मीठे चावल - Sweet Rice Pulao Recipe

मीठे चावल बनाने में बड़े आसान और खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है मीठे चावल मिठाई खाने वालों, बच्चों को तो बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं, इन्हैं आप किसी विशेष अवसर, त्योहार के दिन बनाइये. आइये प्रस्तुत है मीठे चावल की रैसिपी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Rice Recipe
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - आधा कप
- चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप)
- घी - 2 - 3 टेबल स्पून
- केसर - 20 -25 टुकड़े
- नारियल - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस करलें या छोटा छोटा काटलें)
- काजू - 12-14 (छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- बादाम - 8-10 (छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- किसमिस - एक टेबल स्पून
- इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to cook Sweet Rice
चावल को साफ कीजिये, 2 बार धोइये एक घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
केसर को दूध में डालकर रख दीजिये.
चावल को पानी से निकालिये, चावल को माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में डालिये, (ये चावल आप कुकर में, भगोने किसी में भी बना सकते हैं)
चावल में 2 कप पानी, केसर दूध, एक टेबल स्पून घी और चीनी मिलाइये.
प्याले को माइक्रोवेव में रखकर 12 - 14 मिनिट के लिये सैट कीजिये.
तबतक एक छोटी कड़ाई में एक टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, कटे हुये काजू, बादाम और नारियल डाल कर हल्का सा भूनिये.
चावल बन चुके हैं, चावल में घी सहित ये काजू, बादाम, नारियल और किसमिस, इलाइची मिलाइये.
मीठा चावल पुलाव तैयार है. गरम या ठंडा मीठा चावल पुलाव परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
charu...
निशा: तनु, धन्यवाद. आपको भी बहुत सारी खुशिया प्राप्त हों.
निशा: मोनिका, कुकर में चावल, पानी, केसर दूध, चीनी और एक टेबल स्पून घी डाल कर, कुकर में एक सीटी आने तक चावल पका लीजिये, कुकर से आधा प्रेसर निकाल दीजिये. चावल पक गये हैं, बची हुई सामग्री बाद में मिलाइये.
ye apki web site bahut kamaal ki hai mene isme se aalo dum banana sekha mere gharwaale bahut khus hai ki me kuch recipy banana sekh raha huu
निशा: रुचि, इडली सांवर की रैसिपी नाश्ता कालम में देख लीजिये.
निशा: निधि, कुकर में बनायेंगी तब तो चावल गल जाने चाहिये, आप चाहें तो इस तरह भी बना सकती है, पहले चावल बना लीजिय, इसके बाद किसी बर्तन में दूध डाल कर गरम कीजिये, चीनी घोलिये, केसर मिलाइये और सूखे मेवे भी डाल दीजिये अब बने हुये चावल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही लिखने की कोशिश करूंगी
thanks a ton again.
निशा: आइशी, मैं जल्दी ही लिखूंगी.