले का सेवन कर सकते हैं, इससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.

आंवला (Amla) में संतरे से भी 20 प्रतिशत अधिक विटामिन सी पाया जाता है.  इसके सेवन से त्वचा सम्बन्धी रोग में लाभ मिलता है, त्वचा स्वस्थ और जवां बनी रहती है. आंवला आपके स्नायु तंत्र को मजबूती देता है. सौन्दर्य के साथ साथ आपकी स्मरण शक्ति को भी बढ़ाता है.

जिन लोगों को खांसी और कफ की समस्या रहती है अथवा पचन सम्बन्धी शिकायत है वे भी नियमित आंवला (Amla) खाएं तो उन्हें लाभ मिलता है.

आप जंक फूड का सेवन करने वालों में से हैं तो आपको आंवला (Amla) जरूर खाना चाहिए, रात को सोने से पहले आंवला (Amla) खाएं इससे पेट में हानिकारक तत्व इकट्ठा नहीं हो पाएंगे व पेट साफ रहेगा.  मूत्र रोग एवं मूत्र सम्बन्धी परेशानी में भी आंवला (Amla) का सेवन करना फायदेमंद होता है.

आंवला (Amla) हानिकारक टांक्सिन को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है, व रक्त को साफ करता है.  अगर आपके दांत व मसूड़ों में तकलीफ हो रही है तो एक कच्चा आंवला (Amla) नियमित खाएं आपको लाभ मिलेगा.

गर्मियों के मौसम में सुबह खाली पेट में एक आंवले का मुरब्बा खा कर पानी पीने से शरीर अंदर से शीतल रहता है.  इसकी चटनी खाने में अच्छी लगती है और पाचन क्रिया को दुरूस्त करती है.  तो चलिए आज से हम सब आंवले का सेवन शरू करते हैं.

अन्य आमला रेसीपी

Categories:
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 8:

  • sonali on 11 April, 2008 10:57:42 AM
    thanks for this important information about ambla but do tell me how to make its murabba..
    Reply
  • Govind on 30 November, 2008 12:34:48 PM
    Thanks for provided infometion about amla I eat two amla every day one in marning & one in evening so I feel so slim in health.
    Reply
  • Govinda Ladpur on 30 November, 2008 12:43:08 PM
    Thanks to all amla favourites. Please eat one amla per day for personal heigine & see its effect after some time in favour of you.
    Reply
  • kapaldev narang on 02 May, 2009 10:21:51 AM
    i want to know the full prperties of amla. IS AMLA CANDY a product of patanjali of swami ramdev ji of hari dwar, dabur,gurukul kangri pharmacy etc.
    may have same properties as murabba of amla. can you guide me.
    निशा: निश्चित ही आंवला मुरब्बा में वे सारे गुण है, जो आंवला केन्डी में होते हैं.
    Reply
  • KAPAL DEV NARANG on 02 May, 2009 17:55:37 PM
    can amla protects from cold, have calcium vitamin c , phosphorous iron and protein.
    i had heard from any where amla is a RASAYAN.
    FROM CHILDHOOD WHO USES ONE AMLA DAILY
    can create power to see under the earth in the age of 18.
    is it so. can you define
    निशा: कपल, आपने बिलकुल सच सुना है.
    Reply
  • ajay meena on 09 July, 2009 07:08:08 AM
    i want to the resepi of eggs
    Reply
  • prahlad on 08 November, 2009 08:37:31 AM
    information given by you is very very important and useful.
    Reply
  • shravni patil on 23 November, 2010 17:03:44 PM
    the best quality manufactures from aamla candy and eat of test white chips and soft please made this prouduct but stock to long time please informetion available this i d
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad