महेरी (Maheri Recipe)

महेरी किसी समय गांवों में सुबह नाश्ते में खाई जाती थी. ये ताजा ताजा बिलोये मठे से बनायी जाती रही है. मुझे नहीं मालूम कि आजकल भी यह बनायी जाती है या नहीं. लेकिन आज हम घर पर फिर बना डालते है महेरी.
महेरी गेंहू या बाजरे के दलिये टुटे हुये चावल में से किसी की भी बनायी जा सकती है. हम जाती हुई सर्दियों का आनन्द लेने के कारण बाजरे की महेरी बना रहे हैं अन्य प्रकार की महेरी की विधि भी यही है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Maheri Recipe
- बाजरे का दलिया - 100 ग्राम (बाजरे को मिक्सी में डालकर, छान फटक कर बनाया जा सकता है)
- मठ्ठा - 400 ग्राम (200 ग्राम दही में 200 ग्राम पानी डाल कर मिक्सी में फैंट लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार
विधि - How to make Maheri Recipe
दलिया का तीन गुना पानी किसी बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये.
पानी गरम हो जाय तब दलिया को गरम पानी में डालिये और चमचे से चलाइये. पानी में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये. दलिया को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहैं.
दलिया नरम हो जाय, पानी के साथ मिल जाय, तब उसमें मठ्ठा डाल कर चमचे से चलाते रहें, जब तक कि उसमें उबाल न आ जाय. उबाल आने के बाद नमक डाल कर, 3-4 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये.
आपकी महेरी तैयार है. गरमा गरम महेरी हरे धनिये की चटनी, टमाटर की चटनी, किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 14:
thankyou
निशा: जीगरी, यह चावल से भी बनता है,
yahan maheri ki recipe padhkar dil khush ho gaya....par hamare yahan maheri dhoodh ke sath khayi jati hai....par main chatni k sath bhi try karungi...
thanks...
mujhe vanilla ice cream ki reeipe please mail kar de.. wihout egg.
Thanks,
archana
milk ke saath its awesome..:)
निशा: तनु, धन्यवाद.
निशा: चेतन, बाजरे को दरदर मोटा रखना है, महेरी गेहूं के दलिया से भी इसी तरह बनाई जाती है.