साबूदाना उपमा (Sabudana Upma Recipe – Tapioca Upma)

कुछ हल्का फुल्का बिना तेल का खाने का नाश्ता करने का मन हो तो आईये आज साबूदाना उपमा बनायें.
साबूदाना खिचड़ी (Sago Khichadi) और साबूदाना नमकीन (Sabudana Namkeen) जहां बड़े साबूदाना से अच्छा बनते हैं, साबूदाना उपमा (Sago Upma) छोटे साबूदाना से बनाया जाता है. इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Upma
- साबूदाना - 1 कप
- मूंगफली भुनी - 1 बड़ी चम्मच
- आलू उबले हुये - 2 मध्यम आकार के
- अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- जीरा - आधी छोटी चम्म
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 4 पत्ती
- तेल - तड़के हेतु
विधि - How to make Sabudana Upma
नानस्टिक कढाही आग पर रखिये और इसमें साबूदाने को एकदम हल्का रोस्ट कर लीजिये, सिर्फ इतना रोस्ट कीजिये कि इसकी ऊपरी परत अच्छी तरह से गर्म हो जायें, इनका रंग न बदले.
एक बरतन में साबूदाना भिगो दीजिये. भिगोते समय पानी सिर्फ इतना डालिये कि साबूदाना इसमें डूब जाये लेकिन सतह पर पानी अधिक ऊपर तक तैरता न रहे. साबूदाने को 5 - 6 घंटे तक भीगने दीजिये.

5 छह घंटे में साबूदाने सारा पानी सोख लेंगे. साबूदाने को हाथ से अलग कर बिखरा दीजिये. इसके सारे दाने एकदम अलग अलग हो जायेंगे. साबूदाने को हल्का रोस्ट करके कम पानी में भिगोने से साबूदाने एक दूसरे से चिपकते नहीं है. साबूदाने बनाने के लिये तैयार हैं.
उबले आलू के छोटे छोटे पीस काट लीजिये, मूंगफली के दाने कूटकर हल्के दरदरे कर लीजिये. हरी मिर्च और अदरक के भी छोटा छोटा काट लीजिये.
कढाही में थोड़ा तेल डालिये, जीरा तड़काईये, और इसमें करी पत्ता अदरक डालिये, हरी मिर्च भी डालिये और साबूदाना और आधा चम्मच नमक डाल कर हल्की आग पर 5 - छह मिनट तक पकने दीजिये. इसमें पकते समय पानी नहीं डालिये
जब साबूदाना पक जाय तो इसमे मूंगफली के दरदरे दाने और उबले हुये आलू के टुकड़े डाल कर 2 मिनट तक ओर पकने दीजिये.
आपका साबूदाना उपमा (
Sabudana Upma
) तैयार है, इसमें एक नींबू निचोडिये और कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 38:
निशा: भक्ति, आप इसमें जब जीरा और करी पत्ता का तड़का लगाये उसी के साथ कतरी हुई प्याज गुलाबी होने तक तल लीजिये और कतरे हुये टमाटर डाल कर सारी चीजें मिला कर साबूदाना उपमा बना लीजिये.
Nishaji, please aisee kuch dishes bataaiye, jo bahut kam tel/ bina tel ke banaaya ja sake, aur jise hum store kar ke rakh sekte hain- shaam ke naashte ke liye..
निशा: अम्रिताजी, रैसिपी को एक बारऔर पढ़ लीजिये, आपकी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेगी.
Gita
निशा: टीना. मै वेजीटेरियन हूं.
hallo aap ke dwara btaai huai aloo dum mujhase accha bana.thankyou
I daily visit on your site. Thank you for
your delicious recepies for us.
i want u to try my recipe with saboodana for a change!
soak chana dal till it is soft and properly soaked.drain & grind it roughly.keep it aside.
soak saboodana as you have suggested in your recipe and make it ready to be used for the preparation.
make tadka using rai.jeera, hing,pyaaz,kadipatta, red or green chillies(your preference),haldi.chilipowder,amchur or limejuice(a bit).add grinded chanadal,mix and let it cook a bit by keeping it covered on slow flame.you will know when it is cooked!now add the saboodana& salt,mix,cover and cook for some time.garnish with grated coconut and chopped coriander and serve hot with one of your sweet mango pickle(i like it eaten this way) ....HAPPY COOKING...awaiting your reply!
aap tva nan ki receipe jarur bataye please
निशा: स्वेता, सूजी के कच्चे रहने के कारण ये स्टिकी हो सकता है.
निशा: दीपिका, जी हां ये उपमा बारीक साबूदाने से ही बना है.
Thank you for this lovely site
निशा: इमरान, बग बताने के लिये धन्यवाद. अब लिंक सही कर दिया है.
निशा: नीति, धन्यवाद.
निशा: अनामिका, साबूदाना को रोस्ट करके कम पानी में भिगोइये, चिपचिपे नहीं होंगे.
निशा: रागिनी, ज्यादा फरक नहीं है, खिचड़ी को जीरे के साथ बनाते हैं, यह उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र में बनाई जाती है. उपमा को बनाने में राई और करी पत्ता का प्रयोग किया जाता है, ये दक्षिण भारत में बनाया जाता है, इसको बनाने के लिये छोटे साबूदाना का प्रयोग किया है.
Ek baat puchni thi, Banana bread white hi banti hai kya?
Thanks for such a yummy website. actually i have a question for you. what is rajgeer and how can we use it in our cooking?
निशा: राजगिरा (Amaranth) ग्रेन्स हैं, इसे रामदाना भी कहते हैं, ये बिलकुल पीली सरसों के दाने जैसा दिखाई देता है, किराना स्टोर पर मिलता है, इसके फूले बनाकर लड्डू बनाये जाते हैं. इन्हें व्रत में भी खाया जाता है.
Your recipes are awesome. Very nicely explained and many small useful tips are so helpful. Thank you so much.I have passed the name of your website to many of my friends.I have not seen you but you seem like a very good soul.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.